पटना, (ब्यूूरो)। आम आदमी पार्टी (आप) ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को 48 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। आप की उम्मीदवारों की दूसरी सूची में राजेंद्र प्रसाद सिंह को लालगंज, प्रेम प्राप्त सिंह को छपरा, इंद्रजीत ज्योतिकर को हथुआ और आदित्य लाल को पूर्णिया से मैदान में उतारा गया है।
मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025
आप के 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में प्रेम प्राप्त सिंह को छपरा से मिला टिकट
एनसीपी(एसपी) दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह ने नांगलोई जाट से मनप्रीत सिंह को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया
प्रदेश संयोजक डी. सी. कपिल ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचन्द्र पवार) दिल्ली में तेजी से संगठनात्मक विस्तार कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए जो जनता के बीच सक्रिय हैं और पार्टी के सिद्धांतों के प्रति समर्पित हैं। मनप्रीत सिंह जी की नियुक्ति से नांगलोई जाट क्षेत्र में संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। ऐसे युवाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है जो जनता से जुड़े हैं और समाज में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। मनप्रीत सिंह जी का पार्टी से जुड़ना और उनकी नियुक्ति नांगलोई जाट विधानसभा में संगठन के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगी।
मुंडका विधानसभा अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मनप्रीत सिंह जी एक कर्मठ और समाजसेवी व्यक्ति हैं। उनका पार्टी से जुड़ना यह दर्शाता है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचन्द्र पवार) जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व देती है। वे क्षेत्र में युवाओं को जोड़ने और पार्टी को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष मनप्रीत सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचन्द्र पवार) के वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करूंगा और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाऊंगा।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचन्द्र पवार) दिल्ली प्रदेश इकाई का यह संगठन विस्तार अभियान लगातार जारी है। पार्टी का लक्ष्य है कि आने वाले MCD, विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए हर क्षेत्र में सशक्त, सक्रिय और जनता से जुड़ा संगठन तैयार किया जाए, ताकि दिल्ली में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प उभरे।
मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
संवाददाता
नई दिल्ली। मंसूरी
फेडरेशन ऑफ इंडिया दिल्ली प्रदेश की ओर से 14 अक्टूबर, 2025 दोपहर 02:00 बजे, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, उर्दू घर,
आई.टी.ओ. नई दिल्ली
में मंसूरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मंसूरी समाज के अलग-अलग संगठनों
के पदाधिकारी शामिल हुए।
मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नियाज़ अहमद मंसूरी ने बताया कि इस प्रोग्राम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल रशीद मंसूरी, महासचिव रहीस मंसूरी, सचिव मेराज मंसूरी के अलावा दिल्ली प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों व सदस्यों ने राष्ट्रीय कोर कमेटी और मंसूरी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अलग-अलग राज्यों से आए हुए पदाधिकारियों के अलावा मंसूरी समाज के सीनियर लीडर और क्षेत्र में समाज सेवा का कार्य कर रहे मंसूरी भाइयों को सम्मानित किया गया।
नियाज अहमद ने बताया कि इसमें
कोर कमेटी से राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मेहंदी हसन मंसूरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाकिर मंसूरी इन्दौर से, राष्ट्रीय महासचिव नियाज़ अहमद पप्पू मंसूरी,
राष्ट्रीय सचिव नफीस मंसूरी, कोषाध्यक्ष सरकार आलम मंसूरी, संस्थापक रशीद अहमद मंसूरी, अब्दुल रहमान मंसूरी, सरपरस्त हुसैन
बख्श, तय्यब हुसैन मंसूरी,
हाजी फारूक रजा मंसूरी, मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हाजी
शाहनवाज मंसूरी,
हाजी इरफान मंसूरी और
उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नईम
मंसूरी और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश प्रभारी शाकिर मंसूरी, मध्य प्रदेश अध्यक्ष नियाजउद्दीन मंसूरी, कर्नाटका से रजिसाब
नद्दाफ, यासीन नद्दाफ, महबूब नद्दाफ, मस्तान नद्दाफ, आमीन नद्दाफ, इसके अलावा
छत्तीसगढ़ ओर झारखंड प्रभारी कलीमुद्दीन मंसूरी का सम्मान किया गया।
दिल्ली प्रदेश से जिला अध्यक्ष नौशाद मंसूरी, सफीक मंसूरी, इशाक मंसूरी, नौशाद मंसूरी, अनीस मंसूरी, रफीक मंसूरी, डॉ. महमूद आलम, मुहम्मद नजर मंसूरी, बाबू मंसूरी के अलावा आए हुए सभी मेहमानों को सम्मानित किया गया।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल
रशीद मंसूरी की सभी तारिफ की क्योंकि उन्हीं की सरपरस्ती में यह प्रोग्राम किया। इसके
अलावा मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मेहंदी हसन मंसूरी साहब
ने दिल्ली प्रदेश के मंसूरी समाज के लिए तीन अहम ऐलान किए जिसमें अप्रैल 2026 में इस्तमाई शादी की
जाएंगी, 2. 10वीं और 12वीं कक्षा में
अच्छे नंबर लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया
जाएगा, 3.
जो बच्चा पढ़ना चाहता हे और उसके माता पिता उसे
पढ़ाने में सक्षम नहीं हैं ऐसे बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्च मंसूरी फेडरेशन ऑफ
इंडिया की ओर से किया जाएगा। इसके अलावा समाज में शादी को आसान बनाने और फिजूल
खर्ची कम करने पर जोर दिया, मैय्यत के बाद
होने वाले खाने पर रोक लगे,
सभी ने दिल्ली प्रदेश मंसूरी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की टीम का शुक्रिया अदा किया गया जिसने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग उर्दू घर में इतना आलीशान प्रोग्राम किया वह कबीले तारीफ था।
http://nilimapalm.blogspot.com/
musarrat-times.blogspot.com




.jpeg)


























