शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

बाबा साहब के विचार ही एनसीपी(एसपी) की राजनीति की आत्मा हैं: सरदार बलविंदर सिंह

संवाददाता

नई दिल्ली: भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के महान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरदार बलविंदर सिंह ने कहा, “बाबा साहब अंबेडकर का जीवन और उनके विचार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) की विचारधारा की नींव हैं। हमारी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा को अपना प्रथम कर्तव्य मानती है।”

उन्होंने कहा कि आज देश जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है।

“राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) का स्पष्ट मत है कि बिना सामाजिक न्याय के मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। बाबा साहब का दिखाया मार्ग ही हमें सही दिशा देता है,” उन्होंने कहा।

सरदार बलविंदर सिंह ने आगे कहा कि उनकी पार्टी हमेशा वंचित, शोषित, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों की आवाज़ को मजबूती से संसद और सड़कों तक उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।

“हमारा संघर्ष सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए है,” उन्होंने दो टूक कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब का संविधान ही देश के गरीबों और कमजोर वर्गों का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) इसकी रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और एक स्वर में “जय भीम” तथा “संविधान जिंदाबाद” के नारे लगाए।

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/