सोमवार, 31 दिसंबर 2012
गुरुवार, 6 दिसंबर 2012
सैर करने गए बुजुर्ग चाकू मारकर हत्या
दिल्ली। पूर्वी
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में सुबह को मोर्निंग वॉक के लिए गए कोर्प्रेसन
बैंक के मैनेजर की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को
पोस्ट-मार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की
तलाश शुरु की।
त्रिलोकपुरी के रहने वाले विनोद कुमार ( 50 साल )
सुबह की सैर करने के लिए अपने घर से वसुंधरा पुल की तरफ गए। जब विनोद
कुमार सुबह की सैर से घर वापस लौट रहे थे। तो अचानक एक शक्स ने उन
पर सरेआम चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया ...जब तक विनोद कुछ समझ पाता
तब तक हमलावर ने उनके पेट में चाकू से कई बार कर आरोपी शक्स मोके से
फरार हो गया।
घायल विनोद मोके पर ही गिर पडा। बाद में राहगीरों
ने वारदात के सुचना पुलिस को दी। मोके पर पहुची पुलिस ने घायल विनोद
लाल बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल में विनोद ने पुलिस को
बयान दिया की उस पर हमला उसके साडू भरत सिंह (विनोद की पत्नी का जीजा)
ने किया था। अस्पताल में इलाज के दौरान विनोद की हो गई। दरअसल
विनोद कुमार और भरत सिंह में आपसी रंजिश थी। जिसके चलते भरत विनोद की
हत्या करने की फ़िराक में था। विनोद के परिजन का कहना है की परिवार में
आपसी विवाद चल रहा था। विनोद कोरर्पोरेशन बैंक की जनकपुरी शाखा में
मैनेजर के पद पर कार्यरत था। भरत और विनोद दोनों त्रिलोकपुरी में पास -
पास रहते है। फ़िलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं और आपसी रंजिश के चलते सरेआम हुई हत्या के आरोपी की तलाश कर रही है।
सोमवार, 12 नवंबर 2012
थाना भजनपुरा में सर्वजनहित समाज कल्याण समिति ने उच्च अधिकारियों को संस्था प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
संवाददाता
पूर्वी दिल्ली। दीपावली की पूर्व संध्या पर थाना भजनपुरा में सर्वजनहित समाज कल्याण समिति के सौजन्य से थाने में आयोजित कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष योगेश कुमार के साथ सदस्य सुरेन्द्र वर्मा, इसरार अहमद ने अतिरिक्त आयुक्त दिल्ली पुलिस उत्तर-पूर्वी जिला वी.वी. चौधरी के साथ अति.सहायक आयुक्त सीमापुरी वी.पी. सूर्या, गोकलपुरी वी.के.यादव को संस्था प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में थाना गोकलपुरी, ज्योति नगर, भजनपुरा थानाध्यक्ष के साथ अन्य दिल्ली पुलिस के जवान मौजूद थे। इस मौके पर अति. आयुक्त ने संस्था की प्रशंसा करते हुए संस्थाध्यक्ष का सम्मान बढाया। और संस्था के जनहित और समाज में किए कार्यों की सराहना की।
उन्होंने दिल्लीवासियों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील की। अतिरिक्त सहायक आयुक्त गोकलपुरी वी.के. यादव ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। कहा कि इस तरह की संस्था ही समाज को आगे बढाने में कारगर साबित होती है। जिससे समाज का उत्थान और विकास निरन्तर होता रहता है।संस्था अध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि संस्था सदैव समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और विकास के निरंतर प्रयासरत है। साथ ही उन्हौने इस दिवाली पर पटाखे न छोडने की अपील की। दिल्ली में प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का लोगों से आग्रह किया।
रविवार, 28 अक्टूबर 2012
भिखारियों का नया अड्डा बनी दिल्ली मेट्रो
संवाददाता
नई दिल्ली। मेट्रो आने के बाद दिल्ली वालों का ट्रांसपोर्ट सिस्टम बदला तो प्रॉडक्ट बेचने वाली कंपनियों और भिखारियों ने भी अपना नया अड्डा तलाश लिया। दिल्ली के सिग्नलों पर ही नहीं , अब भिखारी मेट्रो में भी पहुंच रहे हैं, खासकर लेडीज कोच में। द्वारका से नोएडा की तरफ जाने वाली मेट्रो के लेडीज कोच में अचानक से एक आदमी को देख पहले तो सभी उसे घूरने लगे। लगा कि कोई गलती है लेडीज कोच में चढ़ गया है और क्रॉस करके वह जनरल कोच में चला जाएगा। लेकिन कोई कुछ कहता उससे पहले वह पैसे मांगने लगा। वह कुछ साफ नहीं बोल रहा था, लेकिन खाने के लिए पैसे मांग रहा था। एक लड़की ने जब अपने बैग से निकाल कर उसे खाने के लिए सेब दिया तो उसने मना कर दिया। बिस्कुट के पैकेट के लिए भी मना कर दिया पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल ले ली। कई महिलाओं ने उसे पैसे दिए।
लेडीज कोच में भीड़ भी जनरल कोच के मुकाबले कम होती है इसलिए वह घूम घूम कर आराम से सभी से पैसे मांगने लगा। एक लड़की ने कहा कि जनरल कोच में क्यों नहीं जाते, तो उसने वहां जाने से मना कर दिया। किसी ने भी उसे लेडीज कोच में चढ़ने के लिए नहीं कोसा और किसी ने 5 तो किसी ने दस रुपये दिए। पैसे लेकर वह लेडीज कोच के ही कोने पर खड़ा हो गया।सिर्फ भिखारी ही नहीं बल्कि मार्केटिंग एग्जेक्युटिव भी मेट्रो में प्रचार कर रहे हैं। मेट्रो में ये पैम्फलेट लेकर चढ़ जाते हैं और यात्रियों को प्रॉडक्ट के बारे में बताते हैं।
वक्त काटने के लिए लोग भी इनकी बातें सुन रहे हैं। एक शख्स ने बताया कि मेट्रो में जब सेल्समैन ने पर्चे निकालकर अपने प्रॉडक्ट के बारे में बताना शुरू किया तो कुछ लोग उसकी बातें सुनने लगे , लेकिन जब एक आदमी ने कहा कि ये बस नहीं है मेट्रो है और मेट्रो में इसकी इजाजत नहीं , तो वह अपने पर्चे समेटकर दूसरे कंपार्टमेंट में चला गया।कई कंपनियों के प्रतिनिधि बड़ा सा बैच लगाकर मेट्रो में चढ़ते हैं और बार - बार सहयात्रियों का ध्यान बैच की तरफ ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हैं।
अगर किसी ने देखा तो वह बातचीत इस तरह शुरू करते हैं - आपने सुना है इसका नाम ? इस कंपनी के बारे में आप जानते हैं ... ये कंपनी एक प्रॉडक्ट बनाती है जो मार्केट में नहीं मिलते .... और इस तरह वह अपना प्रचार शुरू कर देते हैं। जहां बसों में भिखारी से लेकर प्रॉडक्ट बेचने वाले बिना टिकट घुस जाते हैं , वहीं मेट्रो में बकायदा टिकट लेकर ही इन्हें आना होता है।
सोमवार, 8 अक्टूबर 2012
किग को लेकर झगड़े मे युवक की मौत
संवाददाता
दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाऩा जाफराबाद इलाके में पार्किंग को लेकर आपस में हुए झगडे़ मे एक युवक की मौत हो गई। दरअसल मामला पार्किग लेकर था। शनिवार की रात को गाड़ी खड़ी करने के उपर दो पड़ोसीयों मे झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि हाथापई की नौबत आ गई और विनीत और उसके भाई मीतू को तीनों आरोपियों विकास, आकोश और मनोज ने इतनी बुरी तरह मारा कि दोनों अधमरे हो गए। इससे भी जब अपराधियो का दिल नही भरा तो उन्होने दोनो भाईयो को चाकूओ से गोद डाला जिससे दोनो भाई बुरी तरह जख्मी हो गए दोनो भाईयो को गूरू तेग बहादुर अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां पर विनीत को मृत घोषित कर दिया गया और मीतू की हालत गंभीर है पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मामले की जांच चल रही है।
http://nilimapalm.blogspot.com/
musarrat-times.blogspot.com


