बुधवार, 26 जून 2013

सोमवार, 24 जून 2013

इज़हार-ए-ग़म

 जीशान खान

 दिल्ली के चाँदनी महल में हुआ हादसा पर मेरी माँ ने एक ग़ज़ल कहने की कोशिश की है......


गिरता हो मकान मौत का सामान बन गया..
लोगों की सिसकियों का निगहेबान बन गया...

बच्चे किसी के गुज़रे तो कोई बड़ा हो गया...
लाशों का ढेर जैसा के शमशान बन गया...

निकले थे पढ़ने घर से 2 भाई जो एक साथ...
एक भाई अब बच्चा है और एक बेजान बन गया...

मलबे से जब निकला तो बस्ता था उसके साथ...
मार कर भी इल्म का वो कद्रदान बन गया...

टूटा है दिल ये किसकी आवाज तक नहीं...
तोड़ा है जिसने दिल को वो नादान बना दिया...

जिनके गए हैं जान से उनकी सुने कोई...
हर लम्हा उनका अब तो परेशान बन गया...

पैसा नहीं अगर तो क़दर कोई क्यों करे...
पैसा वह रिश्तेदारी की पहचान बन गया...

मिलते हैं जो भी अपने वो करते हैं ये करम....
रिश्तों को अब निभाना भी अहसान बन गया...

भुला है हर रफीक को जब से हुआ मशहूर...
पाकर दुआएं सबकी जो सुल्तान बन गया...

फिरदौस की दुआ है ना आए कभी भी पेश...
वो वाकया जो मौत का ऐलान बन गया...
...........

सपा सरकार को बर्खास्त करें राज्यपालः डा. अय्यूब

उत्तर प्रदेश। पीस पार्टी के मुखिया डा. मुहम्मद अय्यूब ने प्रदेश की सपा सरकार को जनहित के प्रत्येक मुद्दों पर असफल और कानून व्यवस्था कायम रखने में अयोग्य तथा वादा खिलाफ करार देते हुये प्रदेश में शान्ति की स्थापना और विकास के लिये राज्यपाल से मांग किया कि वह सपा सरकार को बर्खास्त कर उसके कुशासन का अंत करें।

पीस पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस 10 फरवरी 2013 को सत्ता संकल्प दिवस के रूप में मना रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित अपने संदेश में उक्त उदगार व्यक्त करते हुए डा. अय्यूब ने कहा कि हम कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा जैसी साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ मैदान में है देश की जनता को इनका असली चेहरा बेनकाब कर समतामूलक, भ्रष्टाचार मुक्त समाज और विकासपरक राष्ट्र की स्थापना पीस पार्टी का मकसद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी लोकसभा चुनावों के लिये कमर कस कर तैयार हो जाये और इन दलों की कुत्सित मानसिकता से जनता को अवगत कराते हुये पार्टी को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की हिमायती होने का दिखावा कर सत्ता हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सबसे ज्यादे मुसलमानों का अहित किया है। आंकड़ों की तिकड़मबाजी व उन्हें गुमराह कर उनका वोट हासिल करना ही सिर्फ इनका असली मकसद रहा है। सत्ता से बाहर रहने पर मुस्लिम हितैषी होने का दिखावा करना और सत्ता पाते ही हर प्रकार से मुसलमानों को दबा कर उन्हें भयभीत कर अपना वोट बैंक बनाये रखने की साजिश रचना इनका असली मकसद है। इसका सबूत है प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सत्तासीन होते ही चारो तरफ दंगे और मुसलमानों पर अत्याचार वारदातों में लगातार बढ़ोत्तरी होना। कोसीकलां-मथुरा, अस्थाना-प्रतापगढ, बरेली, गौतमबुद्धनगर, मसूरी-गाजियाबाद व फैजाबाद के दंगों में जहां निर्दोशों मुसलमानो की हत्यायें हुई, उनके मकान और दुकान जलाये गये लेकिन इसके जिम्मेंदारों के विरुद्ध कोई कार्यवाही न होना सपा सरकार की मुस्लिम विरोधी व आर.एस.एस के साथ सांठ-गांठ जनता के सामने उजागर करती है।
प्रदेश की सपा सरकार पर प्रहार करते हुये उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व मुसलमानो से किया गया अपना वादा भूल कर समाजवादी पार्टी अपने फायदे के लिये कार्य कर रही है। सपा ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर वह जेलों में बंद निर्दोष मुसलमानों को रिहा करायेगी। उनके लिये रोजगार की व्यवस्था करेगी। बुनकरों व दस्तकारों को बिना व्याज का कर्ज, उद्योग का दर्जा, बिजली की उपलब्धता के साथ कर्जमाफी का तोहफा देगी मगर सत्ता में आने के बाद जब वादों को पूरा करने का वक्त आया तो समाजवादी पार्टी ने अपने वायदो से उलट जेलो में बंद अपने समाज के गुण्डे व माफिया साथियों को रिहा किया।
मुसलमानों को रोजगार की व्यवस्था के स्थान पर उनके परम्परागत रोजगार को भी खत्म करने की साजिश शुरु कर दी। बुनकरों व दस्तकारों की भलाई के लिये सपा सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया आज भी प्रदेष के हजारों बुनकर व दस्तकार कामगार कर्जमाफी व बिजली की उपलब्धता की आस में भूखों मरने को मजबूर है, सपा सरकार को मुसलमानों की यह हालत सुधारने का यह ध्यान तो नही आया मगर यादव भाइयों के व्यव्साय तबेलों को उद्योग का दर्जा देकर उसने अपनी मानसिकता एक बार फिर उजागर कर दी। 18 प्रतिषत आरक्षण देने का वादा पूरा होने की आस में मुसलमान युवा अपने आप को छला महसूस कर रहा है।
कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को सबसे बड़ी दुष्मन बताते हुये उन्होने कहा कि अपने शासन काल में 1400 से अधिक दंगों और हजारों निर्दोश मुसलमान युवकों, उलेमा-ए-कराम को जेल की सलाखों के पीछे भेजने और एण्काउन्टर के नाम पर उनका कत्ल और उन्हें बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुये डा. अय्यूब ने कहा कि अपने फायदे के लिये कांग्रेस के लोगांे ने भाजपा का भय दिखा कर मुसलमानों को दबाये रखा उनका वोट हासिल किया मगर अपना एक भी वादा पूरा नही किया। रंगनाथ मिश्र कमीशन की रिर्पोट को वर्षों दबाये रखने रखने के बाद उसे आज भी कांग्रेस सरकार ने लागू नही किया नहीं सच्चर कमेटी की सिफारिशों को अमल में ला रही है।
उन्होने कहा कि पीस पार्टी सत्ता में आने पर अपने वादो को ईमानदारी से पूरा करेगी और देश में समतामूलक व भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना के सिद्धान्त पर कार्य करेगी।

लोनी के रशीद गेट में बारिश के बाद हाल बेहाल, जनता को हो रही है परेशानी





 

सोमवार, 17 जून 2013

जल भराव पर कराया कमिश्नर का दौरा

संवाददाता
पूर्वी दिल्ली। नगर निगम क्षेत्र से वार्ड नं0 216 के निगम पार्षद राजीव वर्मा ने अपने क्षेत्र की मुल्ला कालोनी व राजवीर कालोनी में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर एस. कुमार स्वामी, ई.एन.सी., डी.सी. व विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को साथ लेकर दौरा किया। पिछले तीन दिन से लगातार बरसात होने के कारण क्षेत्र में भारी जल भराव का स्तर बढ़ गया था। 
पूरे कालोनी के साथ-साथ लोगों के घरो में भी पानी भर गया है। इससे निजात पाने के लिए पिछले कुछ दिनों पहले पानी निकालने के लिए खराब स्थिति के आठ पम्प लगवाये थे। जिनकी जांच भी कराई गई जांच में साबित हुआ था के वे पम्प पहले से पुराने व खराब स्थिति में ही लगवाये गये। जो अब बिल्कुल बंद पड़े हैं। पानी की निकासी न होने के कारण कालोनी में पानी भरा हुआ है। जिससे वहां के रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। पानी एक ही स्थान पर भर जाने के कारण डेंगू मच्छर पैदा हो गये जिससे संक्रमण बीमारी फैलने के कारण वहां के कई बच्चों को मलेरिया व उल्टी दस्त जैसी घातक बीमारी होने की भी खबर मिली थी। 
बताया जाता है कि वहां के लोगों में भारी आक्रोष है इन बातों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के निगम पार्षद राजीव वर्मा ने सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया। इस मौके पर वहां के गणमान्य लोग उपस्थित थे जिनमें मुख्य रूप से पूर्वी दिल्ली के कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बीर सिंह प्रधान, राम अवतार, हरबंष सिंह अब्बास अंसारी, चिरायन जोसफ, अनिल कोटनाला, षिकन्दर सिंह, मनीष कुमार, मुन्नी खातून सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।




 
http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/