गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022

खानकाह फरीदिया जोगिया शरीफ की अपील सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा जश्न ईद मिलादुन्नबी

 

दिलीप यादव
खगड़िया (अलौली)। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में सहसी पंचायत के मरकजी खानकाह फरीदिया जोगिया शरीफ में बीती शाम गांव वाले के साथ बैठक हुई। इस दौरान जुलुस ए मोहम्मदी को लेकर चर्चा हुई बैठक का अध्यक्षता  खानकाह फरीदिया के सज्जादा नशीन हजरत बाबू मुहम्मद सईदैन फरीदी ने की। उन्होंने बताया कि जुलूस ए मोहम्मदी को अमन चैन आपसी भाईचारा के साथ बेहतर तरीके से निकलने पर चर्चा हुई, ईद मिलादुन्नबी कोरोना के कारण दो साल के बाद  ईद मिलादुन्नबी मनाने को लेकर सभी उत्साहित हैं।

जुलूस 9 अक्टूबर सुबह 9 बजे दरगाह शरीफ के मैदान से निकल कर जोगिया गांव होते हुए एलाश चौक फिर उसी रास्ते होते हुए नया टोला और हरिपुर बाजार तक जाएगी।
इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में खानकाह फरीदिया जोगिया शरीफ की ओर से शुक्रवार की रात मिलाद कांफ्रेंस हुई।
अध्यक्षता हजरत बाबू सकलैन फरीदी ने की। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद का जन्मदिवस मनाने के साथ ही हमें अपने नबी की सीरत को खुद में उतारने की जरूरत है। वो अंधेरी दुनिया को इंसानियत की मशाल से रोशन करने के लिए आए थे। अल्लाह ने उन्हें मात्र मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि संसार के हर जीव के लिए दयावान बना कर भेजा था। पटना बिहार से आए मुख्य वक्ता हजरत मौलाना सैयद इमाम उद्दीन हाशमी साहब ने कहा कि नबी जिस मिशन को लेकर दुनिया में आए थे उसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बना कर दूसरों तक पहुंचना उनके लिए सच्ची मुहब्बत की निशानी है। हम दीन धर्म की बात जुबां से तो खूब करते हैं लेकिन धर्म के रास्ते से दूर भागते जा रहे हैं। ईद मिलादुन्नबी पर खुशी मनाने के बजाय नबी के नाम पर किसी भूखे के घर हफ्ते-दो हफ्ते का खाना पहुंचा दें। किसी गरीब मरीज की दवा करा दें। दो-चार लोग मिलकर किसी गरीब के ऑपरेशन का खर्चा उठा लें। अनाथ व बेसहारा बच्चे को गोद ले लें। किसी गरीब बेटी या बेटे की शादी करा दें। समापन खानकाह फरीदिया के सज्जादा नशीन की दुआ से हुआ।
बाबू मुहम्मद सिबतैन फरीदी, बाबू हरमैन फरीदी, बाबू जुन्नुराइन फरीदी, बाबू बहराइन फरीदी,बाबू नुरुल एन फरीदी, बाबू फेदाए रसूल फरीदी, बाबू तौफीक फरीदी, नवैद आलम, अरबाज ,फैजान अहमद , मुहम्मद साकिर , मुहम्मद जुलफक्कर , मौलाना मुस्तकीम फरीदी , हाफिज शकील अशरफी , गुलाम अहमद रजा , अकबर , मुखिया नौशाद सरपंच सिराज उद्दीन , समेति इसरारूल हक,मास्टर चांद बाबू, उमर अली, मकसूद अहमद,मोहम्मद आजाद,साकिर मिस्त्री, वार्ड पार्षद मोहम्मद साहिर प्रतिनिधि मुशर्फ ,मेराजुल हक , गुलफराज आदि लोग मौजूद थे।













मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022

शुक्रवार, 30 सितंबर 2022

शास्त्री पार्क वार्ड 213 के बुलंद मस्जिद कॉलोनी में 50 अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी जॉइन की

गांधी नगर विधानसभा के शास्त्री पार्क वार्ड 213 के बुलंद मस्जिद कॉलोनी में आम आदमी पार्टी के गांधी नगर विधानसभा के संगठन मंत्री कमल अरोड़ा की अध्यक्षता में एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें 50 अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी जॉइन की।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के गांधी नगर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी नवीन चौधरी उर्फ दीपू चौधरी, विधानसभा के वीसीआई करन पुंडीर, पूर्व निगम पार्षद प्रत्याशी राजेश शर्मा, पूर्व मनोनीत पार्षद हसीब उल हसन राजू, मदन मोहन, मिंटू चंद्र झा, राशिद अली, कृष्णा नगर के वीसीआई अनिल शर्मा, डाक्टर पासा, लियाकत खान, मोहम्मद अनीस, अब्दुल जब्बार आदि मौजूद थे।
सभी ने आगामी निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीतने की अपील की और आप सरकार के कार्यों से अवगत करवाया।
गांधी नगर विधानसभा के संगठन मंत्री कमल अरोड़ा ने कहा आम आदमी पार्टी के संयोजक, कट्टर ईमानदार नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों को आदर्श मान कर आज 50 से ज्यादा साथियों ने आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली जिससे हमारा परिवार और बड़ा हुआ है।



मंगलवार, 27 सितंबर 2022

क्षेत्र के विकास के लिए शमां एनजीओ व जाफराबाद आरडब्लूए ने शासन प्रशासन के साथ जनता-संवाद का आयोजन किया

पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र की शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसाइटी व जाफराबाद आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली सरकार के जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, बीएसईएस, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, चुनाव विभाग आदि के बीच अपनी समस्या व सुझावों को साझा करते हुए शासन प्रशासन के साथ जनता- संवाद शीर्षक से एक आयोजन किया। जनता संवाद में जाफराबाद क्षेत्र के आम नागरिकों ने विधायक, निगम उपायुक्त तथा अन्य अधिकारियों के समक्ष अपनी अपनी समस्याएं तथा सुझाव रखे। 
संस्था के महासचिव डॉ फहीम बेग ने अपनी बात रखते हुए का कि आज जाफराबाद क्षेत्र के ओर से सभी विभागों तथा विधायक महोदय और निगम उपायुक्त महोदय को बुलाकर हमने अपने क्षेत्र की समस्याओं तथा उनके सुझावों को उनके समक्ष रखा। मुख्य तौर से इस क्षेत्र में अपराध की ओर आकर्षित हो रहे 12 वर्ष से 16 वर्ष के युवाओं को किस प्रकार से रोका जाए तथा जल बोर्ड द्वारा किए जा रहे कामों को शीघ्र निपटाया जाए। दिल्ली नगर निगम द्वारा क्षेत्र में स्वच्छता व सुंदरता को लेकर जागरूकता फैलाई जाए तथा गली मोहल्ले सड़कों पर आम जनता गंदगी ना फैलाएं और उनको जागरूक किया जाए।
डॉक्टर बेग ने विधायक और पीडब्ल्यूडी विभाग के समक्ष एक प्रस्ताव रखा जिसमें जाफराबाद रोड नंबर 66 दिल्ली मेट्रो रेल के खंभों पर देश की आजादी तथा देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानी अशफाकुल्लाह खान, बरकत मियां अंसारी, भगत सिंह, हसरत मोहानी, मौलाना असद मदनी, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, वीर अब्दुल हमीद, ब्रिगेडियर उस्मान, कैप्टन हनीफुद्दीन, मौलाना अबू कलाम आज़ाद आदि स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश के सिपाहियों की तस्वीरों को तथा उनके जीवन परिचय को नई नस्ल से परिचित कराने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल के खंभों पर उकेरा जाए तथा रोड नंबर 66 के नाले की दीवारों को भी सुंदर भारत की झांकियों से सजाया जाए। शाहदरा उत्तरी ज़ोन के निगम उपायुक्त अमित शर्मा ने आम जनता से आह्वान करते हुए कहा कि हमारा निगम पिछले कई महीनों से स्वच्छता, सुंदरता और जागरूकता के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है और हम आपकी हर समस्या को सुनने आए हैं तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करते रहेंगे। निगम उपायुक्त ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आप अपने घरों का कूड़ा निगम के वाहनों में ही डालें तथा गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके डालें और हम मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं जिसमें आप सब लोगों का योगदान बेहद ज़रूरी  है।
विधायक अब्दुल रहमान ने सभी की समस्या और सुझाव सुनने के बाद कहा कि हम जनता के ऋणी हैं जिसने हमें अपने सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र की सेवा के लिए चुना और हम निरंतर रात-दिन जनता के विकास, तरक्की और खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं जैसा कि आज शमां एनजीओ और जाफराबाद आरडब्ल्यू द्वारा आयोजित जनता संवाद में जो समस्या और सुझाव सामने आए हैं उन पर आज से ही कार्य शुरू करेंगे और दिल्ली मेट्रो रेल के खंभों पर हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें उकेरी जाएंगी जिसके लिए हम पीडब्ल्यूडी और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से संपर्क स्थापित करके कार्य शुरू कराएंगे। सीवर,पानी,बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और हम इसके लिए वचनबद्ध हैं। जनता संवाद की अध्यक्षता सरवर सिद्दीकी और सादिक  अली ने की। कार्यक्रम में कारी युसूफ अंसारी, मोहम्मद मेहरबान, मैडम निशा, नसरीन बेगम, सैफ उर रहमान, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद अदनान, फैज अहमद, साबिर अली, हाजी शफीक, जावेद अख्तर मोहम्मद अनीस, सलीम मलिक,अबरार सैफी, काशिफ अंसारी, यूनुस इदरीसी, अनीस मलिक, मोहम्मद फहीम, अख्तर सिद्दीकी, हाजी वहाब, आदिल कुरेशी, दानिश अली, आसिफ इदरीसी, मोहम्मद जफर, मोहम्मद नावेद, नौशाद खान, शाहनवाज कादरी, अबरार सैफी, मौहम्मद अबू कमर, मोहम्मद असलम, सलीम इदरीसी, मोहम्मद इकराम, नासिर हुसैन, आबिद अंसारी, मौहम्मद फुरकान, शरीफ कुरैशी, फिरोज़ खान, सरकारी विभागों से उपेंद्र यादव, रामकिशन, मोहम्मद, शकील, अतुल बंसल, नईमुद्दीन, राहुल कुमार, सौरभ कुमार आदि उपस्थित रहे।




सोमवार, 26 सितंबर 2022

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/