नई दिल्ली। पूरी दिल्ली में बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड व बीएसईएस राजधानी में आउटसोर्सिंग व एएमसी आधार पर जैसे मीटर रीडर/ बिल डिस्टिब्यूटर/रिकवरी विभाग/ ड्राइवर/ आईटीआई - लाईन मैन इत्यादि काम करने वाले कर्मचारी अपनी जान पर खेलकर कार्य करते हैं। कभी-कभी तो कर्मचारियों की कार्य करते समय जान तक चली जाती है पर बीएसईएस में ऐसे कर्मचारियों की कोई गिनती नहीं होती। ऐसे कर्मचारी को कोई अपना मानने को तैयार नहीं होता है। इनकी समस्याओं के लिए हमेशा डेसू मजदूर संघ कार्य करती आ रही है। कई कर्मचारियों को उनका हक भी दिलवा है और दिलवा रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर डेसू मजदूर संघ द्वारा बीआरपीएल बिजली कम्पनी के मुख्यालय नहेरू प्लेस नई दिल्ली में बिजली कर्मचारियों की समस्यायों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डेसू मजदूर संघ अध्यक्ष किशन यादव ने की व इस कार्यक्रम में पूरी दिल्ली के अलग-अलग कर्मचारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मजदूरों से संबंधित कई समस्याओं को रखा गया और कुछ मांग की गई जैसे (1) जिन बेकसूर कर्मचारियों को बिजली कंपनियों ने निकाला है उन्हें नौकरी पर वापस लिया जाए। (2) जिन कर्मचारियों को फोन का पैसा नहीं दिया जा रहा है उन्हें पैसा दिया जाए। (3) सरकारी अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों की तरह ही आउटसोर्स कर्मचारियों को भी अवकाश दिया जाए या उनकी जगह पैसे दिए जाएं। ऐसे ही कई और समस्या को रखा गया जिसे जल्द से जल्द निपटने की बात कही गई।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजी. डीसी कपिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ठेकेदारी हटाओ राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत डीसी कपिल ने अपने कुशल नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों की विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं अब पहले से भी अच्छा मार्गदर्शन करता हुआ और मैं सभी आउटसोर्स कर्मचारियों की आवाज बुलंद करता रहूंगा और जिन बिजली कम्पनियों ने आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों की आवाज को दबाने की कोशिश की वह अपने लिए मुसीबत खड़ी करेंगे।इस मौके पर डेसू मजदूर संघ के अध्यक्ष किशन यादव ने कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी बिजली कर्मचारियों को 'अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए सभी को इस कार्यक्रम का सफल बनाने के लिए भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतनी संख्या में आप लोग आएंगे क्योंकि जिस तरह से बारिश हो रही है लग रहा था कि कार्यक्रम ही रद्द न करना पड़ जाए मगर आप लोगों की हिम्मत को सलाम है। आप लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं तीन घंटे लगातार भारी बारिश के बावजूद आप लोग मैदान में डटे हैं। जो एक संघर्ष और क्रांति की अच्छी शुरुआत का पोजिटिव संकेत है। हम इस तरह अपनी एकता को कायम रखेंगे और हमारी यूनियन भी आप लोगों के हक में हमेशा कार्य कर रही और ऐसे ही करती रहेगी। एक बार पुन: इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों भाईयों का बहुत -बहुत धन्यवाद।इस अवसर पर प्रोग्राम में भारतीय मजदूर संघ - दिल्ली प्रदेश के प्रधान दीपेन्द्र कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष-ब्रिजेश कुमार, सगंठन मंत्री-राना सिंह, मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार बरगोति – सचिव, इकबाल खान - जिला मंत्री, राजेश पाल - जिला मंत्री, पंकज शर्मा – चेयरमैन, मनीष कुमार सिंह - जिला मंत्री, रवि शंकर यादव - जिला चेयरमैन, राजन गुर्जर - जिला मंत्री, दीपक कुमार – चेयरमैन, चंदन कुमार - जिला मंत्री, ललित एस कुमार – चेयरमैन, इरफान खान - वाइस चेयरमैन, जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू सरिता विहार, मनोज विद्रोही - मीडिया प्रभारी, विनोद सिंह – NDPL, सुभम सिंह पंवार - जिला मंत्री, वरूण सिंह पंवार – चेयरमैन, राजेश कुमार - जिला मंत्री, अशोक कुमार –अध्यक्ष, ऋषि पाल – महामंत्री, सेन्तुल त्यागी - सगंघन मंत्री, विनोद कुमार उर्फ गोलू - सह सचिव, दिनेश कुमार – चेयरमैन, बाबू लाल - जिला मंत्री, अब्दुल रज्जाक - सगंठन मंत्री, मुकेश यादव - मुख्य सलाहकार, दिनेश यादव - मुख्य सलाहकार, रविन्द्र सिंह पंवार - मुख्य सलाहकार, राजवंत सिंह - मुख्य सलाहकार, संदीप कुमार - जिला मंत्री, प्रमोद कुमार- चेयरमैन, आदि मौजूद थे।सोमवार, 1 मई 2023
बेहटा हाजीपुर वार्ड से सभासद पद से आप के प्रत्याशी हैं अकील अहमद
मो. अनीस
बेहटा हाजीपुर। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव अपने पूरे शबाब पर है और इसके पहले चरण की वोटिंग 4 मई को होगी वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी। इस बार दिल्ली व पंजाब पर बढ़त बनाने, गुजरात व गोवा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतार 2024 की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने थीम सॉन्ग लॉन्च किया है और इसके जरिए भी पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही भाजपा को धोखेबाज बताया है।
आप ने उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए नया नारा भी गढ़ लिया है। इसके तहत कार्यकर्ता ‘यूपी निकाय में भी केजरीवाल’ का नारा लगा रहे हैं। थीम सॉन्ग में आप संयोजक और दिल्ली सीएम केजरीवाल की भी फोटो लगाई गई है।
वहीं जिला गाजियाबाद के तहसील लोनी के मौलाना आजाद कॉलोनी के बेहटा हाजीपुर वार्ड नंबर 8 से सभासद पद के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से अकील अहमद को प्रत्याशी हैं। अकील अहमद भी पूरे जोर-शोर से अपना प्रचार कर रहे हैं। इनके समर्थन में भी काफी भीड़ नजर आ रही है। इनके मुख्य मुद्दे लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाना, 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर बिजली के ट्रांसफार्मर ठीक करवाना या लगवाना, वृद्धों व विधवाओं को पेंशन दिलवाना, आरसीसी रोड बनवाना, जर्जर तारों को सही करवाना, डिस्पेंसरी बनवाना, वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना आदि।
रविवार, 30 अप्रैल 2023
अपराधियों का महिमामण्डन - रुग्ण समाज की निशानी
शनिवार, 29 अप्रैल 2023
गांधीनगर के विधायक अनिल बाजपेई ने आजाद नगर वार्ड के वेस्ट कांतिनगर की जनता को दिया नई सीवर लाइन का तोहफ़ा
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023
ब्रिटेन में आई रिपोर्ट ने हिंदूफोबिया की भयावह स्थिति को उजागर किया
अवधेश कुमार
दुनिया के अलग-अलग स्थानों से हिंदूफोबिया यानी हिंदू विरोधी नफरत एवं हिंसा की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय है। हम कई देशों में हिंदुओं, हिंदू प्रतीकों, हिंदू धर्मस्थलों आदि पर हमले के साथ-साथ हिंदू धर्म के विरुद्ध प्रचार अभियानों को देख रहे हैं। ब्रिटेन की द हेनरी जैक्सन सोसाइटी द्वारा जारी अध्ययन रिपोर्ट ने इस बात को फिर से साबित किया है कि हिंदू समाज के लिए यह कठिन चुनौती का समय है। रिपोर्ट का शीर्षक है, एंटी हिंदू हेट इन स्कूल्स। रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि ब्रिटेन के स्कूलों में हिंदू विरोधी घृणा चरम पर है और हिंदू बच्चों को अनेक देवी - देवताओं के पूजन, गाय को पवित्र मानने, जाति व्यवस्था आदि के आधार पर चिढ़ाया जाता है, अपमानित किया जाता है और उन्हें मुस्लिम बच्चे काफिर पुकारते हैं।
•इसमें 998 हिंदू अभिभावकों से बातचीत की गई है। 51% अभिभावकों ने कहा कि उनके बच्चों ने हिंदू विरोधी घृणा का सामना किया है। केवल 19% अभिभावकों ने कहा कि शिक्षण संस्थान इसकी पहचान कर ठीक करेगा।
•यह ब्रिटेन में अपने किस्म की हिंदू विरोधी घृणा पर पहली अध्ययन रिपोर्ट है जो पिछले साल हुए लीसेस्टर में हिंदू विरोधी दंगों की रिपोर्ट के बाद आई है। उस रिपोर्ट में कहा गया था कि हिंसा का एक प्रमुख कारण हिंदू विरोधी दुष्प्रचार ही था।
रिपोर्ट के कुछ अंश देखिए
•निरामिष होने का मजाक उड़ाते हुए एक बच्ची पर गाय का मांस फेंका गया और कहा गया कि तू इस्लाम ग्रहण कर लो तो हम परेशान करना बंद कर देंगे।
• एक छात्र को कहा गया कि हिंदू धर्म की पढ़ाई करना मूर्खता है क्योंकि यह 33 करोड़ देवताओं के साथ हाथी, बंदर और मूर्ति की पूजा करते हैं।
• एक ईसाई ने हिंदू बच्चे को कहा कि हमारा यीशु तुम्हारे सारे देवताओं को नर्क में भेजेगा ।
•हिंदू धर्म में स्वास्तिक जैसे प्रतीक को हिटलर के प्रतीक से तुलना कर उसी तरह हिंदू बच्चों को निशाना बनाने की घटनाएं हुई जैसे एक समय यहूदियों के साथ होता था।
रिपोर्ट में हिंदू बच्चों द्वारा इस्लाम या ईसाइयत के विरुद्ध टिप्पणी करने की बात नहीं है। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि मुस्लिम या ईसाई छात्र और शिक्षक आदि प्रतिक्रिया में ऐसा कर रहे हैं।
वास्तव में यूरोप अमेरिका सहित अनेक देशों में चल रहे हिंदूफोबिया यानी हिंदुओं के विरुद्ध अभियान और हिंसा का छोटा अंश इस रिपोर्ट में आया है। धर्मों व नस्लों के विरुद्ध घृणा पर शोध करने वाली अमेरिकी संस्था नेटवर्क कंटैजियन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अध्ययन में बताया है कि पिछले कुछ समय में हिंदू विरोधी टिप्पणियों में 1000 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। व्हाइट सुपरमेसिस्ट (नस्लभेदी श्वेत समुदाय) और मुसलमानों को हिंदू विरोधी दुष्प्रचार और हिंसा में सबसे आगे बताया गया है। अध्ययन के अनुसार हिंदुओं और भारतीयों के विरुद्ध घृणा फैलाने में पाकिस्तान की भूमिका भी बहुत बड़ी है। पाकिस्तान से हर दिन हिंदुओं के विरुद्ध हजारों नफरत फैलाने वाले ट्वीट किए जाते हैं। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं का एक समूह इसे अभियान के रूप में चलाता दिखा है तो ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेताओं में भी ऐसे लोगों की संख्या है जो अपनी तथाकथित वामपंथी प्रोग्रेसिव सोच तथा कट्टरपंथी मुस्लिमों के प्रभाव में हिंदू धर्म, और रीति-रिवाजों का उपहास उड़ाने को कर्तव्य मानते हैं।
दूसरे देशों की समस्या यह है कि वे अपने रिलीजन या मजहब के दृष्टिकोण से हिंदू धर्म और समाज की व्याख्या करते हैं। ब्रिटिश अध्ययन में छात्र - छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि पाठ्यपुस्तकों में हिंदू धर्म का उल्लेख वस्तुतः उसका मजाक उड़ाने वाला है। इसलिए इसका अध्ययन छात्र-छात्राओं के अंदर हिंदू धर्म और हिंदुओं के बारे में गलत धारणा पैदा करता है। अब्राह्मिक रिलिजन के आईने में हिंदू धर्म की व्याख्या हो ही नहीं सकती। पर समस्या इतनी भर होती तो हिंदू संगठन, अलग-अलग पंथ, संप्रदाय से लेकर योग, अध्यात्म, दर्शन आदि पर काम करने वाली संस्थाएं बड़े पैमाने पर अनेक देशों में सक्रिय है उनमें रुचि लेकर समझने की कोशिश की जाती। जहां तक ईसाइयों के व्यवहार का प्रश्न है तो भारत सहित एशिया, अफ्रीका पर शासन करने वाले अंग्रेजों ने ह्वाइटूसमेन बर्डेन सिद्धांत दिया जिसका अर्थ था कि इन देशों के लोगों को सभ्य बनाने की जिम्मेवारी हमारी है और इसी कारण हम शासन कर रहे हैं। श्रेष्ठतर सभ्यता-संस्कृति का यह भाव खत्म नहीं हुआ है। इस कारण इन देशों में भी हम धार्मिक -सांस्कृतिक श्रेष्ठतावाद समूह और ईसाई उग्रवाद देख रहे हैं। मुस्लिमों के रवैये की व्याख्या इनसे नहीं हो सकती। मुस्लिम कट्टरवाद ऐसा मजहबी श्रेष्ठतावाद है जो मानता है कि एकमात्र इस्लाम ही मजहब है और अन्य मजहब का अस्तित्व इस्लाम विरोधी है। इसलिए हर मजहब उनके निशाने पर हैं । भारत के बाहर के हिंदू उन्हें अपना शिकार लगते हैं क्योंकि अन्य कोई देश हिंदू बहुमत वाला नहीं है।
हालांकि यह स्थिति पहले से थी लेकिन हिंदुओं के विरुद्ध दुष्प्रचार, नफरत एवं हिंसा में वृद्धि हाल के कुछ वर्षों में हुई है। तो क्यों?
हिंदू संगठनों द्वारा व्यापक पैमाने पर दुनिया भर में काम करना है। इनके कारण हिंदू जहां भी है अनेक सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक, बौद्धिक रचनात्मक गतिविधियां चला रहे हैं। इनका प्रभाव भी बढा है । दुनिया भर में भारतवंशियों की संख्या करीब 3.5 करोड़ है जिनमें हिंदू सबसे ज्यादा हैं। ये अनेक देशों में शीर्ष पदों पर ही नहीं कारोबार, विज्ञान,संस्कृति, अकादमी मीडिया आदि में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद छोटे देशों में भी भारतवंशियों को संबोधित कर उनके अंदर अपनी संस्कृति व सभ्यता के प्रति गर्व का भाव तथा भारत के प्रति भावनात्मक लगाव पैदा करने की कोशिश की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अनेक संगठन लंबे समय से काम कर रहे हैं, इसलिए उन सभाओं का व्यापक असर हुआ। हमारे उत्सव और धार्मिक दिवसों से लेकर भारत के स्वतंत्रता दिवस आदि अलग-अलग देशों में भी धूमधाम से मनाए जाते हैं। भारतीय एवं भारतवंशी हिंदू संकोच और हिचक त्याग कर अपनी संस्कृति, सभ्यता और अध्यात्म को लेकर मुखर हुए हैं। भारत के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव के कारण उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
कोई भी समुदाय इस तरह उठकर खड़ा होगा तो स्वयं को श्रेष्ठ मानने वालों को समस्यायें पैदा होगी। हालांकि हिंदू प्रतिक्रिया में गुस्से में आ सकता है, किसी मजहब, पंथ या समुदाय से घृणा या उसके विरुद्ध हिंसा हिंदुओं के स्वभाव में नहीं। किंतु पाकिस्तान और उससे प्रभावित मुसलमानों के समूह ने हिंदूफोबिया को यह कहते हुए बढ़ाया है कि संघ तथा नरेंद्र मोदी सरकार की विचारधारा दूसरे मजहब को कुचलने वाली है, मुस्लिमों पर जुल्म हो रहे हैं ,उनकी मजहबी गतिविधियां बाधित की जा रही हैं। इंग्लैंड के मस्जिदों से ऐसी तकरीरें सामने आती हैं। यही स्थिति अमेरिका एवं अन्य देशों की भी हैं। प्रश्न है कि इसका सामना कैसे किया जाए? भारत ने पिछले वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ में इस विषय को दो बार उठाया । इससे संयुक्त राष्ट्रसंघ के सदस्य देशों तक विषय पहुंचा है तथा भारत की कोशिश है कि विश्व संस्था अपने विमर्श और प्रस्ताव में इसे शामिल करे। सरकार से परे हिंदूफोबिया के हकीकत बनने के बाद सतर्क हिंदू और हिंदू संगठनों ने भी समानांतर सकारात्मक अभियान चलाया है। इसका परिणाम पिछले महीने अमेरिका के जॉर्जिया में हिंदूफोबिया के विरुद्ध पारित प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव में न केवल हिंदू धर्म, सभ्यता व संस्कृति की सच्चाई प्रकट की गई बल्कि अमेरिका में हिंदुओं का योगदान स्वीकार करते हुए हिंदूफोबिया फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की भी बात की गई है । हिंदू संगठन हिंदू धर्म और हिंदू समुदाय की सच्चाई से अवगत कराने के लिए लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं जिनका असर हुआ है।
तो निष्कर्ष यह कि विपरीत परिस्थितियों को अवसर मानकर सतर्क सक्रिय हिंदू समुदाय और संगठन अपनी धर्म संस्कृति, भारतीय राष्ट्रवाद की अवधारणा आदि को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार करें, दुनियाभर में हिंदुओं के अंदर आत्मविश्वास पैदा हो तो इस सांस्कृतिक एवं भौतिक हमले का न केवल मुकाबला किया जा सकता है बल्कि हिंदू धर्म, सभ्यता और संस्कृति की स्वीकार्यता भी बढ़ाई जा सकती है। हिंदू धर्म का टकराव किसी अन्य रिलीजन, मजहब या पंथ से हो ही नहीं सकता क्योंकि सर्वधर्म समभाव इसका मूल है। इस्लामी चरमपंथ ने अपनी भूमिका से संपूर्ण विश्व को डराया है। ब्रिटेन में ही काफी संख्या में ईसाई लोगों ने जेलों में इस्लामिक हमलों से ईसाइयों की सुरक्षा के विरुद्ध कानूनी लड़ाई आरंभ किया है। यह स्थिति अनेक देशों में है। इसमें हिंदू समुदाय अपने धर्म, संस्कृति के आधार पर ऐसी भूमिका निभा सकता है जिससे संपूर्ण विश्व समुदाय के अंदर हिंदूधर्म के सर्वधर्म समभाव जैसे मूल व्यवहार अपनाने की संभावना बलवती होगी।
http://nilimapalm.blogspot.com/
musarrat-times.blogspot.com
.jpeg)

.jpeg)



