मंगलवार, 24 सितंबर 2013

मृतक राजेश शुक्ला के हत्यारों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

  • मृतक की मां और भाई का कहना है मोटी रकम खाकर नहीं हो रही है कार्यवाही
  • हत्यारे घूम रहे होंगे आजाद, इंसाफ के लिए दर दर भटक रहे हैं मृतक के परिजन, शासन प्रशासन से इंसाफ की गुहार

संवाददाता

उत्तरी पूर्वी दिल्ली। थाना उस्मानपुर के अंतर्गत उस्मानपुर में हत्या कर हत्यारे पफरार हो गये। पुलिस हत्या का पर्दापफाश करने और हत्यारों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई। यहां वह बात जो दिल्ली पुलिस दावे करती है कि दिल्ली पुलिस आपके साथ है सदैव। मृतक के परिजन थाने के चक्कर काट काटकर परेशान हो गये है। हत्या के दो हफ्रते बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी या सुराग लगाना ही नहीं चाहती है। पुलिस ने क्षेत्रा के कई लोगों को उठाया है मगर उनसे पैसा लेकर उन्हें छोड़ दिया और पुलिस खामोश होकर बैठ गई। 

पुलिस को हत्या का सुराग लगाना कोई कठिन नहीं है अगर पुलिस चाहे तो मृतक राजेश शुक्ला पुत्रा श्री हरिदत्त शुक्ला के-1/243 चैथा पुस्ता सोनिया विहार निवासी की हत्या दिनांक 07.09.2013 को हनुमान मन्दिर गली दूसरा पुस्ता उस्मानपुर में हत्यारों ने ईंट मारकर हत्या कर दी थी जिसकी एपफआईआर डीडीएन.34ए 07.09.13 अंडर सेक्सन 302 आईपीसी की धरा के तहत मुकद्दमा उस्मानपुर थाने में दर्ज हुआ। 7 सितंबर से लेकर आज तक उस्मानपुर थाना पुलिस हत्यारों का पता लगाने व पकड़ने में नाकाम रही। या हत्यारों को जानबूझकर पकड़ ही नहीं रही है।

मृतक राजेश शुक्ला की मां राजवती देवी और बड़े भाई बृजेश शुक्ला का कहना है कि थाना उस्मानपुर पुलिस हत्या का राज खोलना ही नहीं चाहती है। पुलिस ने हत्यारों से सांठगांठ कर मोटी रकम डकार ली है। इसीलिए कोई भी ठोस कदम  उठाने में संकोच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कई लोगों को उठाया और उनसे पैसा ऐंठकर छोड़ दिया गया। यदि पुलिस का यही रवैÕया रहा तो कौन करेगा पुलिस पर विश्वास उन्होंने शासन प्रशासन से अपील की है कि मृतक राजेश शुक्ला के हत्यारों को पकड़ कर सजा दिलवाई जाय।


सोमवार, 23 सितंबर 2013

विधायक चौ. मतीन के सम्मान में समारोह आयोजित

संवाददाता

पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत मौजपुर स्थित माता मन्दिर मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कराये जाने पर क्षेत्रीय विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चौ. मतीन अहमद के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। 

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरि भगवान शर्मा, जयपाल शर्मा, मकसूद जमाल,सुलतान अहमद, श्याम बिहारी, अनिल शर्मा, रामकिशन शर्मा, विनोद शर्मा, अनिल गौड़ के अलावा युवा नेता ललित सारस्वत, महेन्द्र उपाध्याय, ब्रजेश चैहान, सद्दाम मलिक एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय निवासी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस नेता चमन लाल शर्मा ने की तथा मंच संचालन युवा नेता अजय शर्मा ने किया।

समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक चौ. मतीन अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी को बराबर का महत्व देती है, फिर चाहे कोई व्यक्ति किसी भी जाति या धर्म का हो। कांग्रेस का हाथ हमेशा आम आदमी के साथ होता है।उन्होंने कि वर्तमान में सीलमपुर क्षेत्रवासी जिस एकता व मोहब्बत से आपस में मिलजुल कर रहते हैं, उसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं।

दूसरी ओर क्षेत्र स्थित ब्रहमपुरी की गली नं. 13 व 18 में विधायक चौ. मतीन अहमद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अलग-अलग विशेष बैठकों में भी भाग लिया। ये बैठक कांग्रेस नेता राजीव शर्मा व  चांद सैफी द्वारा आयोजित की गई।

शनिवार, 21 सितंबर 2013

विधायक चौ. मतीन अहमद ने शास्त्री पार्क में किया बारात घर का शिलान्यास

संवाददता

पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर क्षेत्र के विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चौधरी मतीन अहमद
व सांसद जय प्रकाष अग्रवाल ने क्षेत्र स्थित शास्त्री पार्क में बारात घर का संयुक्त रुप से शिलान्यास किया।
इस मौके पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक चौ. मतीन अहमद ने कहा कि यह बारात घर डीडीए द्वारा करीब पौने दो करोड़ रूपये की लागत से बनाया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस बारात घर की
विशेषता यह होगी कि यह दो मंजिला होने के साथ-साथ इसमें लिफ्ट की सुविधा होगी। इसके अलावा
इसमें रसोई घर, स्टोर, टाॅयलेट, बाथरूम व पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह
बारात घर आगामी 6 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर काॅंग्रेस नेता मकसूद जमाल, राजेन्द्र प्रधान, अनिल गौड़, लियाकत मसूदी, मोईन हीरोवाला, अनिल षर्मा, जावेद खान, शकील प्रधान, राकेश शर्मा, चांद सैफी, रियाज़ अहमद, नदीम, हाजी हयात, आबाद अहमद, विनोद प्रधान, के.एस. कमल, सईद कुरैशी, सुरेश गुप्ता, रिजवान, नासिर जावेद, मौ. षकील, नईम, अयूब मसूदी, आर.के. शर्मा, बल्लू भाई के अलावा महिला कांग्रेस नेता गुड्डी गुप्ता, डाॅ. सीमा, नफीसा, सुमन, कमल व डीडीए के कई वरिश्ठ अधिकारी तथा क्षेत्रीय निवासी भारी संख्या में मौजूद थे।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

निगम पार्षद जाकिर खान द्वारा विकास की लगाई छड़ी, वेस्ट गोरख पार्क में तीन गलियों का उद्घाटन

संवाददाता
उत्तरी पूर्वी दिल्ली 20 सितम्बर विधन सभा क्षेत्रा बाबरपुर के अंतर्गत गोरख पार्क में निगम पार्षद द्वारा गलियों का उद्घाटन कर अपने वार्ड में एक और कड़ी जोड़ दी।
निगम पार्षद जाकिर खान द्वारा अपने वार्ड में कई बड़े-2 कार्य किये और अनगिनत विकास कार्य किये हैं। दिनांक 19 सितम्बर को वेस्ट गोरख पार्क में तीन गलियां 4, 5 और 11 नं. गली का उद्घाटन कर रिकार्ड बनाया है। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से ईडीएमसी द्वारा बनाई जा रही है। ईडीएमसी के कनिष्क अभियंता शेलेन्द्र के साथ जाकिर खान ने उद्घाटन किया। इस मौके पर शमीम राजपूत, बाबर भाई, आमीर खान, संजीव शर्मा, चै0 राजपाल व अन्य के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।


गुरुवार, 19 सितंबर 2013

निःशुल्क हड्डियों की जांच शिविर का आयोजन किया गया

संवाददाता

नई दिल्ली। नई पीढ़ी नई-सोच संस्था के तत्वावधान में संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लीनिक में निःशुल्क नसों व हड्डियों का जांच शिविर लगाया गया। यह कैम्प मैवरिक फार्मा के सहयोग से सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया गया जिसमें लगभग 100 लोगों ने जांच करवाई और दवाई लेकर इस कैंप का फायदा उठाया।
इस जांच शिविर का उद्घाटन संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने किया। इस जांच शिविर में लम्बे समय से नसों व हड्डियों में हो रही तकलीफ की जांच कम्प्यूटर द्वारा गई।
डॉ. अंसारी ने बताया कि इस शिविर में 100 लोगों ने नसों व हड्डियों में हो रही तकलीफों की जांच कराई व दवाई भी दी गई। उन्होंने कहा कि आज नसों व हड्डियों में दर्द आम बीमारी बनती जा रही है। यदि इसे समय रहते दिखा लिया जाए तो यह तकलीफ नहीं देती।
संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने बताया कि इस शिविर में 100 लोगों ने अपनी हड्डियों व नसों की कम्प्यूटर से जांच कराईं व दवाई प्राप्त की।
इस अवसर पर कालोनी के जिम्मेदार जुबैर आजम ने कहा कि मैं इन नौजावानों को जितनी तारिफ करूं वह कम है। यह लोगों की पूरी तरह से मदद करते हैं। यह जनता के लिए हमेशा पूर्ण रूप से समर्पित रहते हैं यह रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक आधार कार्ड बांट रहे हैं और साथ ही लोगों के खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों के राशन कार्ड के फार्म भी भर रहे हैं व उनकी परेशानी को भी सुन रहे हैं।
इस अवसर पर संस्था के कई पदाधिकारी, सदस्य व आमजन मौजूद था, उन्होंने इसमें पूरा सहयोग दिया। यह कैम्प मैवरिक फार्मा के सहयोग से लगाया गया व इसी कम्पनी द्वारा दवा भी दी गई।
 
 



























http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/