रविवार, 28 अक्टूबर 2012

भिखारियों का नया अड्डा बनी दिल्ली मेट्रो

संवाददाता

नई दिल्ली। मेट्रो आने के बाद दिल्ली वालों का ट्रांसपोर्ट सिस्टम बदला तो प्रॉडक्ट बेचने वाली कंपनियों और भिखारियों ने भी अपना नया अड्डा तलाश लिया। दिल्ली के सिग्नलों पर ही नहीं , अब भिखारी मेट्रो में भी पहुंच रहे हैं, खासकर लेडीज कोच में। द्वारका से नोएडा की तरफ जाने वाली मेट्रो के लेडीज कोच में अचानक से एक आदमी को देख पहले तो सभी उसे घूरने लगे। लगा कि कोई गलती है लेडीज कोच में चढ़ गया है और क्रॉस करके वह जनरल कोच में चला जाएगा। लेकिन कोई कुछ कहता उससे पहले वह पैसे मांगने लगा। वह कुछ साफ नहीं बोल रहा था, लेकिन खाने के लिए पैसे मांग रहा था। एक लड़की ने जब अपने बैग से निकाल कर उसे खाने के लिए सेब दिया तो उसने मना कर दिया। बिस्कुट के पैकेट के लिए भी मना कर दिया पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल ले ली। कई महिलाओं ने उसे पैसे दिए। 

लेडीज कोच में भीड़ भी जनरल कोच के मुकाबले कम होती है इसलिए वह घूम घूम कर आराम से सभी से पैसे मांगने लगा। एक लड़की ने कहा कि जनरल कोच में क्यों नहीं जाते, तो उसने वहां जाने से मना कर दिया। किसी ने भी उसे लेडीज कोच में चढ़ने के लिए नहीं कोसा और किसी ने 5 तो किसी ने दस रुपये दिए। पैसे लेकर वह लेडीज कोच के ही कोने पर खड़ा हो गया।सिर्फ भिखारी ही नहीं बल्कि मार्केटिंग एग्जेक्युटिव भी मेट्रो में प्रचार कर रहे हैं। मेट्रो में ये पैम्फलेट लेकर चढ़ जाते हैं और यात्रियों को प्रॉडक्ट के बारे में बताते हैं। 

वक्त काटने के लिए लोग भी इनकी बातें सुन रहे हैं। एक शख्स ने बताया कि मेट्रो में जब सेल्समैन ने पर्चे निकालकर अपने प्रॉडक्ट के बारे में बताना शुरू किया तो कुछ लोग उसकी बातें सुनने लगे , लेकिन जब एक आदमी ने कहा कि ये बस नहीं है मेट्रो है और मेट्रो में इसकी इजाजत नहीं , तो वह अपने पर्चे समेटकर दूसरे कंपार्टमेंट में चला गया।कई कंपनियों के प्रतिनिधि बड़ा सा बैच लगाकर मेट्रो में चढ़ते हैं और बार - बार सहयात्रियों का ध्यान बैच की तरफ ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। 

अगर किसी ने देखा तो वह बातचीत इस तरह शुरू करते हैं - आपने सुना है इसका नाम ? इस कंपनी के बारे में आप जानते हैं ... ये कंपनी एक प्रॉडक्ट बनाती है जो मार्केट में नहीं मिलते .... और इस तरह वह अपना प्रचार शुरू कर देते हैं। जहां बसों में भिखारी से लेकर प्रॉडक्ट बेचने वाले बिना टिकट घुस जाते हैं , वहीं मेट्रो में बकायदा टिकट लेकर ही इन्हें आना होता है।

सोमवार, 8 अक्टूबर 2012

किग को लेकर झगड़े मे युवक की मौत

संवाददाता

दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाऩा जाफराबाद इलाके में पार्किंग को लेकर आपस में हुए झगडे़ मे एक युवक की मौत हो गई। दरअसल मामला पार्किग लेकर था। शनिवार की रात को गाड़ी खड़ी करने के उपर दो पड़ोसीयों मे झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि हाथापई की नौबत आ गई और विनीत और उसके भाई मीतू को तीनों आरोपियों विकास, आकोश और मनोज ने इतनी बुरी तरह मारा कि दोनों अधमरे हो गए। इससे भी जब अपराधियो का दिल नही भरा तो उन्होने दोनो भाईयो को चाकूओ से गोद डाला जिससे दोनो भाई बुरी तरह जख्मी हो गए दोनो भाईयो को गूरू तेग बहादुर अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां पर विनीत को मृत घोषित कर दिया गया और मीतू की हालत गंभीर है पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मामले की जांच चल रही है।

रविवार, 7 अक्टूबर 2012

सर्वजनहित समाज कल्याण समिति के नेतृत्व में एसजीएल इंफोटैक का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

संवाददाता

उत्तर-पूर्वी दिल्ली। 7 अक्टूबर रविवार को सर्वजनहित समाज कल्याण समिति के नेतृत्व में एसजीएल इंफोटैक का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्था ने दिल्ली पुलिस स्वागत समारोह का आयोजन भी किया। मंच संचालन अध्यक्ष योगेश सोलंकी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संरक्षक अनिल शर्मा ने की। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के सांसद/दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में गोकलपुरी थानाध्यक्ष करण सिंह राना, सुप्रसिद्ध जादूगर राजकुमार, फिल्मी कलाकार उत्तर कुमार व प्रियांशी जोशी, विशाल छिब्बर (छिब्बर मार्बल) भारत विकास परिषद जितेन्द्र बंसल, वरिष्ठ समाजसेवी विजेन्द्र कुमार वर्मा (मंडोली) रहे।

विश्व भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया 

और राजकुमार जादूगर के शार्गिदों ने अपने करिश्मे भरे जादू के कारनामों को पेश कर उपस्थित जन-समूह का मन मोह लिया।

एसजीएल इंफोटैक के एक साल पूर्ण होने की खुशी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था ने कार्यक्रम में उपस्थित दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह भेट कर किया। 

संस्था संरक्षक अनिल शर्मा संस्थापक भारत टीवी, टी.सी. शर्मा पूर्व निगम पार्षद, डॉक्टर यू.के. चौधरी, प्रधानाचार्य कालका डेन्टल कॉलेज मेरठ भी मौजूद रहे। इस मौके पर संस्था ने अपने केन्द्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बच्चों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र मुख्य और विशिष्ठ अथितियों द्धारा प्रदान कराए।

 एसजीएल इंफॉटेक की प्रबंधक इंदू वर्मा ने बताया कि उनके इस केन्द्र ने कामयाबी का एक वर्ष पूरा कर लिया है। बीते वर्ष मिले जन सहयोग की सराहना करते हुए उन्हौने कहा कि आगे भी इसी तरह इलाके में शिक्षण और प्रशिक्षण का कार्य बेखूबी से करती रहेंगी।

इस मौके सर्वजनहित समाज कल्याण के संरक्षक अनिल शर्मा ने बताया कि पिछले सात सालों से संस्था जनहित में कार्यरत है। आगे भी इसी तरह जन सेवा में प्रयासरत रहेगी। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष योगेश सोलंकी ने बताया कि संस्था ने जौहरीपुर अपने मुख्य कार्यालय पर संचालित सर्वजनहित प्रशिक्षण केन्द से सैकड़ों गरीब, बेसहारा वालिकाओं/महिलाओं/वच्चों

को रोजगार एवं स्वरोजगार देने के प्रयास से विभिन्न कोर्सों में प्रशिक्षण दे चुकी है और अब संस्था जिले की अन्य जरुरतमंद कॉलोनियों में इसी तरह के केन्द्र खोलने का प्रयास कर रही है।

संस्था का उद्देश्य इलाके में गरीब, बेसहाराओं के प्रशिक्षण देकर उनको स्वरोजगार और रोजगार के क्षेत्र में अग्रसर करना है। इस मौके पर संस्था ने नवगठित महिला विंग की घोषणा की, जिसमें शिव विहार से नितिका महेश्वरी, दिलशाद गार्डन से डॉ. उषा रानी, ज्योति नगर से पूनम गुप्ता, गंगा विहार से इंदू वर्मा, सुन्दर नगरी से नीरु सारस्वत को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर छोटू राम, जगवीर सिंह, विरेन्द्र सिंह तोमर, सुरेन्द्र वर्मा (एसजीएल), विजेन्द्र कुमार, विशाल छिब्बर (छिब्बर मार्बल शहादरा) विकास चौधरी नंद किशोर, सुभाष शर्मा, हरेन्द्र पाल, सहित आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

मंगलवार, 25 सितंबर 2012

थाना वेलकम इलाके में लूट के आरोपी महिला सहित 4 लोग गिरफ्तार

संवाददाता
दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई लूट के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। डॉ. सुनीत के यहाँ दिनांक 17 सितंबर, 2012 के यहां लूट के लिए थाना वेलकम के एसीपी ने एक टीम को गठित किया और महज़ आठ दिन में ही लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनकी पहचान मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद जावेद, धर्मेन्द्र व एक 24 साल की लड़की ममता क रूप में हुई है। तीनों पकड़े गए आरोपी युवक दिल्ली के निजामुद्दीन व आंबेडकर नगर के रहने वाले बताये जा रहे हैं जबकि पकड़ी गयी युवती पहाड़गंज की रहने वाली है। मिली सूचना के अनुसार इन अपराधियों को पकड़ने में लूटे गए मोबाइल फोन ने काफी मदद की। इनमें से एक अपराधी ने इस फोन में एक सिम का प्रयोग किया और पकड़ा गया। पकड़े जाने पर जो रिजल्ट सामने आया उसके अनुसार ये सारे अपराधी 10वीं व 12वीं के स्टूडेंट है और अपने शौक को पूरा करने के लिए इन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। ये आरोपी नकली बिजली बीएसईएस कर्मचारी बनकर घर में मीटर चेक करने के बहाने घुस गए थे और लूट को अंजाम दिया। शाहदरा एसीपी श्री शाकिर हसन ने बताया की वेलकम थाना पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनके कब्ज़े से 13900 रूपये, बीएसईएस का बेग व लूटा हुआ मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है और पुलिस ने सभी अपराधियों को कोर्ट में पेश करने के बाद गहन पूछताछ के लिए इन्हें पुलिस रिमांड पर ले आई है अब इन्हें कानून के अनुसार सजा दिलवाई जाएगी।

सोमवार, 24 सितंबर 2012

डा.अय्यूब ने किया एफडीआई का समर्थन

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रेस क्लब आँफ इंडिया मे आज पीस पार्टी के सूप्रीमो डा.अय्यूब न सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि देश काफी कमजोर दौर से गुजर रहा है सरकार वादे तो बहुत करती है परंतु पूरे नही करती और तो और सरकार के सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारियो से बच रहे है।डा. अय्यबू ने कहा कि देश क्रान्ति की तरफ जा रहा है परंतु कांग्रेस सरकार को इससे कुछ लेना देना नही है।डा.अय्यूब का कहना था कि सरकार मुस्लिम विरोधी है क्योकि देश मे मुस्लमानो की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है लेकिन सरकार सोई हुई है उसे सिर्फ अपने लाभ से मतलब है न कि देश की जनता से सरकार आए दिन कोई न कोई घोटाले करती रहती है परंतु कोई कुछ नही करता।

उन्होने अमेरिका मे मारे गए 6 सिक्खो का ज़िक्र करते हुए कहा कि अगर अमेरिका मे 6 सिक्ख मारे जाते है तो पूरी सरकार हिल जाती है और यह राष्ट्रीय खबर बन जाती है जिसे पूरा मीडिया खूब जोर-शोर से दिखाता है लेकिन जब मुस्लमानो पर अत्याचार होता है कोई आवाज क्यो नही उठाता अय्यूब ने असम और बर्मा के दंगो का ज़िक्र करते हुए कहा कि वहा पर हजारो की तादाद मे मुस्लमान मारा गया परंतु भारत सरकार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नही दी अय्यबू ने कहा कि जबकि असम मे तो सरकार कांग्रेस की थी फिर भी सरकार इन दंगो को रोकने मे सक्षम नही रही। 

इसके साथ ही उन्होने यूपी सरकार को भी खरी खोटी सुनाने मे कोई कसर नही छोड़ी उन्होने सीधे अखिलेष सरकार पर ताना कसते हुए कहा कि अखिलेश सरकार सामने तो मुस्लमानो की हिमायती बनता है और पीछे से वही पीठ मे छूरा घोपती है उन्होने कहा सपा की सरकार को बने हुए मात्र 6 महीने हुए है।और इन 6 महीनो मे 7 दंगे हो गए जिनमे सेकड़ो की तादाद मे लोग मारे गए लेकिन अखिलेश सरकार ने इस पर भी कोई कार्यवाही नही की डा.अय्यूब के मुताबिक सपा की सरकार आर.एस.एस के एजेण्डे पर चलती है जिसका मकसद है मुस्लमान को परेशान करना और बाद मे मरहम लगाना जिससे मुस्लमान हार थक कर सपा को ही वोट दे डा.अय्यूब ने असम और यूपी गाजियाबाद मे मारे गए मुस्लमानो के परिजनो को सरकार द्वारा 15 लाख रूपए दिलाने की मांग की और घायलो को 1-1 लाख रूपए दिलाने की।

डा.अय्यूब ने किया एफडीआई का समर्थन- डा. अय्यूब ने एफडीआई का समर्थन करते हुए कहा कि मे  एफडीआई का समर्थन हु और चाहता हु बाहरी दुकाने यहा खुले ताकि सभी लोगो को उनकी मनपंसद की वस्तुए मिल सके और थोक विक्रेताओ के द्वारा बढ़ता हुआ भ्रष्ट्राचार कम हो सके उन्होने कालाबाजिरयो की तांग खीचते हुए कहा कि देश मे जो कालाबाजारी है  एफडीआई से उन पर नकेल कसेगी और देश मे जनता को ताजी और पोष्टिक भरी वस्तुए मिल सकेगी अगर छोटे व्यापारी भी अपना काम इमानदारी से करेगे तो उनका इससे कोई नुकसान नही होगा।

अनवर चौहान को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- पीस पार्टी के सुप्रीमो ने तमाम मीडिया और पीस पार्टी के कार्यकर्ताओ के सामने अनवर चौहान को पीस पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया और आने वाले समय मे पीस पार्टी को देश मे हिस्सेदारी होने की भी बात कही

 

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/