सोमवार, 8 जून 2020

इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन दिल्ली प्रदेश (रजि.) ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया

संवाददाता
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के वैश्विक संकट-काल में समाज और देश को बचाने के लिए समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों, बिजली विभाग के कर्मचारियों, समाजसेवियों आदि की सेवा-निष्ठा के लिए इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन दिल्ली प्रदेश (रजि.) ने कोरोना योद्धा सम्मान देने की शुरुआत की।
यह संस्था अब तक कोरोना महामारी के दौरान अलग-अलग क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे 200 कोरोना योद्धाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित कर चुकी। आज भी अपने कार्यालय पर संस्था के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राम निवास गुप्ता, उपाध्यक्ष आर.बी. यादव, कोषाध्यक्ष अमित जैन ने 50 कोरोना योद्धाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान को पाने वाले दिल्ली पुलिस के जवान, दिल्ली सिविल डिफेंस के वालिंटियर, दिल्ली होम गार्ड के वॉलिंटियर, क्षेत्रीय डॉक्टर, मीडिया कर्मी, बिजली विभाग के कर्मचारी, समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य व पदाधिकारी, सोशल वर्कर आदि थे।
विदित हो दिल्ली, कोरोना के खिलाफ अपनी सबसे मुश्किल जंग कोरोना योद्धाओं के मजबूत इरादे की वजह से ही लड़ रही है। दिल्ली के हीरो अपने परिवार की चिंता ना करते हुए दिन-रात बस दिल्ली को सुरक्षित बनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के संकटकाल में कोरोना योद्धाओं को भी कोरोना के संक्रमण का शिकार होना पड़ा है फिर भी कोरोना इनके हौसलों को पस्त नहीं कर पाया है। अपने योद्धाओं का जोश, जुनून और लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी के समर्पण का तहे दिले से शुक्रिया और सम्मान देने के लिए ही इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन दिल्ली प्रदेश (रजि.) ने कोरोना योद्धा सम्मान देने की शुरुआत की।
इस मौके पर संस्था के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राम निवास गुप्ता ने कहा कि हमने सिर्फ एक शुरुआत की है ताकि कोरोना योद्धाओं को एक छोटा सा सम्मान दे सकें जिससे यह योद्धा इस कोरोना महामारी की लड़ाई में अपने आप को अकेला न महसूस करें। यह सम्मान उन्हें नई ऊर्जा देगा।
संस्था के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष आर.बी. यादव ने कहा कि हमारी संस्था आगे भी ऐसे कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करती रहेगी जिन्होंने इस वैश्विक संकट-काल में समाज और देश को बचाने के लिए अपने जीवन की भी परवाह नहीं की और लोगों की सेवा की।
संस्था के कोषाध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि हमें जैसे-जैसे कोरोना वायरस महामारी के संकटकाल में सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं का पता चल रहा है। वैसे-वैसे हम उन्हें संस्था की ओर से सम्मान पत्र देकर सम्मानित कर रहे हैं जिससे उनके हौंसलों में कोई कमी न आ सके।

बुधवार, 3 जून 2020

डेसू मजदूर संघ ने कर्मचारियों को दिलाया बकाया

संवाददाता

नई दिल्ली। डेसू मजदूर संघ के अथक प्रयासों से एमआर/बीडी, रिकवरी व फील्ड कर्मचारियों को पिछले दो महीने से मोबाइल व कनवेन्स का 1800 बकाया मिल गया।
ज्ञात हो बीवाईपीएल व बीएसईएस बिजली कम्पनी में हजारों आउटसोर्स बिजली कर्मचारी हैं जो किसी न किसी रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। इसके लिए कर्मचारियों को मेहनताना के साथ कुछ कर्मचारियों को कन्वेंश भी मिलता है।
24 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ था पर बीवाईपीएल व बीएसईएस बिजली कम्पनी में हजारों आउटसोर्स बिजली कर्मचारी बहादुर योद्धा की तरह लगे रहे। पर अप्रैल महीने का सर्विस प्रोवाइडर कम्पनियों ने बीवाईपीएल के बहादुर योद्धा मीटर रीडर और बिल डिस्ट्रिब्यूटर कर्मचारियों को कनवेंस का पैसा नहीं दिया।
जब डेसू मजदूर संघ यूनियन के महामंत्री सुभाष चन्द और अध्यक्ष किशन यादव एवं आउटसोर्स के महामंत्री रिषि पाल सिंह को इस घटनाक्रम की जानकारी मिली तो डेसू मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से मैसर्स बीएसईएस यमुना पावर लि. के उच्चस्तरीय प्रबंधकों से बातचीत करके सभी आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों का अप्रैल, 2020 महीने का 1800 रुपए कन्वेंस का पैसा सैलरी की साथ 02/06/2020 को आ गया है।
 इसके लिए सभी आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने डेसू मजदूर संघ महामंत्री सुभाष चन्द और अध्यक्ष किशन यादव, शक्ति सिंह, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, सैंतुल त्यागी, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद नासिर  मियां, सुुुभाष पाल(बीवाईपीएल), विजय कुमार (एस.ओ.), विनोद  कुमार आदि का धन्यवाद दिया।

रविवार, 31 मई 2020

रिषिपाल को डेसू मजदूर संघ का आउटसोर्स का महामंत्री बनाया

संवाददाता
नई दिल्ली। डेसू मजदूर संघ की एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता डेसू मजदूर संघ अध्यक्ष किशन यादव ने की व इस बैठक में कोई कर्मचारी शामिल हुए। इस बैठक में मजदूरों से संबंधित कई समस्याओं को रखा गया जिसे जल्द से जल्द निपटने की बात कही गई।
इस बैठक में कई लोगों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई। डेसू मजदूर संघ अध्यक्ष किशन यादव ने रिषिपाल को आउटसोर्सिंग का महामंत्री बनाया जिस पर संघ के महामंत्री सुभाष चंद, अब्दुल रज्जाक, अशोक, शक्ति, दिनेश, सभाजीत, सैन्तुल त्यागी आउटसोर्सिग कर्मचारियों आदि ने अपना समर्थन दिया।
डेसू मजदूर संघ अध्यक्ष किशन यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि रिषिपाल जी का इन लोगों ने समर्थन किया है तो रिषिपाल जी सभी कर्मचारियों को एक समान देखेंगे और उनकी समस्या को जल्द से जल्द निपटाने में उनकी मदद करेंगे।
रिषिपाल ने महामंत्री बनने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं डेसू मजदूर संघ के अध्यक्ष किशन यादव जी, महामंत्री सुभाष चंद जी और जिन लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं उनके भरोसे को टूटने नहीं दूंगा। मैं सभी
कर्मचारी भाइयों के दुख-सुख में हर समय उनके साथ खड़ा मिलूँगा और सभी भाइयों क़ा मुझे आपका बहुत प्यार मिला और में सभी भाइयों को तहेदिल से धन्यवाद करता हूं।


66 दिन तक चले निःशुल्क भोजन वितरण का समापन

संवाददाता

नई दिल्ली। 24 मार्च, 2020 से चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन में कई समाजसेवी संस्थाओं ने देशभर में अपने स्तर पर देश की जनता को अलग-अलग सुविधा दी। किसी ने लोगों को मुफ्त राशन दिया तो किसी ने खाना तो किसी ने पानी। इस तरह पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में भी युवा एकता समाज सेवा संस्था और युवा दर्पण एनजीओ के साथ ज़िंदगी लाइफ एनजीओ ने 27 मार्च से 31 मई, 2020 तक शास्त्री पार्क के समुदाय भवन में रोजाना 800 से अधिक लोगों को सुबह और शाम दोनों समय लोगों बिना भेदभाव किये भोजन दिया।
कंटेनमेंट  ज़ोन (अनलॉक-1) के बाहर सभी गतिविधियों के गृह मंत्रालय द्वारा चरणबद्ध तरीके से खोलने के मद्देनजर युवा एकता समाज सेवा संस्था और युवा दर्पण एनजीओ के साथ ज़िंदगी लाइफ एनजीओ द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों को ईडीएमसी कम्यूनिटी हॉल, शास्त्री पार्क, दिल्ली में 27 मार्च से 31 मई, 2020 (66 दिन) तक चले निःशुल्क भोजन वितरण का समापन किया।
इस मौके पर युवा दर्पण एनजीओ के अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया और कहा कि हमने लोगों की मदद नहीं की बल्कि ऊपर वाले ने हमें एक जरिया बनाया है। मैं अपने सभी सहयोगियों के एक बार फिर धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरा इस नेक काम में सहयोग दिया।
वहीं युवा एकता समाज सेवा संस्था  के उपाध्यक्ष नियाज़ मंसूरी ने भी इस नेक काम के लिए सभी सहयोगियों को धन्यवाद किया और कहा कि हम आगे भी समाज में ऐसे ही लोगों की मदद करते रहेंगे।





 

रविवार, 24 मई 2020

10 जरूरतमंद परिवरों को घर जाकर दी राशन किट

संवाददाता
नई दिल्ली। जब से लॉकडाउन लगा है तब से आजाद सोच फाउंडेशन ट्रस्ट लगातार जनता के लिए कार्य कर रही है और इस पूरे लॉकडाउन में संस्था की ओर से जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और भोजन से वंचित न रहना पड़े इसलिए राशन किट बांटी जा रही है।
संस्था एक मुहिम मानकर इस ओर लगातार बढ़ रही इसलिए एक बार फिर से संस्था ने बुलंद मस्जिद कालोनी में 10 जरूरतमंद परिवरों को उनके घर जाकर राशन किट दी जिसमें सभी जरूरत की चीजें थीं जैसे 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 किलो मसूर की दाल, 1 किलो चने की दाल, 2 किलो आलू, 2 किलो प्याज, आधा किलो बेसन, आधा किलो काले चने, आधा किलो कचरी, 1 किलो नमक, 1 किलो रिफाइंड तेल का पैकेट, 100 ग्राम मिर्च, 100 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम धनिया, 100 ग्राम चाय पत्ती, 250 ग्राम सेवई, 1 नहाने वाले साबुन, 2 कपड़े धोने वाले साबुन, 1 सर्फ, 1 बिस्कुट।
संस्था की ओर से 10 जरूरतमंद परिवारों को घर जाकर राशन किट दी गई और लोगों को सादगी से ईद मनाने की सलाह भी दी गई।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आजाद ने बताया कि हमारी संस्था लगातार जरूरतमंद परिवारों की किसी न किसी तरह मदद कर रही है और आगे भी ऐसे ही काम करती रहेगी।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी संस्था की ओर से सभी को ईद की दिली मुबारकबाद। हम सभी से यही निवेदन करेंगे की इस ईद को सादगी के साथ मनाएं और अल्लाह से दुआ करें कि यह कोरोना वायरस जल्द इस देश से खत्म हो जाए। सभी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें और दूसरों को भी बतायें।

इस मौके पर संस्था के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मो. रियाज,  समाजसेवी अब्दुल रज़्ज़ाक़, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद चांद, शाहरुख, मो. गुलफाम आदि ने अपना सहयोग दिया। 
 
 
 

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/