सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

दिल्ली पुलिस VIPs के साथ-साथ सभी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

संवाददाता

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री को दिल्ली में Z+ कैटेगरी की सुरक्षा निर्धारित है। तय प्रोटोकॉल के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है और इस बारे में पश्चिम बंगाल पुलिस ने हमें पहले ही बता दिया था। इसके बाद, दिल्ली पुलिस ने चाणक्य पुरी और हेली रोड, दिल्ली स्थित बंग भवन में व्यापक सुरक्षा और कानून व्यवस्था के इंतज़ाम किए। दिल्ली पुलिस सामान्यतः साल भर अलग-अलग सुरक्षा और कानून व्यवस्था की ड्यूटी के लिए CAPF के कर्मियों की भी मदद लेती है और उन्हें भी इन कानून व्यवस्था/सुरक्षा इंतजामों के लिए तैनात किया गया था।

इस सिलसिले में, आज न तो कोई पुलिसकर्मी बंग भवन में घुसा है और न ही वहां रहने वालों की आवाजाही पर कोई रोक लगाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया था कि एक राजनीतिक पार्टी के लगभग 150-200 समर्थक पश्थिम बंगाल से आए हैं और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर रह रहे हैं, जिसमें साउथ दिल्ली, नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली इलाकों के गेस्ट हाउस होटल शामिल है। यह भी जानकारी मिली थी कि VVIP और वरिष्ठ नेता इन गेस्ट हाउस होटलों में जाएँगे। उसी के अनुसार इन जगहों पर पर्याप्त तैनाती की गई थी।

चूंकि संसद का बजट सत्र चल रहा है, इसलिए दिल्ली पुलिस संसद परिसर के अंदर और आसपास के साथ-साथ राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में भी पुख्ता सुरक्षा और कानून व्यवस्था के इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए उचित एहतियाती कदम उठा रही है। इसे हासिल करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अलग-अलग होटलों और गैस्ट हाउस के साथ-साथ व्यक्तियों की भी नियमित चेकिंग की जाती है। इसके अलावा, हम अलग-अलग स्तरों पर पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हैं और हमे आधिकारिक या गैर-आधिकारिक तौर पर किसी भी अप्रिय घटना या सुरक्षा में चूक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

दिल्ली पुलिस VIPs के साथ-साथ दिल्ली में आने वाले सभी लोगों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उचित कानून व्यवस्था के इंतज़ाम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/