सोमवार, 13 अक्टूबर 2025

एनसीपी (एसपी) के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह ने सुशील बालेश्वरी को दिल्ली प्रदेश सचिव व विजेंद्र दायमा को बदरपुर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया

संवाददाता

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) दिल्ली प्रदेश में संगठन को और मज़बूती देने के उद्देश्य से पार्टी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह जी ने सामाजिक आंदोलन से जुड़े सक्रिय सुशील बालेश्वरी और विजेंद्र दायमा जी को पार्टी से जोड़ा।

इस अवसर पर दोनों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई, जिसकी औपचारिकता दिल्ली प्रदेश संयोजक डी.सी. कपिल और दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने पूरी करवाई।

इसके साथ ही संगठन की ओर से सुशील बालेश्वरी को दिल्ली प्रदेश सचिव तथा विजेंद्र दायमा जी को बदरपुर विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के दिल्ली प्रदेश के संयोजक डी.सी. कपिल ने कहा “एनसीपी (एसपी) में शामिल हो रहे सुशील बालेश्वरी जी और विजेंद्र दायमा जी जैसे सक्रिय और जनसमर्पित साथियों से पार्टी को नई गति और दिशा मिलेगी। इनके अनुभव और सामाजिक जुड़ाव से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्राप्त होगी।”

पार्टी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने कहा "सुशील बालेश्वरी जी और विजेंद्र दायमा जी जैसे समर्पित साथियों के नेतृत्व में पार्टी को ज़मीनी स्तर पर नई दिशा और मजबूती मिलेगी। दोनों साथी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं, और पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।”
एनसीपी (एसपी) दिल्ली इकाई ने विश्वास व्यक्त किया है कि इन नई नियुक्तियों से संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होगा तथा आने वाले चुनावों में पार्टी को मज़बूत परिणाम प्राप्त होंगे।












कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/