शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018

हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है: ज्वाला सिंह



संवाददाता

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 17 और 18 की झुग्गियों में से रास्ता बंद करने पर लोग परेशान हो रहे थे तभी जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं को फाेन कर दिया। इस पार्टी के के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्वाला सिंह ने हमें बताया कि मेरे पास फोन आया कि नोएडा अथॉरिटी उनके झुग्गीयो में जाने वाले रास्ते को बंद कर रही है जिससे कि उनके आने जाने का मार्ग  हमेशा के लिए बंद हो जाएगा तो हम सब जनशक्ति पार्टी के साथी घटनास्थल पर पहुंचॆ  और कड़ा विरोध जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दिए तत्पश्चात यह निष्कर्ष निकाला गया कि अब यह रास्ता कभी बंद नहीं होगा और अब अथॉरिटी उस कच्चे रास्ते को पक्का करेगी, इस नेक काम के लिए नोएडा अथॉरिटी को जनशक्ति पार्टी के सभी सदस्यों की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद, ये नोएडा के उन कार्यकर्ताओं की जीत है जो की निस्वार्थ भाव से पार्टी और नोएडा के लोगों की सेवा में लगे हुए हैं इस जीत पर मैं उनको कोटी कोटी धन्यवाद करता हूं तथा आश्वस्त करता हूं की  किसी भी वक्त जब भी जनशक्ति पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को हमारॆ किसी भी नेता की जरूरत पड़ेगी वह उसी वक्त उनके साथ उनके संघर्षों में शामिल होगा! मैं विशेष तौर पर भाई संदीप कुमार जी, भाई मनोज झा जी, भाई रमेश जी और भाई फ़ैयाज जी का धन्यवाद करता हूं जो पूरे संघर्ष के दौरान मेरे साथ रहे आप लोग का सहयोग ही हमारी ताकत है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/