मंगलवार, 26 नवंबर 2024

डॉ. इब्राहिम अफ़सर की पुस्तक 'रशीद हसन खां की अदबी जिहात' को दिल्ली उर्दू अकादमी से मिला पुरस्कार

मो. रियाज़
नई दिल्ली। दिल्ली शिक्षा विभाग के सर्वोदय बाल विद्यालय, बुलन्द मस्जिद में टीजीटी उर्दू के पद पर कार्यरत इब्राहीम अफ़सर को उनकी शोधात्मक और आलोचनात्मक पुस्तक 'रशीद हसन खां की अदबी जिहात' को उर्दू अकादमी दिल्ली ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ भारद्वाज, श्री इमरान हुसैन, अकादमी के सेक्रेट्री डॉ आबिद अहसन और अकादमी के वाइस चेयरमैन प्रोफ़ेसर शहपर रसूल द्वारा वर्ष 2021 की दूसरी श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।
डॉ. इब्राहिम अफ़सर की वर्तमान समय में अब तक एक दर्जन से ज्यादा शोधात्मक और आलोचनात्मक पुस्तकें, दो सौ से ज्यादा पुस्तक समीक्षाएं, सौ के करीब शोधात्मक और  आलोचनात्मक निबंध राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
डॉ. इब्राहिम अफ़सर ने मेरठ कॉलेज मेरठ से पीएचडी, एमफिल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से किया है। 
अंजुमन तरक्की उर्दू (हिंद), नई दिल्ली से  भी इन की कई पुस्तके प्रकशित हो चुकी हैं। पश्चिमी बंगाल उर्दू अकादमी, उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी और
मुजफ्फर हनफी मेमोरियल सोसाइटी नई दिल्ली भी डॉक्टर इब्राहीम अफ़सर की साहित्यिक सेवाओं पर पुरस्कृत कर चुकी हैं।
दिल्ली उर्दू अकादमी से डॉ. इब्राहिम अफ़सर की पुस्तक को पुरस्कार मिलने पर सर्वोदय बाल विद्यालय बुलंद मस्जिद स्कूल के प्रिंसिपल श्री बलराज जी, स्कूल के समस्त स्टाफ,  स्कूल की एसएमसी के सदस्यगण, श्री चांद बाबू (डीडीई नॉर्थ ईस्ट शाहदरा दिल्ली), नगर पंचायत सिवाल खास के गणमान्य नागरिकों, अध्यापकों तथा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग प्रमुख प्रोफ़ेसर असलम जमशेद पुरी ने खुशी का इजहार किया है।

सोमवार, 4 नवंबर 2024

10 दिसम्बर तक अभ्यर्थी एचटेट-2024 के विवरणों में ऑफलाइन करवा सकेंगे सुधार

संवाददाता

भिवानी।   हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाए गए थे, जिन अभ्यर्थियों द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 हेतु पंजीकरण किया गया है तथा उनके आवेदन फार्म के विवरणों जैसे- नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आई०डी०, जेंडर, फोटो/हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान/स्तर/जाति/श्रेणी/विषय व आधार नम्बर में त्रुटि रह गई है। ऐसे सभी अभ्यर्थी 10 दिसम्बर, 2024 तक केवल कार्य दिवसों में सुबह 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर निर्धारित शुल्क के साथ ऑफलाइन शुद्धि करवा सकते हैं।  

उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थी नवीनतम जानकारी व महत्वपूर्ण सूचना के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर नियमित विजिट करें।

.

रविवार, 27 अक्टूबर 2024

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने मनाया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती एवं दीपावली महोत्सव

-महाराजा श्री अग्रसेन जयंती एवं दीपावली महोत्सव का आयोजन सम्पन्न
-हमारा उद्देश्य समाज को संगठित करना है : डॉ सुशील गुप्ता




मो. रियाज़

नई दिल्ली। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य डॉ सुशील गुप्ता ने कहा है कि हमारा उद्देश्य समाज को संगठित करना है। हम उसकी तरक्की के लिए काम करते हैं। कोई तकलीफ में है तो उसकी सहायता करते हैं और उसे आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।


श्री गुप्ता ने यह विचार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग आॅडिटोरियम में ‘महाराजा श्री अग्रसेन जयंती एवं दीपावली महोत्सव’ के अवसर पर व्यक्त किये। इस दौरान उन्होंने दिल्ली प्रदेश के संगठन अध्यक्ष देशबन्धु गुप्ता, महामंत्री सुभाष चंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक सतरोडिया एवं दूसरे अन्य पदाधिकारियों को पुन: नियुक्त किया। यह समस्त कार्यकारिणी वर्ष 2027 तक संगठन का कार्य करेगी। 


समारोह में संगठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देशबन्धु गुप्ता ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत समाज के लोग हैं। जिस तरह भारत और चीन में हुये समझौते का श्रेय सैनिकों को दिया गया है, उसी तरह हम भी सारे कार्यों का श्रेय अपनी टीम को देते हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम करने के लिए हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन थाना प्रभारी और पुलिस उपायुक्त के सहयोग से हमें यहां कार्यक्रम करने की अनुमति मिल गयी।
इस अवसर पर संगठन के दिल्ली प्रदेश महामंत्री सुभाष चंद गुप्ता ने पूरे वर्ष के कार्यकलापों का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों से स्थापित संगठन 500 सदस्यों से शुरू हुआ था जो अब वट वृक्ष बन गया है और उसमें अब 55 हजार सदस्य हो चुके हैं। श्री गुप्ता के मुताबिक जनहित के कार्यों में 11 परिवारों की लडकियों की शादी के लिए 50 हजार रुपये दिये जा चुके हैं और 4300 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया है। इसके अतिरिक्त 459 बच्चों को कम्यूटर शिक्षा के प्रमाण पत्र दिये गये हैं और 8 बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी गयी है। महामंत्री जी ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष देशबन्धु गुप्ता की अध्यक्षता में यह सम्पूर्ण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। संगठन समाज के हित में आगे भी कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर संगठन के तत्वावधान में 'मौजा ही मौजा एंटरटेनमेंट' ग्रुप द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जी पर एक नाटिका का मंचन किया गया। इनमें कर्मा बाई की खिचड़ी बनी महाभोग, शिव तांडव और दुर्गा महिषासुर नृत्य नाटिकाओं ने आगंतुकों का मन मोह लिया। महोत्सव में वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुरेंद्र सेठी के दिशा निर्देश में एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आगंतुकों ने अपने मेडिकल चेकअप कराये।
कार्यक्रम में पहले पहुंचने वाली 500 महिलाओं को वर्ल्डफा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रमोद गुप्ता की ओर से स्टील के छह गिलास के सेट भी दिए गए। इसके अतिरिक्त वी.पी. क्रिएशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन गुप्ता द्वारा 5100 के 10 लक्की ड्रा भी निकाले गये। साथ ही 'भीमसेन मित्तल' ने योग टीम को 10 ग्राम चांदी का सिक्का भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि संगठन दिल्ली इकाई जरूरतमंदों को एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसके लिए 10 परिवारों का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही 100 परिवारों को लघु रोजगार के लिए दस हजार रुपये की सहायता के साथ मुफ्त दवाई और 20 परिवारों को कन्या विवाह के लिए पचास हजार रुपये की सहयोग राशि दी जाती है। इसके अलावा संगठन 100 बच्चों को मुफ्त योग, 100 बच्चों को मुफ्त इंग्लिश कोर्स, 500 बच्चों को मुफ्त कंप्यूटर कोर्स, 100 बच्चों को फ्री मेहंदी कोर्स, 100 बच्चों को फ्री ब्यूटी पार्लर कोर्स और 20 बच्चों को यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए पचास हजार रुपये की स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई जाती है।
संगठन द्वारा 100 बच्चों को नौकरी भी मुहैय्या कराई जाती है। वैश्य परिवारों को फ्री मेट्रीमोनियल सर्विस के अतिरिक्त साल में चार बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें होली मंगल मिलन, स्थापना दिवस, तीज उत्सव और महाराजा अग्रसेन जयंती शामिल हैं। साल में चार घरेलू टूर और दो अंतरराष्ट्रीय टूर भी आयोजित किए जाते हैं।





























































































 

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/