संंवादादाता
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कई प्रभावशाली नामों को टिकट दिए गए हैं। जनसुराज की पहली लिस्ट में जाने-माने अधिवक्ता वाईवी गिरी, भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय समेत कई अन्य बड़े चेहरे शामिल हैं। जन सुराज के प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि हमलोगों की पार्टी ने सबसे पहले सूची जारी करने का निर्णय लिया है. जनसुराज अच्छे लोगों की पार्टी है, सूची देखकर आप भी कहेंगे हमने अच्छे लोगों को मौका दिया है। गोपालंज के भोरे(एससी सुरक्षित) सीट पर थर्ड जेंडर को जन सुराज ने मौका दिया है। पार्टी यहां प्रीति किन्नर को लड़ाएगी।
जनसुराज के वरिष्ठ नेता
आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह को नालंदा जिले के अस्थावां से टिकट मिला है। इस सीट से जदयू के उम्मीदवार जितेंद्र कुमार ने
2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार अनिल
कुमार को 11600 वोटों से हराया था।
जितेंद्र कुमार पांच बात इस विधानसभा से चुनाव जीत चुके हैं।
जनसुराज के राष्ट्रीय
अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि आज हमलोग जनसुराज की पहली लिस्ट जारी जारी कर रहे हैं।
इस लिस्ट में 51 उम्मीदवारों का
नाम शामिल है। इस लिस्ट में सभी समाज के लोगों को मौका दिया गया है। उदय सिंह ने
कहा कि चुनाव में प्रत्याशियों को वर्ग के अनुसार मौका दिया जा रहा है। इसमें 7 सुरक्षित, 17 अतिपिछड़ा, 11 पिछड़ा और बाकी सामान्य वर्ग की घोषणा हो रही है। 8 से 9 अल्पसंख्यकों की
सूची भी जारी हो रही है। 11 अक्टूबर से
चुनाव अभियान शुरू होगा, जिसकी शुरुआत
प्रशांत किशोर राघोपुर से करेंगे। आरसीपी सिंह ने की इन 51 उम्मीदवारों की घोषणा की है जो इस प्रकार है
- पश्चिम चंपारण की वाल्मीकिनगर सीट से डॉ. द्रिग नारायण
प्रसाद,
- लौरिया से सुनील कुमार,
- पूर्वी चंपारण की हरसिद्धि (सु) से अवधेश राम,
- ढाका से डॉ. लाल बाबू प्रसाद,
- सीतामढ़ी की सुरसंड से उषा किरण,
- रननीसैदपुर से विजय कुमार साह,
- मधुबनी की बेनीपट्टी से मोहम्मद परवेज़ आलम,
- सुपौल की निर्मली से राम प्रवेश कुमार यादव,
- अररिया की सिकटी से रागिब बाबलू,
- किशनगंज की कोचाधामन से अबू अफ़्फान फारूक,
- पूर्णिया की अमौर सीट से अफरोज़ आलम,
- बैसी से मोहम्मद शहनवाज़ आलम,
- कटिहार की प्राणपुर से कुनाल निषाद उर्फ सोनू सिंह,
- मधेपुरा की आलमनगर से सुभोध कुमार सुमन,
- सहरसा से किशोर कुमार,
- सिमरी बख्तियारपुर से सुरेंद्र यादव,
- महिषी से शमीम अख्तर,
- दरभंगा ग्रामीण से शोएब खान,
- दरभंगा से आर.के. मिश्रा,
- केवटी से बिल्टू साहनी,
- मुजफ्फरपुर की मीनापुर से तेज नारायण साहनी,
- मुजफ्फरपुर से डॉ. अमित कुमार दास,
- गोपालगंज से डॉ. शशि शेखर सिन्हा,
- भोरे (सु) से प्रीति किन्नर,
- सीवान की रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह,
- दरौंधा से सत्येंद्र कुमार यादव,
- सारण की मांझी से यादवंश गिरि,
- बनियापुर से श्रवण कुमार महतो,
- छपरा से जयप्रकाश सिंह,
- परसा से मुसाहेब महतो,
- सोनपुर से चंदन लाल मेहता,
- समस्तीपुर की कल्याणपुर (सु) से रामबालक पासवान,
- मोरवा से जागृति ठाकुर,
- बेगूसराय की मटिहानी से डॉ. अरुण कुमार,
- बेगूसराय से सुरेंद्र कुमार साहनी,
- खगड़िया से जयंती पटेल,
- बेलदौर से गजेन्द्र कुमार सिंह (निषाद),
- परबत्ता से विनय कुमार वरुण,
- भागलपुर की पीरपैंती (सु) से घनश्याम दास,
- बांका की बेलहर से ब्रज किशोर पांडे,
- नालंदा की अस्थावां से लता सिंह,
- बिहारशरीफ से दिनेश कुमार,
- नालंदा से कुमारी पूनम सिन्हा,
- पटना (महानगर) की कुम्हरार से के.सी. सिन्हा,
- भोजपुर की आरा से डॉ. विजय कुमार गुप्ता,
- रोहतास की चेनारी (सु) से नेहा कुमारी (नटराज),
- करगहर से रितेश रंजन (पांडेय),
- औरंगाबाद की गोह से सीताराम दुःखारी,
- नबीनगर से अर्चना चंद्रा,
- गया की इमामगंज (सु) से डॉ. अजीत कुमार,
- बोधगया (सु) से लक्ष्मण मांझी शामिल हैं।
