शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2013

सीलमपुर में अभिनन्दन समारोह आयोजित

संवाददाता

उत्तर पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर के विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चौ. मतीन अहमद की अध्यक्षता में ट्रांस यमुना आयरन ट्रेडर्स एसोसिएशन (पंजी.)  की ओर से कांग्रेस सरकार के विकास के बेहतरीन 15 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित,सांसद जय प्रकाश अग्रवाल व शहरी विकास मंत्री अरविंदर सिंह लवली का अभिनंदन क्षेत्र स्थित लोहा मार्किट, वेलकम, सीलमपुर में किया गया।

इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद जमीर अहमद मुन्ना व रजि़या सुल्ताना के अलावा कांग्रेस नेता सुल्तान अहमद, मकसूद जमाल, नसीर अहमद, इकबाल मलिक, जावेद बर्की, अनिल गौड़, चांद सैफी, नासिर जावेद, लियाकत मसूदी,जावेद खान, विनोद प्रधान,राकेश कुमार, राजेन्द्र प्रधान, ट्रांस यमुना आयरन ट्रेडर्स एसोसिएशन (पंजी.) के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद, उपाध्यक्ष शफीकुद्दीन, सलाउद्दीन, महासचिव शफीक अहमद, संयुक्त सचिव यूसुफ, संगठन सचिव असलम, कोषाध्यक्ष फरियाद, सलाहकार आकिल बख्श, अब्दुल हकीम, खलील अहमद, कन्वीनर आरके शर्मा, अबरार अहमद,जमील अहमद तथा युवा कांग्रेस नेता शाहिद सैफ, मोईन हीरोवाला, नदीम, मो. जीशान, सलीम, यूसुफ सिद्दीकी, रिया़ज अहमद, मो. शकील, अब्दुल समद, महिला कांग्रेस नेता डा. सीमा, गुड्डी गुप्ता, मंजू चैधरी, हज्जन नफीसा, किश्वर जहां, कमल, सुमन, शीबा खान सहित क्षेत्रीय निवासी बड़ी संख्या मेें उपस्थित थे। 

इस मौके पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली को सुविधाओं का शहर बताया। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में जो विकास किया है वो एक आईने की तरह है। सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली में जो चहुंमुखी विकास हुआ है वो  कांग्रेस सरकार की देन है। 

शहरी विकास एवं राजस्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हम किसी की आलोचना नहीं करते। ये काम हमने विपक्ष को सौंप रखा है। 

विधायक चौ. मतीन अहमद ने विपक्ष पर हमला बोलते हुये अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान दिल्ली में जितनी तेजी से विकास हुआ है उससे पहले उतना  कभी नहीं हुआ। 

समारोह में आये सभी अतिथियों ने क्षेत्रीय विधायक चौ मतीन अहमद की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें एक कुशल राजनेता तथा मिलनसार व्यक्ति कहा।

 

 

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2013

 


संवाददाता

उत्तर-पूर्वी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अपने 15 वर्ष पूरे कर लिए हैं जिसके उपलक्ष्य में दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आज सीलमपुर विधानसभा में सीलमपुर के विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चौ. मतीन अहमद की अध्यक्षता में ट्रांस यमुना आयरन ट्रेडर्स एसोसिएशन (पंजी.)  की ओर से कांग्रेस सरकार के विकास के बेहतरीन 15 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित का अभिनंदन समारोह आगामी आयोजित किया। यह कार्यक्रम में शाम 5 बजे क्षेत्र स्थित लोहा मार्किट, वेलकम, सीलमपुर-III, दिल्ली,53 में आयोजित किया गया। इस अवसर शहरी विकास मंत्री श्री अरविंदर सिंह लवली, सांसद जेपी अग्रवाल आदि विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे।

रविवार, 29 सितंबर 2013

दिल्ली सरकार के 15 वर्ष पूरे होने पर सीएम शीला दीक्षित का अभिनंदन 3 अक्टूबर को सीलमपुर-III में

संवाददाता

उत्तर-पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर के माननीय विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चै0 मतीन अहमद की अध्यक्षता में ट्रांस यमुना आयरन ट्रेडर्स एसोसिएशन (पंजी.)  की ओर से कांग्रेस सरकार के विकास के बेहतरीन 15 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली की माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित का अभिनंदन समारोह आगामी 3 अक्टूबर (वीरवार) को शाम 5 बजे क्षेत्र स्थित लोहा मार्किट, वेलकम, सीलमपुर-III, दिल्ली,53 में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर माननीय शहरी विकास मंत्री श्री अरविंदर सिंह लवली विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे।

विधायक चौ. मतीन ने किया बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन

संवाददाता

पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर के विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चौ. मतीन अहमद ने क्षेत्र स्थित चौहान बांगर की गली नं. 4 में सामाजिक संस्था दीन बंधु सहायता समिति (पंजी) के नि:शुल्क बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख ओपी भगत व अध्यक्षा कु. प्रिया के अलावा अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये विधायक चौ. मतीन अहमद ने कहा कि संस्था द्वारा समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए किये जा रहे इस प्रकार के कार्याें की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी ऐसे बहुत लोग हैं जोकि समाज सेवा में तन, मन, धन से अपना भरपूर योगदान देते हैं, उनमें इस संस्था के लोग भी शामिल हैं। ये सभी लोग विशेष बधाई के पात्र हैं।

अध्यक्षा कु. प्रिया के अनुसार, यह संस्था आर्थिक रुप से कमजो़र अल्पसंख्यक, दलित वर्ग एवं अन्य पिछड़े वर्ग के जरुरतमंद छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए कार्य करती है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से इन सभी वर्गेां के छात्र-छात्राओं को नाम मात्र के पंजीकरण शुल्क की एवज में कम्प्यूटर का बेसिक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

शनिवार, 28 सितंबर 2013

अवारा किस्म की औरते मुझे और मेरे परिवार को फंसाने की दे रही है धमकी : नासरा बेगम

संवाददाता

पूर्वी दिल्ली । थाना सीलमपुर के अन्र्तगत आने वाली बुलन्द मस्जिद शास्त्री पार्क मे एक चौका देने वाला मामला सामने आया है नासरा बेगम ने डी.सी.पी व सीलमपुर एस.एच.ओ को एक शिकायत पत्र सौंपा है इस पत्र मे ७० वर्षी नासरा बेगम ने बताया कि हमारे क्षेत्र मे कुछ अवारा किस्म की औरतो की देहशत फैली हुई है । यह औरते किसी को भी अपना निशाना बनाती है । थाने या चौकी ले जाती पर उसपे कोई मुकदमा नही करती है बल्की उस व्यक्ति को छोडऩे की एबज मे पैसो की माँग करती है और पैसे लेकर इस थाने या चौकी से छोड़ दिया जाता है ।एसी ही एक औरत ने मेरे पुत्र कल्लु उर्फ शेर खान को भी अपने जाल मे फंसा लिया और उसे भी झुठे मुकदमे मे फंसा कर उससे पैसो की मांग की नासरा बेगम ने कहा कि इन औतो के  खिलाफ जाँचाकर कार्यवाही की जाए।

 






http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/