शुक्रवार, 25 अक्तूबर 2019

बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के एएमसी कर्मचारी शिव राम की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

◆बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड में ठेकेदारी पर कार्य करने वाले एएमसी के कर्मचारी ने ठेकेदारी के इतिहास में पहली बार पाई रिटायरमेन्ट ◆शिव राम के रिटायरमेन्ट पर उनके पुत्र संजय को हेल्पर की पोस्ट पर नियक्ति कराई 
 
संवाददाता
 
नई दिल्ली। बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के डिवीजन कृष्णा नगर सब डिवीजन आठ ब्लाक गीता कालोनी शिकायत केंद्र में ठेकेदारी पर कार्य करने वाले एएमसी के कर्मचारी श्री शिव राम (हेल्पर) की ठेकेदारी के इतिहास में पहली बार रिटायरमेन्ट हुई। इस रिटायरमेंट की विदाई पार्टी डेसू मजदूर संघ के अध्यक्ष किशन यादव के सौजन्य से की गई।
इस रिटायरमेंट पर डेसू मजदूर संघ के अध्यक्ष किशन यादव के अथक प्रयास से शिव राम के पुत्र संजय को हेल्पर के पद पर नियुक्त करवाया। शिव राम को सभी एएमसी के कर्मचारियों ने मिलकर 38 हजार रुपए दिए और ठेकेदार की तरफ़ से 11 हजार रुपए का चैक दिया गया। इसमें सभी एएमसी के कर्मचारियों ने भी योगदान दिया। किसी कारण रिटायरमेन्ट में किशन यादव नहीं पहुंच सके उनकी जगह अब्दुल रज्जाक ने शिव राम को फूल-माला से सम्मानित किया। 
डेसू मजदूर संघ के अध्यक्ष किशन यादव की ओर से अब्दुल रज्जाक ने कहा कि हम एम्पिरियल कम्पनी के सुपरवाईजरों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने शिव राम की रिटायरमेन्ट के बाद उनके पुत्र संजय को हेल्पर की पोस्ट पर नियुक्ति दी। 
उन्होंने कहा कि शिव राम की सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्थान पर उनके पुत्र संजय की नियुक्ति में पंकज शुक्ला, मुद्दस्सीर खान, योगेश इन तीनों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। इसके लिए डेसू मजदूर संघ धन्यवाद करता है।
अब्दुल रज्जाक ने आगे कहा कि डेसू मजदूर संघ एक ईमानदार यूनियन है जो हमेशा कर्मचारियों को उनका सम्मान दिलाती रही है और दिलाती रहेगी। इसके लिए श्री किशन यादव जी व उनकी टीम हमेशा से ही कर्मचारियों के सम्मान के लिए लड़ती रही है, उनको उनका हक दिला रही है और आगे भी दिलाती रहेगी।
 









 
http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/