सोमवार, 6 अक्टूबर 2025

बिहार में कब किस विधानसभा में होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी जानकारी

संवाददाता

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. भारत निर्वाचन आयोग (EC) ने आज 243 सीटों पर मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आयोग ने स्पष्ट किया कि इस बार चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं. यह फैसला सुरक्षा और चुनाव प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.  पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी. 14 नवंबर को मतगणना होगी.

निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण के लिए 10 अक्टूर को अधिसूचना जारी होगी. वहीं दूसरे फेज की नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर को जारी होगी.  पहले चरण के लिए 17 अक्टूबर तक नामांकन कराया जा सकता है वहीं दूसरे चरण में 20 अक्टूबर तक नामांकन हो सकता है. नामांकन पत्रों की जांच पहले चरण में 18 अक्टूबर को होगी और दूसरे फेज में 21 अक्टूबर को है.

पहले चरण में मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा. पहले फेज में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा.

पहले फेज में इन 121 सीटों पर मतदान

पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी.

1. 70 आलमनगर

2. 71बिहारीगंज

3. 72 सिंहेश्वर (एससी)

4. 73 मधेपुरा

5. 74 सोनबर्षा (एससी)

6. 75 सहरसा

7. 76 सिमरी बख्तियारपुर

8. 77 महिषी 

9. 78 कुशेश्वर अस्थान (एससी)

10. 79 गौरा बौराम

11. 80 बेनीपुर

12. 81 अलीनगर

13. 82 दरभंगा ग्रामीण

14. 83 दरभंगा

15. 84 हायाघाट

16. 85 बहादुरपुर

17. 86 केवटी

18. 87 जाले

19. 88 गायघाट

20. 89 औराई

21. 90 मीनापुर

22. 91 बोचहां (एससी)

23. 92 सकरा (अनुसूचित जाति)

24. 93 कुरहनी

25. 94 मुजफ्फरपुर

26. 95 कांति

27. 96 बरुराज

28. 97 पारू

29. 98 साहेबगंज

30. 99 बैकुंठपुर

31. 100 बरौली

32. 101 गोपालगंज

33. 102 कुचायकोटे

34. 103 भोरे (एससी)

35. 104 हथुआ

36. 105 सीवान

37. 106 जीरादेई

38. 107 दरौली (एससी)

39. 108 रघुनाथपुर

40. 109 दरौंदा

41. 110 बड़हरिया

42. 111 गोरियाकोठी

43. 112 महराजगंज

44. 113 एकमा

45. 114 मांझी

46. ​​115 बनियापुर

47. 116 तरैया

48. 117 मढ़ौरा

49. 118 छपरा

50. 119 गरखा (एससी)

51. 120 अमनौर

52. 121 परसा

53. 122 सोनपुर

54. 123 हाजीपुर

55. 124 लालगंज

56. 125 वैशाली

57. 126 महुआ

58. 127 राजा पाकर (एससी)

59. 128 राघोपुर

60. 129 महनार

61. 130 पातेपुर (एससी)

62. 131 कल्याणपुर (एससी)

63. 132 वारिसनगर

64. 133 समस्तीपुर

65. 134 उजियारपुर

66. 135 मोरवा

67. 136 सरायरंजन

68. 137 मोहिउद्दीननगर

69. 138 विभूतिपुर

70. 139 रोसेरा (एससी)

71. 140 हसनपुर

72. 141 चेरिया-बरियारपुर

73. 142 बछवाड़ा

74. 143 तेघड़ा

75. 144 मटिहानी

76. 145 साहेबपुर कमाल

77. 146 बेगुसराय

78. 147 बखरी (एससी)

79. 148 अलौली (एससी)

80. 149 खगड़िया

81. 150 बेलदौर

82. 151 परबत्ता

83. 164 तारापुर

84. 165 मुंगेर

85. 166 जमालपुर

86. 167 सूर्यगढ़ा

87. 168 लखीसराय

88. 169 शेखपुरा

89. 170 बरबीघा

90. 171 अस्थावां

91. 172 बिहारशरीफ

92. 173 राजगीर (एससी)

93. 174 इस्लामपुर

94. 175 हिल्सा

95. 176 नालन्दा

96. 177 हरनौत

97. 178 मोकामा

98. 179 बाढ़

99. 180 बख्तियारपुर

100. 181 दीघा

101. 182 बांकीपुर

102. 183 कुम्हरार

103. 184 पटना साहिब

104. 185 फतुहा

105. 186 दानापुर

106. 187 मनेर

107. 188 फुलवारी (एससी)

108. 189 मसौढ़ी (एससी)

109. 190 पालीगंज

110. 191 बिक्रम

111. 192 सन्देश

112. 193 बरहरा

113. 194 आरा

114. 195 अगिआंव (एससी)

115. 196 तरारी

116. 197 जगदीशपुर

117. 198 शाहपुर

118. 199 ब्रह्मपुर

119. 200 बक्सर

120. 201 डुमराँव

121. 202 राजपुर (एससी)

दूसरे फेज में कहां-कहां मतदान?

दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा. 

1. 1 वाल्मिकी नगर

2. 2 रामनगर (एससी)

3. 3 नरकटियागंज

4. 4 बगहा

5. 5 लौरिया

6. 6 नौतन

7. 7 चनपटिया

8. 8 बेतिया

9. 9 सिकटा

10. 10 रक्सौल

11. 11 सुगौली

12. 12 नरकटिया

13. 13 हरसिद्धि (एससी)

14. 14 गोविंदगंज

15. 15 केसरिया

16. 16 कल्याणपुर

17. 17 पिपरा

18. 18 मधुबन

19. 19 मोतिहारी

20. 20 चिरैया

21. 21 ढाका

22. 22 शिवहर

23. 23 रीगा

24. 24 बथनाहा (एससी)

25. 25 परिहार

26. 26 सुरसंड

27. 27 बाजपट्टी

28. 28 सीतामढी

29. 29 रून्नीसैदपुर

30. 30 बेलसंड

31. 31 हरलाखी

32. 32 बेनीपट्टी

33. 33 खजौली

34. 34 बाबूबरही

35. 35 बिस्फी

36. 36 मधुबनी

37. 37 राजनगर (एससी)

38. 38 झंझारपुर

39. 39 फुलपरास

40. 40 लौकहा

41. 41 निर्मली

42. 42 पिपरा

43. 43 सुपौल

44. 44 त्रिवेणीगंज (एससी)

45. 45 छातापुर

46. ​​46 नरपतगंज

47. 47 रानीगंज (अनुसूचित जाति)

48. 48 फारबिसगंज

49. 49 अररिया

50. 50 जोकीहाट

51. 51 सिकटी

52. 52 बहादुरगंज

53. 53 ठाकुरगंज

54. 54 किशनगंज

55. 55 कोचाधामन

56. 56 अमौर

57. 57 बैसी

58. 58 कसबा

59. 59 बनमनखी (अ.जा.)

60. 60 रुपौली

61. 61 धमदाहा

62. 62 पूर्णिया

63. 63 कटिहार

64. 64 कदवा

65. 65 बलरामपुर

66. 66 प्राणपुर

67. 67 मनिहारी (एसटी)

68. 68 बरारी

69. 69 कोरहा (एससी)

70. 152 बिहपुर

71. 153 गोपालपुर

72. 154 पीरपैंती (एससी)

73. 155 कहलगांव

74. 156 भागलपुर

75. 157 सुलतानगंज

76. 158 नाथनगर

77. 159 अमरपुर

78. 160 धोरैया (एससी)

79. 161 बांका

80. 162 कटोरिया (एसटी)

81. 163 बेलहर

82. 203 रामगढ

83. 204 मोहनिया (एससी)

84. 205 भभुआ

85. 206 चैनपुर

86. 207 चेनारी (एससी)

87. 208 सासाराम

88. 209 करगहर

89. 210 दिनारा

90. 211 नोखा

91. 212 डेहरी

92. 213 काराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

93. 214 अरवल

94. 215 कुर्था

95. 216 जहानाबाद

96. 217 घोसी

97. 218 मखदुमपुर (एससी)

98. 219 गोह

99. 220 ओबरा

100. 221 नबीनगर

101. 222 कुटुम्बा (एससी)

102. 223 औरंगाबाद

103. 224 रफीगंज

104. 225 गुरुआ

105. 226 शेरघाटी

106. 227 इमामगंज (एससी)

107. 228 बाराचट्टी (एससी)

108. 229 बोधगया (एससी)

109. 230 गया टाउन

110. 231 टिकारी

111. 232 बेलागंज

112. 233 अत्रि

113. 234 वजीरगंज

114. 235 रजौली (एससी)

115. 236 हिसुआ

116. 237 नवादा

117. 238 गोबिंदपुर

118. 239 वारसलिगंज

119. 240 सिकंदरा (एससी)

120. 241 जमुई

121. 242 झाझा

122. 243 चकाई

ईसी ने यह भी कहा कि पहले चरण में कौन-कौन से जिले शामिल होंगे और किस क्षेत्र में पहले मतदान होगा, इसकी जानकारी अधिसूचना के साथ सामने आएगी. आयोग ने सभी दलों से अपील की कि वे चुनाव में शांति और अनुशासन बनाए रखें.

2015 में बिहार के अंदर पांच चरणों में हुए थे चुनाव

पिछले अनुभव को देखें तो 2015 में बिहार चुनाव पांच चरणों में हुए थे, जबकि 2020 में कोविड-19 महामारी के बीच तीन चरणों में मतदान संपन्न हुआ था. 2020 में पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान हुआ था. मतगणना 10 नवंबर को हुई थी.

2020 में एनडीए ने 125 सीटों पर हासिल की थी जीत 

2020 के नतीजों के अनुसार एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल की थी. महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं, जबकि एआईएमआईएम को पांच सीटों पर जीत मिली थी. बहुजन समाजवादी पार्टी और लोजपा ने एक-एक सीट जीती थी. निर्दलीय सुमित सिंह भी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. एनडीए में जेडीयू ने 43, बीजेपी ने 74, वीआईपी और जीतन राम मांझी की पार्टी ने चार-चार सीटें जीती थीं.

नीतीश कुमार ने 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की ली थी शपथ

2020 के चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. 16 नवंबर को हुए शपथ ग्रहण समारोह में दो उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे, जिसमें बीजेपी से तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को शामिल किया गया था. विपक्ष के नेता के रूप में तेजस्वी यादव चुने गए और विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया.

इस बार का चुनाव बिहार की राजनीति और सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ईसी का कहना है कि सभी दल और जनता आदर्श आचार संहिता का पालन करें और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करें.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 एक नजर में

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 243 सीटों का फैसला 14 नवंबर को हो जाएगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, बिहार में 10 अक्टूबर से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो फेज में वोटिंग होगी। बिहार में मुख्य रूप से एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला होगा। इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की मौजूदगी काफी चर्चा में है। बिहार के चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) का कार्य किया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने बिहार के वोटरों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है।


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की महत्वपूर्ण जानकारी

  • कुल सीटें: 243
  • SC रिजर्व सीट: 38
  • ST रिजर्व सीट: 2
  • कुल पंजीकृत मतदाता: 7,42,00,000
  • पुरुष मतदाता: लगभग 3,92,70,804
  • महिला मतदाता: लगभग 3,49,82,828
  • चुनाव की संभावित तिथि: अक्टूबर-नवंबर, 2025
  • 85 वर्ष से ऊपर के वोटर: 4,03,985
  • 18 से 19 साल के नए वोटर: 14,01,050
  • दिव्यांग मतदाताः 7,20,709
  • थर्ड डेंजर मतदाताः 17254
  • ड्राफ्ट रोल से बाहर: 65,64,075
  • फाइनल वोटर लिस्ट से बाहर: 3,66,742
  • दावा और आपत्ति के दौरान जुड़े नाम: 21,53,343
  • मुख्य राजनीतिक दल: JDU, BJP, RJD, कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियां (CPI, CPIML), जन सुराज पार्टी, LJP (राम विलास- चिराग पासवान गुट), RLJP (पशुपति पारस गुट), AIMIM, RLJP, HAM, VIP

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुख्य मुद्दे

रोजगार, बिहार से होने वाला पलायन, अपराध, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, बिजली-सड़क-पानी, महिला आरक्षण, लोकप्रिय कल्याणकारी योजनाएं

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/