सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

अखिल भारतीय जेटीवीएस संघ ने मुंबई में लोकल ट्रेन शुरू करने पर रेल मंत्री पीयूष गोयल का धन्यवाद किया

 मो. रियाज़

नई दिल्ली। अखिल भारतीय जेटीवीएस संघ के संयोजक जमील अहमद ने मुंबई में लोकल ट्रेन शुरू करने पर रेल मंत्री पीयूष गोयल का धन्यवाद किया। जमील अहमद ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि महानगर मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन सेवा को 1 फरवरी से जनता के लिए शुरू किया गया है जिससे मुंबई के निवासियों को बहुत लाभ पहुंचेगा। मुंबई लोकल में हर रोज लगभग 80 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। मुंबई लोकल ट्रेन सेवा शुरू होने से मुंबई की जनता काफी खुश है।
उन्होंने आगे कहा जनता व हमारी अखिल भारतीय जेटीवीएस संघ राज्य के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी व माननीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी का व अखिल भारतीय जेटीबीएस संघ के मुंबई अध्यक्ष श्री नंद कुमार देशमुख का भी धन्यवाद करती है जिन्होंने समय-समय पर अपनी आवाज माननीय रेल मंत्री को पहुंचाई। उन्होंने मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन सेवा को पुन: शुरू करके लोगों को काफी राहत दी है।
उन्होंने आगे कहा कि माननीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी से अखिल भारतीय जेटीवीएस संघ आशा करती है कि मुबंई की तरह दिल्ली, कोलकाता और पूरे देश में जल्द से जल्द लोकल और सुपरफास्ट ट्रेनें शुरू की जाएंगी। मुंबई लोकल ट्रेन सेवा बहाल करने के लिए एक बार फिर माननीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी का हम धन्यवाद करते हैं।
http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/