रविवार, 6 सितंबर 2020

नए पदाधिकारियों का स्वागत हुआ

 संवाददाता
नई दिल्ली। डेसू मजदूर संघ ने गत दिनों बीएसईएस यमुना पावर में आऊटसोर्स के कर्मचारियों को पद देकर उन्हें पदाधिकारी घोषित किया है। यह सभी पदाधिकारी आउटसोर्सिंग स्टाफ की परेशानी को दूर करने में मदद करेंगे। उसी कड़ी में डिवीजन जीटीआर कंप्लेंट सेंटर न्यू जाफराबाद में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें डेसू मजदूर संघ के अध्यक्ष किशन यादव व आऊटसोर्स के ईस्ट दिल्ली के ज्वाइंट सेक्रेट्री अब्दुल रज्जाक का डिवीजन जीटीआर कंप्लेंट सेंटर न्यू जाफराबाद की पूरी टीम के साथ ऋषि पाल, दिनेश, सैन्तुल त्यागी, अशोक कुमार आदि ने जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर डेसू मजदूर संघ के अध्यक्ष किशन यादव ने कुछ कर्मचारियों की समस्याएं सुनी व जल्द उसे निपटाने का आश्वासन दिया। स्वागत सम्मान के बाद बिजली विभाग में कोरोना काल में भी बिना डरे अपनी सेवा दे रहे ऐसे कुछ कर्मचारियों को कोरोना योद्धा सम्मान के सर्टिफिकेट देकर  सम्मानित किया गया।
वैसे आपको बता दें डेसू मजदूर संघ बीएसईएस यमुना पावर व राजधानी में काम करने वाले मजदूरों के हक के लिए काम करती है चाहे वह कर्मचारी आउटसोर्स पर ही काम क्यों नहीं करता हो।


 

शनिवार, 5 सितंबर 2020

डेसू मजदूर संघ ने पदाधिकारी चुने

 

संवाददाता

नई दिल्ली। डेसू मजदूर संघ ने बीएसईएस यमुना पावर में आऊटसोर्स के कर्मचारियों को पद देकर उन्हें पदाधिकारी घोषित किया है। यह सभी पदाधिकारी आउटसोर्सिंग स्टाफ की परेशानी को दूर करने में मदद करेंगे। डेसू मजदूर संघ बीएसईएस यमुना पावर व राजधानी में काम करने वाले मजदूरों के हक के लिए काम करती है चाहे वह कर्मचारी आउटसोर्स पर ही काम क्यों नहीं करता हो।
डेसू मजदूर संघ के अध्यक्ष किशन यादव की अध्यक्षता में डेसू मज़दूर संघ के महामंत्री सुभाष ने आऊटसोर्स के कर्मचारियों के पद की घोषणा की जो इस प्रकार है: अशोक कुमार (अध्यक्ष), ऋषि पाल (महामंत्री), प्रमोद वर्मा (उपाध्यक्ष), दिनेश कुमार (सर्किल चैयरमेन), सैनतुल त्यागी (संगठन मन्त्री), दलबीर सिंह (सह संगठन मन्त्री), अजीत गुप्ता (सचिव, नोर्थ), परवीन त्यागी (सचिव, साउथ-ईस्ट), नसीरूद्दीन (सचिव, सेेंटर), अब्दुल रज़्ज़ाक (जॉइंट सेक्रेटरी), दीपक यादव (जॉइंट सेक्रेटरी), दीपक गौड़ (जॉइंट सेक्रेटरी), शक्ति सिंह (आफिस सेक्रेटरी), सतीश भाटी (ऑफिस सेक्रेटरी), निरजन धरौवर (कोषाध्यक्ष), विनोद कुमार (सह कोषाध्यक्ष)।
डेसू मजदूर संघ के अध्यक्ष किशन यादव ने इस मौके पर कहा कि हम मजदूरों के हक के लिए लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे। आज जो पदाधिकारी हमने चुने हैं यह इस काम में हमारी मदद करेंगे ताकि हम और अच्छी तरह से मजदूरों के हक की आवाज को बुलंद कर सकें।


 

शनिवार, 29 अगस्त 2020

बुलंद मस्जिद कॉलोनी का दौरा करवाया

नई दिल्ली।  गांधी नगर विधानसभा के शास्त्री पार्क वार्ड ई-25 की बुलंद मस्जिद कॉलोनी में इतनी समस्या हैं कि ऐसा लगता है कि जैसे यहां लोग नहीं जानवर रहते हैं। यहां एक समस्या हो तो कोई बात नहीं पर यहां तो समस्याओं का अंबार हैं। यहां की मुख्य समस्याएं कालोनी की सभी नाली, गली व सड़क खराब हैं। कालोनी में लगे खम्भे की स्ट्रीट लाइट खराब हैं या हैं नहीं। कब्रिस्तान के सामने पार्क में पानी भर जाता है जिस कारण सारा पानी कब्रिस्तान में जमा होने लगता है, डिस्पेंसरी बन चुकी है पर कब चालू होगी पता नहीं, इसके आस-पास कूड़े का ढेर है। चार साल से ए-ब्लॉक में पीने के पानी की परेशानी है। काफी शिकायत के बाद भी अभी तक कुछ नहीं हुआ जिस कारण लोग पानी खरीदकर या मोटर का पानी पी रहे हैं। बाकी कालोनी में भी पानी की समस्या है। शाम 5 बजे पानी बिल्कुल पीला आता है। सीसीटीवी नहीं लगवाए गए हैं जिसकी वजह से चोरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कम से कम यहां दो कूड़े घर नए बनाए जाने चाहिए ताकि लोगों के कूड़े का निस्तारण हो सके। कालोनी में स्कूल है पर लाइब्रेरी नहीं। बैठने या टहलने के लिए पार्क तो है पर ठीक नहीं है। ऐसी कई और समस्या है। इन परेशानियों को हर स्तर पर रखा गया है पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।

आज इन्हीं समस्याओं को लेकर नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने बुलंद मस्जिद कॉलोनी में ईडीएमसी में प्रतिपक्ष के नेता मनोज त्यागी व शास्त्री पार्क वार्ड ई-25 के आप से मनोनीत निगम पार्षद हसीबुल हसन का दौरा करवाया। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज़, संस्था के शास्त्री पार्क वार्ड ई-25 के अध्यक्ष मारूफ अली, संस्था के कई पदाधिकारी, सदस्य व आम जनता मौजूद थी।

दौरे की शुरुआत लाल बत्ती के पास मोहल्ला क्लिनिक वाली गली से होते हुए डीडीए पार्क, कब्रिस्तान, डिस्पेंसरी, स्कूल, कॉलोनी की सड़क व गलियों को दिखाया। प्रतिपक्ष के नेता मनोज त्यागी ने जब कालोनी का बुरा हाल देखा तो उन्होंने इसे निगम पार्षद रोमेश गुप्ता व विधायक अनिल बाजपेयी की नाकामी करार दिया। उन्होंने कहा भाजपा वालों ने दिल्ली को नरक बना दिया है उन्ही की नाकामियों की वजह से दिल्ली 47 में से 46वें स्थान पर आई है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा वाले ईमानदारी से काम करें तो दिल्ली को नंबर वन बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को में हाउस में रखूंगा अगर इस पर जल्द काम नहीं किया गया और जगह-जगह कूड़े के ढेर खत्म नहीं हुए तो हम इसके लिए प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

मनोनीत निगम पार्षद हसीबुल हसन ने कहा अगर यह समस्या जल्द ठीक नहीं हुई तो वो दिन दूर नहीं बुलन्द मस्जिद की कालोनी के लोगों के साथ मिलकर यही कूड़ा विधायक और निगम पार्षद के घर और कार्यालय में डाल आएंगे।

संस्था राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने कहा हम इस कूड़े को लेकर कोई लोगों से मिल चुके हैं पर हर जगह से आश्वाशन ही मिला है पर समस्या खत्म नहीं हुई। आज अपने व्यस्त समय में से मनोज जी ने हमारी कालोनी के लिए समय निकाला उसके लिए हम शुक्रगुजार है और उम्मीद करते हैं कि इस समस्या से हमे जल्द छुटकारा मिलेगा। 
 






 

 

 

 

 

गुरुवार, 27 अगस्त 2020

जाकिर खान को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बनाए जाने पर मुबारकबाद दी

 संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन जनाब जाकिर खान साहब व सदस्य श्री कवलजीत सिंह जी की नियुक्त के बाद से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रोज-रोज अलग-अलग संस्थाओं से लोग उनसे मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। 
आज नई पीढ़ी-नई सोच संस्था पदाधिकारी व सदस्य, नियाज अहमद मंसूरी, दिल्ली प्रदेश महासचिव, जमीयतुल मंसूर व अन्य समाजसेवी संस्था के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर चेयरमैन बनने की उन्हें बधाई दी। सभी को उम्मीद है कि चेयरमैन जनाब जाकिर खान साहब अल्पसंख्यकों के लिए वैसे ही काम करेंगे जैसे वह निगम पार्षद रहते हुए जनता की सेवा करते थे।
संस्था के वॉर्ड ई-25 के अध्यक्ष मारूफ अली ने कहा कि हमारी पूरी टीम एक बार फिर उन्हें चेयरमैन नियुक्त करने पर बधाई देती है।
 














 

सोमवार, 27 जुलाई 2020

यूपी के मुबारकपुर गांव की मानवी त्यागी ने किया दसवीं क्लास में टॉप

मानवी त्यागी
संवाददाता 
मुजफ्फरनगर। जिला मुजफ्फरनगर यूपी के मुबारकपुर गांव की मानवी त्यागी ग्रामीण माहोल के राखी पब्लिक स्कूल ठेठ देहात में होने के बावजूद मेघावी छात्रा मानवी त्यागी ने सीबीएसई के घोषित परिणाम 96.8 प्रतिशत स्कोर कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मानवी त्यागी ने अपनी माता पिता इन्दु त्यागी, अमित त्यागी व गांव का नाम रोशन करते हुए यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में 12वां स्थान हासिल कर अपने आप में एक रिकार्ड बनाया है।
मानवी त्यागी बताती हैं कि मेरे स्कूल में शिक्षा का बहुत ही बेहतर माहौल है, मेरे शिक्षक और प्रिंसिपल मेरे परिणाम से बहुत ही ज्यादा खुश नज़र आये, वहीं मेरी क्लास टीचर अंजना गर्ग व प्रिंसिपल प्रमोद त्यागी ने अनेकों शुभकांमनाएं व बधाई दी मेरे उज्जवल भविष्य की कामना की, मेरे रिजल्ट से मेरे माता-पिता को जितनी खुशी हुई है, वह शब्दों बयान नहीं किया जा सकता। 
गांव के माहौल का शहर की तुलना में शिक्षा संसाधनों की कमी होने बावजूद, मानवी त्यागी ने एकदम ठेठ गांव की बेटी होकर हर किसी के लिए एक मिसाल कायम की है। योगी शिक्षा माडल से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। जब से योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से नारी को बहुत सम्मान मिला है, योगी शिक्षा माडल व माता-पिता और मेरे नाना सुखलाल त्यागी की प्रेरणा ने ही इस मुकाम तक पहुंचाया है। मेरे नाना सुखलाल त्यागी अपने जमाने में नवभारत टाइम्स में फोरमैन व इसके साथ कापी एडिटर के पद से सेवानिवृत्त हुए। मेरे नाना सुखलाल त्यागी की हिन्दी की गुणवत्ता ने ही इस उड़ान की मुकाम में मेरी उंचाई में चार चांद लगा दिए। शिरोमणि एवं गोल्डमेडलिस्ट मामा डॉक्टर संजय त्यागी व ममेरे भाई डाक्टर अनुराग त्यागी एडवांस एजुकेशन व बदलता सलेब्स, बदलती टेक्नोलॉजी के बारे बहुत सहायता करते हैं। 
मानवी त्यागी की माता इन्दु त्यागी व पिता अमित त्यागी दोनों शिक्षक हैं, भविष्य निर्माण के बारे में उनका कहना है। मेरे माता-पिता द्वारा दिया गया मेरा एक ही उद्देश्य है कि अब मुझे सिविल सर्विसेज की तैयारी कर देश सेवा का ही लक्ष्य बनायें रखना है तथा मेरे 96.8 प्रतिशत का श्रेय मेरे माता-पिता इन्दु त्यागी, व अमित त्यागी को ही जाता है, जो हर महीने मेरे पाठ्यक्रम का रिपोर्ट-कार्ड पर उनकी विशेष नज़र रहती थी।
सिविल सर्विसेज अथवा (सीडीएस) कंबाईड डिफेंस सर्विस की प्रेरणा देते हुए मेरे पिता अमित त्यागी का कहना हैं सीडीएस का चयन ही देश की सच्ची सेवा है। मानवी त्यागी का कहना है कि मुजफ्फरनगर जिले में दसवीं कक्षा में 12वां स्थान हासिल किया है, बारहवीं क्लास में जिले में प्रथम आने का आश्वासन देकर, अपने स्कूल के सभी छात्र/छात्राओं व अपने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/