मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025

आप के 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में प्रेम प्राप्त सिंह को छपरा से मिला टिकट

पटना, (ब्यूूरो)। आम आदमी पार्टी (आप) ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को 48 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। आप की उम्मीदवारों की दूसरी सूची में राजेंद्र प्रसाद सिंह को लालगंज, प्रेम प्राप्त सिंह को छपरा, इंद्रजीत ज्योतिकर को हथुआ और आदित्य लाल को पूर्णिया से मैदान में उतारा गया है।


बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। यानी आम आदमी पार्टी ने अब तक कुल 59 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।

वहीं, बीजेपी ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें कुल 71 नेताओं को टिकट दिया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर तो दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लखीसराय से मैदान में उतारा गया है।



एनसीपी(एसपी) दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह ने नांगलोई जाट से मनप्रीत सिंह को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया


संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचन्द्र पवार) संगठन विस्तार और सशक्तिकरण के अभियान के अंतर्गत लगातार अपने ढांचे को मज़बूत बना रही है। इसी क्रम में आज पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्र से श्री मनप्रीत सिंह जी को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

श्री मनप्रीत सिंह को पार्टी से जोड़ने का कार्य प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह और मुंडका विधानसभा अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह द्वारा किया गया। दोनों नेताओं के प्रयासों से नांगलोई जाट क्षेत्र में पार्टी संगठन को नई मजबूती और सक्रियता मिली है।

यह नियुक्ति पार्टी नेतृत्व की सहमति से की गई है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में संगठन को सशक्त करना, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

प्रदेश संयोजक डी. सी. कपिल ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचन्द्र पवार) दिल्ली में तेजी से संगठनात्मक विस्तार कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए जो जनता के बीच सक्रिय हैं और पार्टी के सिद्धांतों के प्रति समर्पित हैं। मनप्रीत सिंह जी की नियुक्ति से नांगलोई जाट क्षेत्र में संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। ऐसे युवाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है जो जनता से जुड़े हैं और समाज में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। मनप्रीत सिंह जी का पार्टी से जुड़ना और उनकी नियुक्ति नांगलोई जाट विधानसभा में संगठन के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगी।

दिल्ली प्रदेश महासचिव राजेश घाघट ने कहा कि मनप्रीत सिंह जी का पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव और समर्पण से नांगलोई जाट क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियाँ और जनसंपर्क मजबूत होंगे। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता और जनता दोनों ही पार्टी के प्रति और अधिक उत्साहित होंगे।

मुंडका विधानसभा अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मनप्रीत सिंह जी एक कर्मठ और समाजसेवी व्यक्ति हैं। उनका पार्टी से जुड़ना यह दर्शाता है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचन्द्र पवार) जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व देती है। वे क्षेत्र में युवाओं को जोड़ने और पार्टी को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष मनप्रीत सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचन्द्र पवार) के वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करूंगा और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाऊंगा।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचन्द्र पवार) दिल्ली प्रदेश इकाई का यह संगठन विस्तार अभियान लगातार जारी है। पार्टी का लक्ष्य है कि आने वाले MCD, विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए हर क्षेत्र में सशक्त, सक्रिय और जनता से जुड़ा संगठन तैयार किया जाए, ताकि दिल्ली में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प उभरे।














 

मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

संवाददाता

नई दिल्ली। मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया दिल्ली प्रदेश की ओर से 14 अक्टूबर, 2025 दोपहर 02:00 बजे, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, उर्दू घर, आई.टी.ओ. नई दिल्ली में मंसूरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मंसूरी समाज के अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नियाज़ अहमद मंसूरी ने बताया कि इस प्रोग्राम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल रशीद मंसूरी, महासचिव रहीस मंसूरी, सचिव मेराज मंसूरी के अलावा दिल्ली प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों सदस्यों ने राष्ट्रीय कोर कमेटी और मंसूरी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अलग-अलग राज्यों से आए हुए पदाधिकारियों के अलावा मंसूरी समाज के सीनियर लीडर और क्षेत्र में समाज सेवा का कार्य कर रहे मंसूरी भाइयों को सम्मानित किया गया।

नियाज अहमद ने बताया कि इसमें कोर कमेटी से राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मेहंदी हसन मंसूरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाकिर मंसूरी इन्दौर से, राष्ट्रीय महासचिव नियाज़ अहमद पप्पू मंसूरी, राष्ट्रीय सचिव नफीस मंसूरी, कोषाध्यक्ष सरकार आलम मंसूरी, संस्थापक रशीद अहमद मंसूरी, अब्दुल रहमान मंसूरी, सरपरस्त हुसैन बख्श, तय्यब हुसैन मंसूरी, हाजी फारूक रजा मंसूरी, मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हाजी शाहनवाज मंसूरी, हाजी इरफान मंसूरी और उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नईम मंसूरी और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश प्रभारी शाकिर मंसूरी, मध्य प्रदेश अध्यक्ष नियाजउद्दीन मंसूरी, कर्नाटका से रजिसाब नद्दाफ, यासीन नद्दाफ, महबूब नद्दाफ, मस्तान नद्दाफ, आमीन नद्दाफ, इसके अलावा छत्तीसगढ़ ओर झारखंड प्रभारी कलीमुद्दीन मंसूरी का सम्मान किया गया।

दिल्ली प्रदेश से जिला अध्यक्ष नौशाद मंसूरी, सफीक मंसूरी, इशाक मंसूरी, नौशाद मंसूरी, अनीस मंसूरी, रफीक मंसूरी, डॉ. महमूद आलम, मुहम्मद नजर मंसूरी, बाबू मंसूरी के अलावा आए हुए सभी मेहमानों को सम्मानित किया गया।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल रशीद मंसूरी की सभी तारिफ की क्योंकि उन्हीं की सरपरस्ती में यह प्रोग्राम किया। इसके अलावा मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मेहंदी हसन मंसूरी साहब ने दिल्ली प्रदेश के मंसूरी समाज के लिए तीन अहम ऐलान किए जिसमें  अप्रैल 2026 में इस्तमाई शादी की जाएंगी, 2. 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे नंबर लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा, 3. जो बच्चा पढ़ना चाहता हे और उसके माता पिता उसे पढ़ाने में सक्षम नहीं हैं ऐसे बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्च मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया जाएगा। इसके अलावा समाज में शादी को आसान बनाने और फिजूल खर्ची कम करने पर जोर दिया, मैय्यत के बाद होने वाले खाने पर रोक लगे,

कब्रिस्तान में दफ़ींने के बाद जो खाने का ऐलान किया जाता है उस पर रोक लगे और गमगीन परिवार व उसके दूर से आए रिश्तेदारों के लिए सिर्फ खाना बने और समाज की अलग-अलग समस्याओं तथा उनके सुधार के लिए सबने अपने अपने विचार रखे। 

सभी ने दिल्ली प्रदेश मंसूरी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की टीम का शुक्रिया अदा किया गया जिसने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग उर्दू घर में इतना आलीशान प्रोग्राम किया वह कबीले तारीफ था।






























सोमवार, 13 अक्टूबर 2025

जन सुराज पार्टी की 65 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी, लिस्ट में प्रशांत किशोर का नाम नहीं


पटना। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी दंगल में प्रशांत किशोर की एंट्री से माहौल बहुत ही गर्म हो गया है। उनकी पार्टी जन सुराज ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 65 प्रत्याशियों के नाम हैं। प्रशांत किशोर ने अति पिछड़ा समाज को 70 टिकट देने की बात कही है। जन सुराज पार्टी की इस घोषणा से बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है।

जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची में 65 नाम 

  • 19 सुरक्षित एक अनुसूचित जनजाति
  • 46 सामान्य श्रेणी
  • 14 अति-पिछड़ा, चार मुसलमान
  • ईबीसी : 10
  • अल्पसंख्यक : 14
  • सामान्य श्रेणी की हरनौत सीट से अनुसूचित जाति का प्रत्याशी। कमलेश पासवान बने प्रत्याशी।

 दूसरी सूची के प्रमुख उम्मीदवार

  1. पश्चिमी चंपारण 6 नौतन संतोष चौधरी
  2. पूर्वी चंपारण 10 रक्सौल कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल
  3. पूर्वी चंपारण 12 नरकटिया लाल बाबू यादव
  4. पूर्वी चंपारण 15 केसरिया नाज अहमद खान उर्फ पप्पू खान
  5. पूर्वी चंपारण 16 कल्याणपुर डॉ मंतोष सहनी
  6. पूर्वी चंपारण 20 चिरैया संजय सिंह
  7. शिवहर 22 शिवहर नीरज सिंह
  8. सीतामढी 23 रीगा कृष्ण मोहन
  9. सीतामढी 24 बथनाहा (एससी) डॉ नवल किशोर चौधरी
  10. सीतामढी 27 बाजपट्टी आजम हुसैन अनवर
  11. सीतामढ़ी 28सीतामढ़ी जियाउद्दीन खान
  12. मधुबनी 31हरलाखी रत्नेश्वर ठाकुर
  13. मधुबनी 37 राजनगर (एससी) डॉ. सुरेंद्र कुमार दास
  14. मधुबनी 38 झंझारपुर केशव भंडारी
  15. सुपौल 42 पिपरा इंद्रदेव साह
  16. सुपौल 44 त्रिवेणीगंज (अजा) प्रदीप राम
  17. अररिया 46 नरपतगंज जनार्दन यादव
  18. किशनगंज 53 ठाकुरगंज मो एकरामुल हक
  19. पूर्णिया 58 कसबा इत्तेफाक आलम उर्फ मुन्ना
  20. पूर्णिया 59 बनमनखी (एससी) मनोज कुमार ऋषि
  21. पूर्णिया 60 रूपौली आमोद कुमार
  22. कटिहार 63 कटिहार डॉ. गाजी शारिक
  23. कटिहार 64कदवा मो.शहरयार
  24. कटिहार 65 बलरामपुर असहाब आलम
  25. कटिहार 67 मनिहारी (एसटी) बब्लू सोरेन
  26. कटिहार 69 कोरहा (एससी) निर्मल कुमार राज
  27. मधेपुरा 72 सिंहेश्वर (अजा) प्रमोद कुमार राम
  28. मधेपुरा 73 मधेपुरा शशि कुमार यादव
  29. सहरसा 74 सोनबर्षा (एससी) सत्येन्द्र हाजरा
  30. दरभंगा 78 कुशेश्वर आस्थान(एससी) शत्रुधन पासवान
  31. दरभंगा 79 गौरा बौराम डॉ. इफ्तकार आलम
  32. दरभंगा 85 बहादुरपुर आमिर हैदर
  33. सिवान 110 बड़हरिया डॉ. शहनवाज
  34. सिवान 111 गोरियाकोठी एजाज अहमद सिद्दीकी
  35. सारण 116 तरैया सत्येंद्र कुमार साहनी
  36. वैशाली 127 राजा पकड़ (अनुसूचित जाति) मुकेश कुमार राम
  37. वैशाली 129 महनार डॉ. राजेश चौरसिया
  38. वैशाली 130 पटेढ़ी (अनुसूचित जाति) दशई चौधरी
  39. समस्तीपुर 132 वारिसनगर सत्य नारायण उर्फ प्रदीप साहनी
  40. समस्तीपुर 134 उजियारपुर दुर्गा प्रसाद सिंह
  41. समस्तीपुर 139 रोसड़ा (अनुसूचित जाति) रोहित पासवान
  42. समस्तीपुर 140 हसनपुर इंदु गुप्ता
  43. बेगूसराय 141 चेरिया बरियारपुर डॉ. मृत्युंजय
  44. बेगूसराय 147 बखरी (अनुसूचित जाति) डॉ. संजय कुमार पासवान
  45. खगड़िया 148 अलौली (अनुसूचित जाति) अभिषंक कुमार
  46. भागलपुर 155 कहलगांव मंजर आलम
  47. भागलपुर 156 भागलपुर अभय कांत झा
  48. मुंगेर 164 तारापुर डॉ. संतोष सिंह
  49. मुंगेर 166 जमालपुर लल्लन जी यादव
  50. लखीसराय 167 सूर्यगढ़ा अमित सागर
  51. नालंदा 174 इस्लामपुर तनुजा कुमारी
  52. नालंदा 177 हरनौत कमलेश पासवान
  53. पटना - बाढ़ 180 बख्तियारपुर बंलमिकी सिंह
  54. पटना - ग्रामीण 188 फुलवारी (अनुसूचित जाति) प्रो. शशिकांत प्रसाद
  55. पटना - ग्रामीण 189 मसौढ़ी (अनुसूचित जाति) राजेश्वर मांझी
  56. भोजपुर 192 संदेश राजीव रंजन सिंह
  57. बक्सर 200 बक्सर तथागत हर्षवर्धन
  58. बक्सर 201 डुमरांव शिवांग विजय सिंह
  59. बक्सर 202 राजपुर (अनुसूचित जाति) धनंजय पासवान
  60. कैमूर (भभुआ) 206 चैनपुर हेमंत चौबे
  61. रोहतास 211 नोखा डीएसपी-नस्रुल्लाह खान
  62. औरंगाबाद 222 कुटुम्बा (अनुसूचित जाति) श्याम बली राम उर्फ महाबली पासवान
  63. गया 228 बराचट्टी (अनुसूचित जाति) इर. हेमंत पासवान
  64. गया 231 टिकारी डॉ. शशि यादव
  65. गया 234 वजीरगंज संतोष कुमार

लिस्ट में प्रशांत किशोर का नाम नहीं

पहली लिस्ट की तरह ही दूसरी लिस्ट में ध्यान देने वाली बात है कि इसमें जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का नाम नहीं है। राघोपुर सीट को अभी खाली छोड़ा गया है। हो सकता है कि प्रशांत किशोर इस सीट से लड़ सकते हैं। पहली लिस्ट में 51 और दूसरी लिस्ट में 65 नाम के साथ अब तक कुल 116 सीटों से प्रत्याशियों के नाम का एलान हो चुका है। 

एनसीपी (एसपी) के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह ने सुशील बालेश्वरी को दिल्ली प्रदेश सचिव व विजेंद्र दायमा को बदरपुर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया

संवाददाता

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) दिल्ली प्रदेश में संगठन को और मज़बूती देने के उद्देश्य से पार्टी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह जी ने सामाजिक आंदोलन से जुड़े सक्रिय सुशील बालेश्वरी और विजेंद्र दायमा जी को पार्टी से जोड़ा।

इस अवसर पर दोनों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई, जिसकी औपचारिकता दिल्ली प्रदेश संयोजक डी.सी. कपिल और दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने पूरी करवाई।

इसके साथ ही संगठन की ओर से सुशील बालेश्वरी को दिल्ली प्रदेश सचिव तथा विजेंद्र दायमा जी को बदरपुर विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के दिल्ली प्रदेश के संयोजक डी.सी. कपिल ने कहा “एनसीपी (एसपी) में शामिल हो रहे सुशील बालेश्वरी जी और विजेंद्र दायमा जी जैसे सक्रिय और जनसमर्पित साथियों से पार्टी को नई गति और दिशा मिलेगी। इनके अनुभव और सामाजिक जुड़ाव से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्राप्त होगी।”

पार्टी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने कहा "सुशील बालेश्वरी जी और विजेंद्र दायमा जी जैसे समर्पित साथियों के नेतृत्व में पार्टी को ज़मीनी स्तर पर नई दिशा और मजबूती मिलेगी। दोनों साथी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं, और पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।”
एनसीपी (एसपी) दिल्ली इकाई ने विश्वास व्यक्त किया है कि इन नई नियुक्तियों से संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होगा तथा आने वाले चुनावों में पार्टी को मज़बूत परिणाम प्राप्त होंगे।












http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/