बुधवार, 21 अक्टूबर 2020

ऑल इंडिया मंसूरी समाज के कार्यालय का उदघाटन हुआ

संवाददाता

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मंसूरी समाज के कार्यालय का उद्घाटन आज डी-41, डीडीए कॉलोनी, न्यू जाफराबाद, दिल्ली में हुआ। ऑल इंडिया मंसूरी समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी द्वारा मंसूरी समाज कार्यालय का उदघाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मंसूरी समाज की शान व हर दिल-ए-अजीज दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चैयरमेन जाकिर खान मौजूद थे। 

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चैयरमेन जाकिर खान ने कहा कि हम अल्पसंख्यक समुदाय व मंसूरी समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाए ताकि वह समाज व राजनीति की दुनिया में भी अपना लोहा मनवा सकें। मंसूरी समाज के लोगों को राजनीति में भी हिस्सेदारी लेना चाहिए ताकि वह अपनी खो रही पहचान को दुबारा हासिल कर सके। 

उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि ऑल इंडिया मंसूरी समाज संगठन सभी मंसूरी समाज को एक बैनर के नीचे लेकर आएंगे ताकि जो समाज बिखरा पड़ा है, वह एक साथ आ जाएं और तरक्की करें। यह कार्यालय खुला है तो यहां सभी मंसूरी समाज के लोग अपनी समस्या रख सकते हैं और समस्या का निराकरण करवा सकते हैं।

आल इंडिया मंसूरी समाज कार्यालय को बनाने में अहम भूमिका राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी व डॉ. मकदुम  हुसैन मंसूरी की रही। अनीस मंसूरी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम मंसूरी समाज को कैसे आगे बढ़ाया सकते ताकि राजनीति की दुनिया में भी मंसूरी समाज के लोगों को भागीदारी बढ़े। उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम समुदाय में मंसूरी समाज के लोग ज्यादा हैं फिर भी सियासत में हमें उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला क्योंकि हम बिखरे पड़े हैं। अब यह ऑफिस खुल गया है। अब आप सभी यहां अपनी शिकायत या परेशानी रख सकते हैं। मंसूर समाज के लिए काम करने वाले इस तरह के ऑफिस पूरे भारत में खुलेंगे।

मख़दूम हुसैन मंसूरी प्रदेश को राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपा गया। उन्होंने एक शेर से अपनी बात का आगाज किया। लिख रहा हूं मैं अंजाम, जिसका कल आगाज आएगा, मेरे लहू का हर एक कतरा, समाज में इंकलाब लाएगा।

सियासत का सियासतदान अगले इलेक्शन की सोचता है, जबकि समाज का रहबर अगली नस्लों की सोचता है... आओ मिलकर एक साथ चले, समाज के लिए काम करें, ऑल इंडिया मंसूरी समाज संगठन दिल्ली के पास चलें।

उन्होंने आगे कहा कि कार्यालय का उदघाटन हम बड़े स्तर पर करना चाह रहे थे और दिल्ली के अलावा हम अपने संगठन व दूसरे प्रदेशों से संगठन के राष्ट्रीय कमेटी, और प्रदेश कमेटी के जिम्मेदार हजरात की मौजूदगी में उदघाटन होना था लेकिन पूरे विश्व में कोरोना महामारी की वजह से प्रोग्राम मुख्तसर कर दिया गया।

ऑफिस के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मखदूम हुसैन मंसूरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जाकिर खान, नेताजी मेहन्दी हसन मंसूरी, सूफ़ी सगीर मंसूरी (सरपरस्त), समीर मंसूरी (दिल्ली सचिव)फिरदौस मंसूरीदिल्ली मंसूरी किंग नियाज़ अहमद उर्फ पप्पू मंसूरीवाहिद मंसूरी उर्फ साहिल,

सरकार आलम मंसूरी (दिल्ली उपाध्यक्ष), आज़ाद मंसूरी(मेरठ), कमामुदीन मंसूरीआसिफ़ मंसूरीइकबाल मंसूरीइस्लामु मंसूरीसलमान मंसूरी लोनीइम्तियाज मंसूरी (लोनी)अरमान मंसूरीरसीद मंसूरी, आरिफ मंसूरीऑल इंडिया मंसूरी समाज संगठन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इलियास मंसूरीआशु मंसूरी के अलावा अन्य राज्यों के लोग भी मौजूद थे।

 

 

 


 



सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

अल्पसंख्यक समुदाय की हर परेशानी को दूर करूंगाः जाकिर खान

  • जैन समुदाय ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जाकिर खान का जोरदार स्वागत किया
नई दिल्ली। गांधी नगर विधानसभा के शास्त्री पार्क वार्ड ई-25 के शास्त्री पार्क क्षेत्र में जैन समुदाय की एक बैठक हुई जिसमें दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जाकिर खान ने शिरकत की। इस मौके पर जैन समुदाय के लोगों ने चेयरमैन जाकिर खान का जोरदार स्वागत किया गया। यह बैठक समाजसेवी अमित जैन के घर पर हुई। इस बैठक में जैन समुदाय के लोगों ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जाकिर खान के सामने जैन समुदाय को आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी। समाजसेवी अमित जैन ने चेयरमैन जाकिर खान को बताया कि जैन अल्पसंख्यक समुदाय के अंतर्गत आते हैं और जैन समुदाय के बच्चों को भी अल्पसंख्यक कॉलेजों में सीट मिले ताकि जैन समुदाय के बच्चों भी आगे तरक्की करें। चेयरमैन जाकिर खान ने जैन समुदाय को बताया कि अल्पसंख्यकों के लिए आयोग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाया और भरोसा दिलाया कि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग आपकी हर परेशानी में आपके साथ है। उन्होंने कहा कि आप जब चाहें मेरे ऑफिस आ सकते हो या मुझे बुला सकते हो। इसी पर जैन समुदाय के लोगों ने भी उन्हें भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।
इस बैठक में गांधीनगर के मनोनीत निगम पार्षद हसीबुल हसन राजू, समाजसेवी नियाज मंसूरी, जैन समुदाय के अमित जैन, नरेंद्र जैन दीपक जैन, अरविंद जैन, मनीष जैन, राकेश जैन, नरेंद्र जैन, पुनीत जैन, नितिन जैन, संजय जैन, अभय जैन, मुकेश जैन, नवीन जैन, सुरेंद्र जैन, भरत लाल जैन, हेमराज जैन, रास बिहारी यादव आदि लोग मौजूद थे।







शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

मंसूरी समाज के कई संगठनों का डेलिगेशन दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जाकिर खान से मिला

संवाददाता

नई दिल्ली। आज मंसूरी समाज के कई संगठनों का डेलिगेशन दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जाकिर खान से मिला। इस डेलिगेशन ने अल्पसंख्यकों को आ रही परेशानियों व उनकी जरूरतों से अवगत कराया। इस पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जाकिर खान ने भरोसा दिलाया की अल्पसंख्यकों के लिए जो भी योजना है उससे सभी अल्पसंख्यक वर्गों को इसका फायदा पहुंचेगाl आपको बता दें कि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग छह अल्पसंख्यकों समुदाय के लिए काम करता है जैसे मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन ओर पारसी। 
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जाकिर खान ने बताया कि दिल्ली सरकार की कई सारी योजना अल्पसंख्यकों के लिए बनी है उनको भी दिलावाने की हर संभव कोशिश की जाएगी।
इसमें मंसूरी समाज के कई संगठनों के जिम्मेदार लोगों ने हिस्सा लिया जैसे ऑल इंडिया मंसूरी समाज, ऑल इंडिया जमीअतुल मंसूर, अखिल भारतीय मंसूरी समाज, नेशनल मंसूरी कॉन्फ्रेंस, राष्ट्रीय मंसूरी समाज आदि।
इस डेलिगेशन की अध्यक्षता हाजी साबिर मंसूरी द्वारा की गई। इस डेलिगेशन में कई संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया जिसमें हाजी मेहंदी हसन मंसूरी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - ऑल इंडिया जमीयतुल मंसूर), डॉक्टर मकदुम मंसूरी (राष्ट्रीय महासचिव - ऑल इंडिया मंसूरी समाज,),  उस्मान मंसूरी (राष्ट्रीय सचिव - अखिल भारतीय मंसूरी समाज), रिजवान अहमद मंसूरी ( राष्टीय महासचिव - नेशनल मंसूरी कांफ्रेंस) रसीद अहमद (राष्ट्रीय सचिव - राष्ट्रीय मंसूरी समाज), ज़मीर अहमद मंसूरी, हाजी समीर मंसूरी, नियाज अहमद उर्फ पप्पू मंसूरी, हाजी सरकार आलम मंसूरी, वाहिद मंसूरी उर्फ साहिल, नौशाद मंसूरी, फिरदौस मंसूरी और दिल्ली के बाकी तमाम मंसूरी समाज के प्रतिभाशाली लोगों ने हिस्सा लियाl
 




 

शनिवार, 19 सितंबर 2020

जाकिर खान मंसूरी बने जमीयतुल मंसूर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

संवाददाता
 
नई दिल्ली। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष व जमीयतुल मंसूर दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष जाकिर खान मंसूरी को संगठन ने पदोन्नति देते हुए जमीयतुल मंसूर का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। 
आज दिल्ली के यूपी भवन में जमीयतुल मंसूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) जावेद इकबाल मंसूरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया की जाकिर खान मंसूरी को जमीयतुल मंसूर दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष पद के स्थान पर उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाए।
जमीयतुल मंसूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि जाकिर खान मंसूरी जी संगठन को मजबूत करें व समाज के लिए ज्यादा बेहतरी के लिए काम करें। 
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) हाजी आर.ए. उस्मानी, सूफी मकसूद अली मंसूरी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, मेहदी हसन, नियाज अहमद पप्पू मंसूरी, मुफ्ती मोहम्मद मुबारक हुसैन अल अजहरी शेख-उल-हदीस वलादर जामिया फातिमा जहेरा धोराजी गुजरात, डायरेक्टर एजुकेशन मोहम्मदी एजुकेशनल ट्रस्ट दिल्ली आदि शामिल थे।
बैठक में मौजूद दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जाकिर खान मंसूरी ने कहा कि जमीयतुल मंसूर से मेरा सालों से नाता रहा है और मुझे जो संगठन ने नई जिम्मेदारी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) दी है मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा और सारे देश का दौरा कर संगठन को और मजबूत बनाऊंगा।
 

 

शनिवार, 12 सितंबर 2020

स्वामी अग्निवेश को श्रद्धांजलि दी

भोपाल। शोषितों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के मजबूत स्तंभ आर्यसमाजी स्वामी अग्निवेश कल (11 सितबंर 2020 को) नहीं रहे। वे लंबे समय से लीवर की बीमारी से ग्रस्त थे. बंधुआ मजदूरों को आजाद कराने के लिए उन्होंने अनेक लड़ाईयां लड़ीं.

उनका भोपाल से लंबा नाता रहा. उन्होंने गैस पीड़ितों की त्रासदी को दुनिया के अनेक फोरमों पर उठाया था. गैस पीड़ितों के मुद्दे को लेकर उन्होंने भोपाल से लोकसभा चुनाव भी लड़ा. उनपर जीवन में कई बार हिंसक हमले भी हुए. अभी कुछ दिनों पहले झारखंड में हुए हमले में वे बाल-बाल बचे थे.

उन्हें अनेक अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सम्मान मिले. ऐसे सम्मानों में  सबसे महत्वपूर्ण था सन् 2004 में मिला राइट लाइवलीहुड सम्मान जो नोबल पुरस्कार के समकक्ष समझा जाता है.

राष्ट्रीय सेक्युलर मंच के संयोजक एल. एस. हरदेनिया एवं डॉ राम पुनियानी ने यहां जारी एक वक्तव्य में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/