संवाददाता
नई दिल्ली। आज दिनांक 27-5-14 दिन मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के. भारतीय जनता पार्टी से नव निर्वाचित सांसद श्री मनोज तिवारी की विजय यात्रा निकली। जिसका स्वागत भारत तिब्बत सहयोग मंच यमुना विहार विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। विभाग अध्यक्ष श्री रामानन्द शर्मा ने फूल मालाओं से मनोज तिवारी जी का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहित होकर उनके स्वागत में पटाखे भी चलाए।
अनिल गुप्ता जी एवं राजकुमार गजवानी और ध्रुव ठाकुर ने फूलै से श्री तिवारी जी का स्वागट किया। तिवारी जी की यात्रा में उनके साथ उत्तर पूर्वी जिला के अध्यक्ष अजय महावर तथा घोण्डा विधान सभा के विधायक श्री साहब सिंह चौधन मौजूद रहे। सांसद श्री तिवारी जी ने विभाग के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया एवं उनके द्वारा चुनाव के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की और क्षेत्र में सभी से आपस में मेल जोल रखने की कामना की।