मंगलवार, 17 जनवरी 2023

भागवत के वक्तव्य में असहमति में सहमति के सूत्र, कैसा भारत चाहता हैं संघ

अवधेश कुमार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत द्वारा पांचजन्य को दिए साक्षात्कार में केवल एक अंश बहस का विषय बना जिसमें उन्होंने कहा कि मुसलमानों को डरने की आवश्यकता नहीं है। उनका कहना था कि मुसलमानों में स्वयं को शासक मानने वाले उस मानसिकता से बाहर आकर सामान्य नागरिक के नाते मिलजुल कर रहने की सोच से भूमिका निभानी चाहिए। संघ भारत की सनातन सोच के अनुरूप एक जन, एक राष्ट्र की बात करता है और इसी अनुरूप अलग-अलग मज़हबों, पंथों के राय रखता है। भागवत के उत्तर का अर्थ इतना ही था कि मजहब, पंथ, संप्रदाय, उपासना पद्धति और स्वयं को विशिष्ट मानने की सोच से बाहर आकर सभी भारत के पुत्र के नाते विचार कर कार्य करें।

उनका साक्षात्कार विस्तृत है जिसमें संघ की कल्पना, अलग-अलग संगठनों, विचारधारा के लोगों के साथ व्यवहार, भारत का भविष्य आदि सभी बातें थी। उनके पूरे साक्षात्कार को साथ मिलाकर देखना होगा न कि कुछ पंक्तियों को।

• सबसे पहले हिंदुत्व । उन्होंने कहा कि 'हिन्दू हमारी पहचान है, राष्ट्रीयता है, प्रवृति है। लेकिन मेरा ही सही, तुम्हारा गलत, ऐसा नहीं है। तुम्हारे जगह, तुम्हारा ठीक, मेरी जगह मेरा ठीक। झगड़ा क्यों करें, मिलकर चलें। सबको अपना मानने की, साथ लेकर चलने की प्रवृति। यही हिन्दुत्व है।' असहमति के बीच सहमति और विविधता में एकता का इससे बेहतर व्यवहारिक सूत्र क्या हो सकता है? हिंदुत्व पर  प्रश्न उठाने वाले को भागवत की व्याख्या को समझना चाहिए।

• विरोधियों के बारे में भी उनका मत इसी विचार को आगे बढ़ाता है। वे कहते हैं कि 'विरोध का हम सामना करके बाहर निकले लेकिन हमें इसमें किसी का विरोधी नहीं बनना है। कैसी भी परिस्थिति हो हम किसी के विरोधी नहीं हो इसी दिशा का ध्यान रखते हुए रास्ता ढूंढना पड़ेगा। ' चूंकि संघ का लगातार विरोध होता है तो स्वयंसेवक और समर्थक भी तीखी प्रतिक्रिया देकर मोर्चाबंदी की स्थिति बनाते हैं। उन्होंने इसी भाव को दूर करने के लिए दिशा दिया है । इसमें कहां नफरत और अपने विरोधियों को नष्ट करने का भाव है?

• संघ को अलग संगठन मानने वाले के बारे में वे कहते हैं कि हिन्दुओं के बारे में काम करने वाले अनेक लोग हैं। एक और अलग धड़ा बनाने का विचार नहीं है। हम उनको ही मजबूत करेंगे।

• इसको विस्तारित करते हुए उन्होंने संघ और समाज के संबंधों पर भी चर्चा की।  'संघ और समाज में एक अच्छा,पक्का, मधुर संबंध है। हिन्दू समाज में जिस प्रकार का परिवर्तन चाहिए,तालमेल चाहिए, समाज की एक संगठित अवस्था लाने के लिए आगे काम होगा। संघ के स्वयंसेवक भी करें, समाज के सज्जन भी करें। सब मिलकर अपने समाज को ऐसा खड़ा करते हुए देश को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने का काम आगे बढ़ाएं। ' संघ का कार्य सर्वव्यापी हो यानी समाज और संघ एकाकार दिखे। जो लोग भी भारत के अभ्युदय के लिए काम कर रहे हैं उन सबको शक्ति देते हुए मिलकर लक्ष्य को पाना है।

• हां ,विरोधियों के बारे में उन्होंने कहा है कि हिंदुओं के जागरण से जिनके लिए समस्याएं पैदा हुई है वो हो हल्ला कर रहे हैं। पर उसमें उलझने की बजाय सब मिलकर काम करें।' जागृत हिंदू समाज इसे भी देख लेगा और जो रास्ता निकालेगा उसमें सब साथ मिलकर ही चलेंगे।'

सरसंघचालक की बातें स्वयंसेवकों और अनुषांगिक संगठनों के लिए मार्ग निर्देश की तरह होती है। यह नहीं होगा कि वो निर्देश दे रहे हों मिलकर काम करने की और शिक्षा चल रही हो विरोधियों को खत्म करने की। संघ 98 वर्ष में प्रवेश कर चुका है और सतत उसका स्वयं और अलग-अलग संगठनों के रूप में विस्तार होता गया है तो इसका कारण इसी में निहित है कि कथनी और करनी में समानता है।

अब भारत के भविष्य की ओर आते हैं। उनका मानना है कि भारत का भविष्य उज्जवल है किंतु हमारी स्वयं की जिम्मेदारियां ज्यादा बड़ी है।  हिंदुओं के जगह-जगह से पलायन करने का भी डर पैदा किया जाता है।  सदियों के कालखंड में भारत के अनेक भागों से हिंदुओं को पलायन करना पड़ा।

इस संदर्भ में उन्होंने कई बातें कहीं।

•एक, अब वह परिस्थिति नहीं कि हमारी राजनीतिक स्वतंत्रता कोई छीन ले। यह हकीकत है कि भारत को गुलाम बनाने कि सोचने की कोई हिमाकत नहीं कर सकता।

•दो,इस देश में हिन्दू रहेगा, हिंदू जाएगा नहीं, यह अब निश्चित हो गया है।

•तीन,हिंदुओं में व्यापक जागृति आई है। भागवत की बात सच है। पाठ्य पुस्तकों एवं वातावरण के कारण धर्म , संस्कृति और  भारत के इतिहास को लेकर हम हीन मानसिकता से ग्रस्त है। जैसे-जैसे सच आया है लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा है।

• चार,भागवत कहते हैं कि  इसका उपयोग करके हमें अंदर की लड़ाई में विजय प्राप्त करना, और हमारे पास जो समाधान है, वह प्रस्तुत करना है।

सबसे पहले संघर्ष और विजय।

वह इस सच को मानते हैं कि हिन्दू समाज लगभग हजार वर्ष से विदेशी लोग, विदेशी प्रभाव और विदेशी षड्यंत्र से एक लड़ रहा है। इस बारे में संघ के साथ दूसरों के काम को स्वीकार करते हुए वे कहते हैं कि उसके चलते हिंदू समाज जाग्रत हुआ है। स्वाभाविक है कि लड़ना है तो दृढ़ होना ही पड़ता है। किंतु लड़ाई का लक्ष्य किसी को नष्ट करना और अपने लिए कुछ प्राप्ति नहीं। इसी में वे कहते हैं' निराशी: निर्मम: भूत्वा, युध्यस्व विगत-ज्वर: अर्थात् आशा-कामना को, मैं एवं मेरेपन के भाव को छोड़कर, अपने ममकार के ज्वर से मुक्त होकर युद्ध करो। वे मानते हैं कि सब लोग ऐसा नहीं कर सकते लेकिन इसके प्रति जागृत करते रहना होगा क्योंकि हमारे युद्ध का लक्ष सबका कल्याण है।

संघर्ष और निर्माण दोनों साथ साथ होना चाहिए। सिद्धांत के साथ व्यवहार की रूपरेखा भी चाहिए। वे कहते हैं

•आज हम ताकत की स्थिति में हैं, तो हमें वह बात करनी पड़ेगी अगर अभी नहीं, लेकिन पचास साल बाद हमें यह करना पड़ेगा। पचास साल बाद हम कर सकें, इसलिए अभी से कुछ बनाना पड़ेगा।

इसका अर्थ क्या है?

• यही कि हिंदुत्व के आधार पर हम व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और विश्व की जो कल्पना करते हैं उसका साकार रूप रखना और उसके अनुरूप काम कर लोगों के विश्वास को मजबूत करना है।

भारत का एक बड़ा लक्ष्य आत्मनिर्भरता है। आत्मनिर्भरता का अर्थ वही नहीं जो आमतौर पर समझा जाता है।

• ऐसा अलग रास्ता देना जो भौतिक सुख भी प्रदान करता हो, सुरक्षा, जीवन के भविष्य की गारंटी भी देता हो और संतोष भी पैदा करता हो, शांति भी पैदा करता हो।

•हमको अपनी आत्मा को समझकर उसके आधार पर एक नया रचित खड़ा करना पड़ेगा या नई रचनाएं खड़ी करनी पड़ेंगी। हमको अपना विचार पूरी तरह औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त होकर, अपने आधार पर करना पड़ेगा। यानी आत्मनिर्भरता की जो परिभाषा दी गई है उससे अलग मनुष्य के जीवन का परम लक्ष्य आत्मा की मुक्ति और शांति ,उसकी दृष्टि से संपूर्ण भौतिक व्यवस्था होनी चाहिए।

विज्ञान एवं तकनीक पर भागवत कहते हैं कि मशीनों की भूमिका जितनी होनी चाहिए उतनी ही रहनी चाहिए। मुख्य लक्ष्य का ध्यान रखते हुए ही  विज्ञान की प्रगति से जो लेना हो वह लिया जाए। अंधानुकरण नहीं।

सामान्यतः ऐसा माना जाता है कि संघ का विचार अलग है। भागवत ने स्पष्ट किया है कि संघ का विचार अलग नहीं, वही  है जो हमारे मनीषियों ने पहले से रखा है। भागवत समय-समय पर पिछले कुछ सालों में ऐसे वक्तव्य देते रहे हैं जिनसे देश और विश्व भर में फैल रहे संघ के स्वयंसेवकों, अनुषांगिक संगठनों तथा आम हिंदू समाज की सचेतनता बनी रहे। हिंदुत्व के नाम पर  अतिवादी बयानों के विरुद्ध भी उन्होंने आवाज उठाई है। सन 2018 में दिल्ली के विज्ञान भवन में उन्होंने संघ के संपूर्ण विचार रखे और उससे संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए थे। उनका यह साक्षात्कार नए सिरे से भविष्य के संकेतक के रूप में देखा जाएगा। 

अवधेश कुमार,ई- 30, गणेश नगर, पांडव नगर कंपलेक्स, दिल्ली -110092, मोबाइल -98110 27208

17-01-2023 To 23-01-2023(15.36)









 

शनिवार, 14 जनवरी 2023

युवा दर्पण संस्था के अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने गरीबों व जरुरतमंदों में किया कंबल का वितरण, जनता ने दिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। गाँधी नगर विधानसभा में युवा दर्पण संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोहड़ी व मकर संक्रांति के पर्व पर संस्था के अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।इस मौके पर युवा दर्पण संस्था के अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने सभी को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी संस्था ने जरुरतमंदों को कंबल वितरण किया है। 

उन्होंने आगे कहा है जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहां ठिठुरती ठंड में रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है। लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते हैं। एक दूसरे की पीड़ा को समझना ही मानवता है, उसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी, समाजसेवी मिंटू चंद्र झा, समाजसेवी अनिल शर्मा, समाजसेवी नियाज अहमद उर्फ पप्पू मंसूरी, सुभाष खरोलिया, यूनिस सिद्दीकी, हाफिज भाई, मोहम्मद अनीस, दीपक हिंदुस्तानी आदि मौजूद थे।










कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकारी योजना पहुंचाना हमारा कर्तव्य और उस व्यक्ति का अधिकार: प्रांजल पाटिल

नई दिल्ली। शाहदरा जिला अधिकारी श्रीमती प्रांजल पाटिल द्वारा सीलमपुर विधानसभा के जीनत महल स्कूल में एक जन जागरण अभियान (मेगा कैंप) के रूप में आयोजित किया गया जिसमें शासन आपके आंगन तथा कागज बनवाओ अभियान के तहत नागरिकों के अधिकतर सरकारी दस्तावेज बनवाने तथा सरकारी योजनाओं की पूर्ण जानकारी देने का कार्य किया गया शाहदरा जिला अधिकारी प्रांजल पाटिल ने मेगा कैंप में तमाम नागरिकों का अभिनंदन किया उनको आश्वासन दिलाया कि हमारे जिले में आज पहला कैंप का अयोजन किया है और इसको भविष्य में बार-बार लगाया जाएगा क्योंकि हमें 2000 लोगों के आने का अनुमान था परंतु जिस प्रकार से शाहदरा जिला के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय आरडब्ल्यू जाफराबाद, शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसाइटी तथा स्कूल विभाग ने जिस प्रकार से जन जागरण अभियान को आम जन जन तक पहुंचाया है उसी के चलते आज यहां इतनी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए जितना काम हम आज यहां करा पाए हैं वो संतोष जनक रहा बाकी भविष्य में इसको हम समय-समय पर शाहदरा जिला के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित करते रहेंगे।

एसडीएम शाहदरा सतीश कुमार मिश्र ने जिला अधिकारी शाहदरा प्रांजल पाटिल के नेतृत्व में हुए इस मेगा कैंप में सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं जानकारियां तथा योजनाओं के पूर्ण रूप से परिलक्षित करने के लिए धन्यवाद प्रकट किया और जिन लोगों ने आज मेगा कैंप से लाभ उठाया है उनका धन्यवाद किया तथा जितने नागरिक समय के अभाव के कारण रह गए थे उन्हें भविष्य में यह सभी सुविधाएं योजनाएं जानकारियां प्रदान करने के लिए विश्वास भी दिलाया, एसडीएम सीमापुरी, एसडीएम हेड क्वार्टर, शिक्षा निदेशक, शिक्षा अधिकारी, दिल्ली पुलिस एसीपी उदयवीर सिंह, पूर्व पार्षद आसमा रहमान आदि ने भी अपने अपने विचार रखें और नागरिकों को विश्वास दिलाया कि शासन आपके आंगन आया है और यह सिलसिला इसी प्रकार आगे भी जारी रहेगा, हम पूर्ण रूप से प्रयास करते रहेंगे कि सरकार की हर योजना सरकार का की हर सुविधा आम नागरिक तक अवश्य पहुंचे।

सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान ने जिला अधिकारी प्रांजल पाटिल,एसडीएम शाहदरा सतीश कुमार, सभी अधिकारियों तथा शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसायटी, जाफराबाद आरडब्लूए के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और यह विश्वास दिलाया कि सरकार की हर योजना को जनता तक लाने में वो हमेशा प्रयास करते रहेंगे इसी कड़ी में विधायक अब्दुल रहमान ने आने वाले रविवार को अपने नए कार्यालय के उद्घाटन के लिए भी नागरिकों को अधिकारियों को और संस्थाओं को आमंत्रित किया और यह विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार और वह सदैव जनता के साथ हैं जनता के लिए हैं और जनता के कारण है। शमां एजुकेशन एंड पॉलिटेक्निक सोसायटी के महासचिव डाक्टर फ़हीम बेग ने जिला अधिकारी, एसडीएम शाहदरा, एसडीएम सीमापुरी, एसडीएम हेडक्वार्टर, एसीपी भजनपुरा, विधायक सीलमपुर और तमाम 28 विभागों का धन्यवाद किया।

डॉ. के अनुसार आज इस मेगा कैंप में एमसीडी डिपार्टमेंट, जल बोर्ड, बीएसईएस, मध्यस्तता केंद, महिला आयोग, सिविल डिफेंस, आधार कार्ड, पहचान पत्र, राशन कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, ओबीसी सर्टिफिकेट, लेबर डिपार्टमेंट, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट सभी व अन्य सभी विभाग मोजूद रहे जिन्होंने 2000 से अधिक लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। मेगा कैंप में बच्चों द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा सफाई के प्रति जागरूकता के लिए नाटक का मंचन भी किया इसी के साथ साथ बच्चों ने कला प्रतियोगिता में भाग लेकर देश भक्ति, पानी बचाओ, प्रदूषण हटाओ, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आदि जैसे विषय पर बड़ी सुंदर कला का प्रस्तुतीकरण किया। जिला अधिकारी प्रांजल पाटिल ने भाग लेने वाले सभी बच्चों को अपने हाथ से प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनकी भूरी भूरी प्रशंसा भी की। 

इस मेगा कैंप को सफल बनाने में शाहदरा जिला के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों ने अपनी पूर्ण शक्ति का प्रदर्शन किया मुख्यता मोतीलाल जितेश, रंजन कुमार, राहुल, दीपक, पुनीत, रेखा देवी, एडमिन एस ओ, मिर्ज़ा शाहिद चंगेजी, हाजी शफीक, अकरम बेग, डॉ एहतेशाम, सैयद डॉ लाइक, डॉ. नासिर, डॉ. खुर्शीद, मोहम्मद साबिर, फाजिल खान, आसिफ अंसारी, सलीम मलिक, लोकेश पांचाल, मुकेश टांक, मुकेश गौड़, शमसुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, जावेद मिर्जा, फैजान खान, सैफुररहमान, मोहम्मद अनीस, कारी यूसुफ अंसारी, जय किशन गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, दानिश अंसारी, आसिफ इदरीसी, फुरकान मलिक, अदीब अंसारी, यशपाल शर्मा, आर्यन, जगदीश चौधरी, दीपक शर्मा, साहिल खान, शीबा खान, शिफा मिर्जा, आनिया, मेहविश, शिरीन मिर्जा, फाज़ खान, मोहम्मद खान, हाजी खान, एग्जाम, फातमा आदि ने भी इस मेगा कैंप को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग।












 


VAG प्रोफेशनल मेकअप शोरूम व एकेडमी का भव्य उद्घाटन हुआ, मिलेगी इंटरनेशनल मेकअप किट व मेकअप आर्टिस्ट बनाने की सुविधा


नई दिल्ली। कॉलेज पार्टी हो, किटी पार्टी या शादी समारोह हो। युवतियों के लिए मेकअप ​के बिना यह सब अधूरा सा लगता है। क्योंकि अच्छा और गुणवत्तापूर्ण मेकअप खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। लेकिन कई बार लड़कियां उस मेकअप को मिस करती हैं जो टेलीविजन या इंटरनेशनल शो में किसी सेलीब्रेटी में देखने को मिलता है। हालांकि अब से ऐसा नहीं होगा, दरअसल दिल्ली में वेग प्रोफेशनल मेकअप शोरूम व एकेडमी में उच्चस्तरीय मेकअप की सुविधा मिलने जा रही है जिसका उद्घाटन मशहूर फायर हेयर कट आर्टिस्ट नाजिम अली ने किया। वेग प्रोफेशनल मेकअप शोरूम व एकेडमी में दिल्ली की एक मात्र ऐसी एकेडमी होगी जहां इंटरनेशल मेकअप किट की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही यहां छोटे छोटे सैलून चलाने वालों को कोर्स करने के बाद जॉब मिलेगी या जितने फीस भरेंगे उतने का काम दिलवाया जाएगा।
इस मौके पर वेग प्रोफेशनल मेकअप की असम ब्रान्ड एम्बेसडर सुनीता जेन, खुशी खान (सर्टिफाइड लंदन कॉलेज ऑफ मेकअप), राखी पोद्दार (मेकअप आर्टिस्ट), डिंपल राय (मेकअप आर्टिस्ट), कामिल सलमानी (हेयर आर्टिस्ट), इजहार सलमानी, चांदनी, निशा, संस्कृति, ज्योति आदि मौजूद थे।

वेग प्रोफेशनल मेकअप की असम ब्रान्ड एम्बेसडर सुनीता जेन ने बताया कि वेग प्रोफेशनल मेकअप शोरूम व एकेडमी एक मात्र ऐसी एकेडमी है जहां इंटरनेशल मेकअप किट की सुविधा तो मिलती ही है साथ ही यहां छोटे छोटे सैलून चलाने वालों को कोर्स करने के बाद जॉब मिलेगी या जितने फीस भरेंगे उतने का काम दिलवाया जाएगा। मैं वेग प्रोफेशनल मेकअप की असम ब्रान्ड एम्बेसडर हूं। मैं खुद भी वेग के प्रोडेक्ट इस्तेमाल करती हूं और लोगों को भी इसे इस्तेमाल करने की सलाह देती हूं।

वेग प्रोफेशनल मेकअप शोरूम व एकेडमी के चेयरमैन विनय गर्ग ने बताया कि हमारा अपना ब्रान्ड है वेग प्रोफेशनल मेकअप। इसी नाम से यह एकेडमी भी है जिसमें हम स्टूडेंट्स से जितने पैसे फीस के तौर पर लेते हैं उतने पैसे का सामान कोर्स खत्म होने के बाद उन्हें काम करने के लिए देते हैं और उनकी जॉब भी लगवाने की जिम्मेदारी लेते हैं। जो लोग जॉब नहीं करना चाहते उनको उतने का काम दिलवाते हैं।
उन्होंने बताया कि मेरा एक सपना है, मैं एक फ्री कैंसर हॉस्पिटल खोलना चाहता हूँ और वेग प्रोफेशनल मेकअप से होने वाली आय का 95 प्रतिशत हिस्सा इस हॉस्पिटल पर खर्च करूंगा। इस एकेडमी में स्टूडेंट्स को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। हमने ऐसे कोर्स बनाए हैं जो गरीब परिवार से आने वाले भी आसानी से कर सकते हैं। हमारी पूरे हिंदुस्तान में कई एकेडमी खुल चुकी हैं और खुल रही हैं।
 
मुख्य अतिथि मशहूर फायर हेयर कट आर्टिस्ट नाजिम अली ने बताया कि वेग प्रोफेशनल मेकअप शोरूम व एकेडमी में बहुत कुछ सीखने के लिए है जैसे स्किन केयर ट्रीटमेंट, ब्राइडल मेकअप, हेयर केयर, स्पा, नेलआर्ट आदि। अब स्टूडेंट्स के ऊपर निर्भर करता है कि वह कौन सा कोर्स कर रहा है और उसके सीखने की कितनी क्षमता है। मैं वेग प्रोफेशनल मेकअप शोरूम व एकेडमी के सभी स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

यहां मिलेंगी ये सुविधाएं-VAG प्रोफेशनल मेकअप शोरूम व एकेडमी में स्किन केयर ट्रीटमेंट से लेकर ब्राइडल मेकअप, हेयर केयर, स्पा और नेलआर्ट जैसी अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी। इसके अलावा यहां ज्वेलरी और लहंगे भी उपलब्ध होंगे। 
आपको बता दें कि VAG प्रोफेशनल मेकअप शोरूम व एकेडमी ने चार फ्लोर ले रखें हैं जिसमें फ़र्स्ट फ्लोर पर वेग का अपने प्रोडक्ट वाला शोरूम है। सेकेंड फ्लोर पर 150 स्टूडेंट्स एक साथ बैठकर क्लास ले सकेंगे। थर्ड फ्लोर पर मेकअप की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा। फोर्थ फ्लोर पर बाहर से आने वाले 50 स्टूडेंट्स के रहने की सुविधा वाला हॉस्टल है। VAG प्रोफेशनल मेकअप शोरूम व एकेडमी 313 ककरोला हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन, मेट्रो पिलर नं. 789, नई दिल्ली-75 में स्थित है।







































http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/