बुधवार, 4 मार्च 2020

गंगोत्री विहार ब्राह्मण समाज ने दिया सद्भावना का संदेश

संवाददाता

दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली की घोण्डा विधानसभा के गंगोत्री विहार में पिछले कई वर्षों से होली के उपलक्ष्य में होली मंगल मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जो इस वर्ष 6, मार्च 2020 शुक्रवार को होना था। परन्तु उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में क्षेत्र के कई लोगों की जान एवं माल की हानि हुई है। जिससे ब्राह्मण समाज बहुत दुःखी है।

क्षेत्र की निगम पार्षदा श्री मती दुर्गेश तिवारी जी ने कार्यक्रम संयोजक श्री रामानन्द शर्मा,श्री राम निवास शुक्ला,शर्मेश उपाध्याय एवं उमाकांत समाधिया जी एवं उनके सभी सदस्यों के साथ बैठक की जिसमें क्षेत्र में हुई दर्दनाक घटनाओं की बजह से कार्यक्रम ना करने का निर्णय लिया गया।

रामानन्द शर्मा जी ने बताया कि ब्राह्मण समाज हमेशा ही समाज एवं देश में सौहार्द बनाने का पक्षधर रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जिस तरह उत्तर पूर्वी दिल्ली में घटनाओं को अंजाम दिया गया वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सभी लोग लगातार पीडित परिवारों से सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे उन्हें इस दुःख की घड़ी में सांत्वना देने का हर सम्भव प्रयास हो सके।

ब्राह्मण समाज द्वारा होली मंगल मिलन के कार्यक्रम जो धनराशि खर्च  होनी थी उसमें से बची हुई राशि से अब पीड़ित परिवार वालों को कुछ आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया।

अतः इस बार "होली मंगल मिलन" का कार्यक्रम ना करने का फैसला लिया गया है। वहाँ उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की।

मंगलवार, 3 मार्च 2020

(12.43) 03-03-2020 To 09-03-2020





इस अंक में क्या है?

-बागों में बहार है, एक्शन में सरकार है, कांग्रेस भी लाचार है, फंसा कन्हैया कुमार है
-क्या दिल्ली दिलवालों की नहीं दंगे वालों की है?
-भारत की छवि खराब करने की सुनियोजित साजिश थी दिल्ली में हिंसा
-जलती दिल्ली को मोदी के दबंग ने संभाल लिया
-आईबी अफसर अंकित के परिवार को दिल्ली सरकार देगी एक करोड़ की राशि
-दिल्ली पुलिस प्रमुख की लोगों से अपील, अफवाह ना फैलाएं, शांति भंग ना करें
-दान में मिले दिलों से एम्स ने दी 1000 मरीजों को नई जिंदगी
-दिल्ली हिंसा में कई लोगों के कागजात जलकर खाक, मुआवजा मिलने को लेकर असमंजस की स्थिति
-गंगोत्री विहार ब्राह्मण समाज ने दिया सद्भावना का संदेश
-तिहाड़ जेल में पवन जल्लाद ने पुतले के साथ की फांसी देने की प्रैक्टिस
-पीके का नीतीश पर तंज, पूछा- डेढ घंटे के भाषण में दिल्ली हिंसा का जिक्र क्यों नहीं किया?
-क्या सिद्धू आप में होंगे शामिल?
-भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की नई पार्टी मायावती के लिए बन सकती है चुनौती
-केंद्र सरकार के मंत्रालय व विभाग अब प्रकाशित नहीं कर सकेंगे कैलेंडर और डायरी
-पुलिस अगर आपको कर रही हो गिरफ्तार तो ये हैं आपके कानूनी अधिकार
-ओसामा बिन लादेन के डॉक्टर ने की पाकिस्तान की जेल में भूख हड़ताल
-कौन है पेटे बुटीगेग, जो पहले गेय अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की दौड़ से हुए बाहर
-इंटरनेट की दिग्गज कंपनियों ने पाकिस्तान में सेवाएं नहीं देने की चेतावनी दी
-चीन की इकोनॉमी को कोरोना वायरस ने दिया झटका
-इथियोपिया में कनाडा के धर्मार्थ कार्यकर्ताओं के समूह को हिरासत में लिया
-मुझे हमेशा विश्वास था कि मैं मुक्त हो जाऊंगीः आसिया बीबी
-होलाष्टक लगते ही रूक जाते हैं सभी मांगलिक कार्य
-मूड ही नहीं, स्किन और बालों को भी खूबसूरत बनाती है कॉफी
-इन केप्स को अपने वार्डरोब में शामिल करके दिखें स्टाइलिश
-होममेड मलाई फेसपैक से पाएं मुलायम, दमकती त्वचा
-न्यूजीलैंड के पत्रकारों के सवालों पर भड़के विराट कोहली, कही ये बात
-कोरोना वायरस के कारण साइप्रस में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से हटा भारत
-पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का पंजाब में दिल का दौरा पड़ने से निधन
-अक्षय कुमार ने ट्रांसजेंडर्स को मकान बनाने के लिए 1.5 करोड़ रु. दान दिया
-पाकिस्तानी मुसलमान हूं लेकिन खुद को भारत में सुरक्षित महसूस करता हूंः अदनान सामी
-लंबे समय बाद करिश्मा कपूर का कमबैक
-जानें कब रिलीज हो रही है मिर्जापुर 2 सहित ये वेब सीरीज
-होली से पहले आम्रपाली ने ठुमकों से हिलाया बिहार, ‘‘लगा के वैसलीन’’ गाना रिलीज


शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

ट्रंप की यात्रा से भारत अमेरिका संबंधों को नया आयाम

 

अवधेश कुमार

अगर दिल्ली की भयानक हिंसा नहीं होती तो कुछ समय तक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दो दिवसीय यात्रा इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में होती। यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण दौरा था जिसे अमेरिका की तरह विदेशी मीडिया में पूरा कवरेज मिला। भारत से लौटकर अमेरिका की धरती पर कदम रखते ही ट्रंप ने ट्वीट किया कि उनकी यात्रा बेहद सफल रही। भारत एक महान देश है। वास्तव में यह केवल ट्रंप की दृष्टि से ही नहीं भारत की दृष्टि से भी शत-प्रतिशत सफल यात्रा रही। इसके आलोचक कह सकते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो हथियार बेचने आए थे तथा तीन अरब डॉलर से ज्यादा यानी करीब 21.5 हजार करोड़ रुपए का रक्षा सौदा करके तथा भविष्य के सौदों की नींच डालकर चले गए। इस तरह के एकपक्षीय आकलन पर टिप्पणी करने की आश्यकता नहीं। जो लोग भारत अमेरिका संबंधों पर नजर रख रहे हैं वे जानते हैं कि अमेरिका से सी-हॉक हेलिकॉप्टरों को खरीदने की चर्चा लंबे समय से जारी थी। इन सौदे में अमेरिका से 2.6 अरब डॉलर की 24 एमएच 60 रोमियो हेलिकॉप्टर तथा 80 करोड़ डॉलर का छह एएच 64 ई अपाचे हेलिकॉप्टर शामिल है। यदि ट्रपं भारत नहीं आते तब भी यह सौदा होना ही था। यह भी न भूलें कि अमेरिका भारत को मिसाइल डिफेंस शील्ड भी बेचने की कोशिश कर रहा है, ताकि वह रूस की एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली को भारत में आने से रोक सके। भारत ने इसे स्वीकार नहीं किया है। भारत रुस से खरीदे जाने के निर्णय पर कायम है। 

वास्तव में ट्रंप की यात्रा में अमेरिका भारत रक्षा साझेदारी महत्वपूर्ण पहलू जरुर था, लेकिन इसका आयाम काफी विस्तृत था। आप साझा घोषणा पत्र तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी साझा पत्रकार वार्ता तथा उसके बाद मौर्या होटल में ट्रंप की अकेली पत्रकार वार्ता को याद करिए, आपको आभास हो जाएगा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते कितने विश्वसनीय और सहज धरातल पर आ गए हैं। उनकी उपस्थिति में दिल्ली हिंसा आरंभ हो चुकी थी। पत्रकार वार्ता में उनसे यह सवाल भी पूछा गया लेकिन उन्होंने बिना हिचक इसे भारत का आंतरिक मामला बता दिया। नागरिकता संशोधन कानून पर भी उनसे सवाल किए गए। उन्होंने उसका जवाब भी यही दिया और कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रधानमंत्री से हमारी बात हुई है। भारत में 20 करोड़ मुसलमान रहते हैं जिनको पूरी धार्मिक स्वतंत्रता है। मोदी स्वयं धार्मिक व्यक्ति हैं और धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता है। ट्रंप ने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी मजबूती से काम कर रहे हैं। अगर आप पीछे मुड़कर देखें तो भारत ने धार्मिक स्वतंत्रता के लिए कड़ी मेहनत की है। उनके भारत आने के पूर्व जिस तरह की टिप्पणियां आ रहीं थीं उनसे यह निष्कर्ष निकाला जाने लगा था कि वे नागरिकता कानून से लेकर उसके विरोध में हो रहे धरने तथा धार्मिक स्वतंत्रता पर मोदी से खरी-खरी बात करेंगे। ऐसी अपेक्षा करने वाले भारत निंदकों को ट्रपं ने पूरा निराश किया। तभी तो डेमोक्रेट की ओर से राष्ट्रपति के उम्मीदवार बर्नी सेंडर्स सहित कई सीनेटरें ने ट्रंप की आलोचना की है। आखिर वहां भी भारत सरकार विरोधी लौबी काम कर रही है। 

सबसे निराशा तो पाकिस्तान को हुई होगी जो नजर लगाए हुए था कि जम्मू कश्मीर पर ट्रंप कुछ बोल दें। जैसा विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया ट्रंप-मोदी वार्ता के दौरान जम्मू कश्मीर को लेकर चर्चा इस क्षेत्र के सकारात्मक घटनाक्रमों पर केंद्रीत रही। हमने बताया कि वहां चीजें सही दिशा की ओर बढ़ रही हैं। हाल ही में, राजनयिकों के दो समूह जम्मू और कश्मीर की स्थिति देखने के लिए पहुंचे, इनमें भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर भी शामिल थे। ट्रम्प ने अपनी पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया कि मैंने कश्मीर मामले पर मध्यस्थता को लेकर कुछ नहीं कहा। कश्मीर निश्चित ही भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मसला है। वे इस पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। ट्रपं ने सीमा पार आतंकवाद पर भारत की भावना को समझने की बात की। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वैसा कड़ा वक्तव्य नहीं दिया जो आम भारतीय चाहते थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी उनके अच्छे संबंध हैं और वे सकारात्मक तरीके से आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। आतंकवाद पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे भारत के साथ हैं। बेशक, अमेरिका तालिबान समझौता में पाकिस्तान का साथ अमेरिका को मिल रहा है, इसलिए ट्रंप उसके खिलाफ ज्यादा कड़ा वक्तवय नहीं दे सकते थे। यह समझौता तथा अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी हमारे लिए चिंताजनक है और यह मुद्दा बातचीत में उठा। हमने अपनी चिंता से ट्रंप को अवगत कराया है और आने वाले समय में पता चलेगा कि उसका परिणाम क्या आया।  

जैसा विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया वार्ता के दौरान मूलतः पांच मुद्दों सुरक्षा, रक्षा, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और दोनों देशों की जनता के स्तर पर संपर्क पर बातचीत हुई। इसमे वैश्विक परिप्रेक्ष्य और खास कर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में संपर्क का विषय भी सामने आया और पाकिस्तान की भी चर्चा हुई। भारत-अमेरिका ने नारकोटिक्स पर कार्य समूह बनाने का फैसला किया। एच1बी वीजा का मुद्दा उठाया गया। भारत की दृष्टि से ऐसा कोई मुद्दा नहीे था जो बातचीत में सामने नहीं आया। प्रधानमंत्री मोदी ने पत्रकार वार्ता में कहा भी कि हम दोनों देश कनेक्टिविटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर सहमत हैं। यह एक-दूसरे के ही नहीं, बल्कि दुनिया के हित में है। रक्षा, तकनीक, ग्लोबल कनेक्टिविटी, ट्रेड और पीपुल टू पीपुल टाईअप पर दोनों देशों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। होमलैंड में हुए समझौते से इसे बल मिलेगा। हमने आतंकवाद के खिलाफ प्रयासों को और बढ़ाने का भी फैसला किया है। तेल और गैस के लिए भारत के लिए अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। फ्यूल हो या न्यूक्लियर एनर्जी, हमें नई ऊर्जा मिल रही है। भारत-अमेरिका के बीच हुए 6 समझौतों में भारत-अमेरिका के बीच नाभिकीय रिएक्टर से जुड़ा समझौता भी अहम है। इसके तहत अमेरिका भारत को 6 रिएक्टरों की आपूर्ति करेगा। अमेरिका की शिकायत रही है कि नाभिकीय सहयोग समझौता करके उसने भारत को बंदिशों से बाहर निकाला और इसका ज्यादा लाभ दूसरे देश उठा रहे हैं। इसके बाद उसकी शिकायत कम होगी।  

साझा बयान में अमेरिका की ओर से स्पष्ट कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वह भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करेगा। न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) में भी भारत के बिना देरी प्रवेश के लिए अमेरिका सहयोग करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साझा बयान में यह कहना काफी महत्वपूर्ण है कि मैंने और राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने यह फैसला किया है कि साझेदारी को समग्र वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में तब्दील किया जाएगा। इस तरह भारत अमेरिका की रणनीति साझेदारी अब वैश्विक स्तर पर रणनीतिक साझेदारी में परिणत हो गई। यह यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धी है। भारत के साथ व्यापार का मामला वाकई पेचीदा हैअमेरिका के साथ व्यापार में भारत 25 अरब से ज्यादा डॉलर का लाभ है। ट्रंप उन सारे देशों के साथ नए सिरे से व्यापार समझौता करना चाहते है जिनसे उनको घाटा हो रहा है। भारत उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा है कि हम जो रक्षा सामग्री आपसे खरीद रहे हैं, नाभिकीय रिएक्टर ले रहे हैं, तेल और गैस ले रहे हैं उन सबको मिलाकर तथा हमारी रणनीतिक साझेदारी का ध्यान रखते हुए द्विपक्षीय व्यापार को देखा जाए। उम्मीद करनी चाहिए कि रास्ता निकलेगा। वैसे भी भारत अमेरिका के संबंध काफी आगे निकल गए हैं। नाटो देश के समान दर्जा हमंें हासिल है, रक्षा व्यापार एवं तकनीकी सहयोग के साथ अब संवेदनशील तकनीकों के हस्तांतरण तथा भारत के निजी क्षेत्र के साथ रक्षा उत्पादन का रास्ता प्रशस्त करने तक मामला बढ़ चुका है। 

ट्रंप ने भारत को कितना महत्व दिया इसका पता इसी से चलता है कि वे अपनी पत्नी के अलावा अपनी बेटी और दामाद के साथ यहां आए जो उनके सलाहकार हैं। ऐसी यात्रा उन्होेंने इसके पहले कहीं की नहीं की। नमस्ते कार्यक्रम द्वारा नरेन्द्र मोदी ने भारत की संास्कृति विविधता का प्रदर्शन कराते हुए अहमदाबाद हवाई अड्डे से जो रोड शो कराया तथा मोटेरा स्टेडियम में सवा लाख लोगों के बीच उनका भाषण हुआ उसका मनोवैज्ञानिक असर व्यापक है। वैसे ही स्वागत आगरा यात्रा के दौरान भी हुआ। इस तरह की कूटनीति का प्रयोग पहले ज्यादा नहीं हुआ है। इसका असर ट्रंप एवं उनके प्रशासन पर हुआ है। ट्रंप ने कहा भी कि भारत की यह यात्रा एवं इस दौरान हुए स्वागत को वे कभी नहीं भूल पाएंगे। कम से कम इस स्वागत के बाद ट्रंप एवं उनका प्रशासन भारत के खिलाफ आक्रामक होने से बचेगा। ट्रम्प ने कहा कि भारतीयों की मेहमानवाजी याद रहेगी। किसी अमेरिका राष्ट्रपति को अपने जीवन में कहीं भी ऐसा स्वागत तथा इतने लोगों के बीच सीधे भाषण करने का मौका इसके पहले नहीं मिला था। तो ऐसे कार्यक्रम का असर तो होगा ही। इस तरह ट्रंप की यात्रा से भारत अमेरिका संबंधों में कई नए आयाम जुड़े हैं जिनको हम आने वाले समय में सम्पूर्ण रुप से फलीभूत होते हुए देखेंगे। 

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020

(12.42) 25-02-2020 To 02-03-2020

इस अंक में क्या है
-6 अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों के 7 भारत दौरे तो 9 भारतीय प्रधानमंत्रियों की 30 यात्राएं
-विदेश की इस इस्लामिक यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाएगा भाजपा का इतिहास
-भारत धर्मनिरपेक्ष था, है और रहेगा
-राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन अक्षय तृतीया पर संभव
-कसाब, कलावा और हिन्दू आतंकवाद, 26/11 हमले का पूरा सच
-केजरीवाल ने एलजी और गृह मंत्री से की कानून-व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध
-मेलानिया का स्वागत करके खुशी होतीः सिसोदिया
-हिंसक प्रदर्शन के कारण नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के सभी स्कूल बंद
-दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे रामवीर सिंह बिधूड़ी
-कोरोना वायरस के डर से दो हफ्ते में 2770 रु. चढ़ गया सोना
-आप की लोकप्रियता बढ़ी, 12 दिनों में जुड़े 16 लाख लोग
-बिहार ही नहीं यूपी में भी चुनाव लड़ेगी आप
-नेहरू युवा केन्द्र ने महात्मा गांधी युवा स्वच्छता महाभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया
-जल रही है दिल्ली, अधिकारों से वंचित हैं कश्मीरी और सरकार ट्रंप की यात्रा में व्यस्तः इल्तिजा
-मुरथल में बिना मंजूरी के चल रहे हैं रेस्तरां, ढाबेः सीपीसीबी
-भाजपा ने मरांडी के रूप में श्रेष्ठ कार्यकर्ता को नेता बनाया: ओम माथुर
-अकाली दल ने जंतर मंतर पर निकाला मार्च
-वो अमेरिकी राष्ट्रपति जो 1962 के युद्ध में खड़ा था भारत के साथ, लेकिन नहीं पूरा हो पाया दिल्ली दौरा
-बोर्ड परीक्षा में पूछे गए नेहरू के इस सवाल पर मचा बवाल, भाजपा ने दी सफाई
-मलेशिया के पीएम महातिर मोहम्मद ने अपना त्याग पत्र देश के राजा को सौंपा
-कोरोना वायरस का कहर जारी, डब्ल्यूएचओ की टीम पहुंची वुहान के अस्पताल
-खत्म होगा तालिबान से अमेरिका का बरसों पुराना युद्द, भारत दौरे से पहले ट्रंप का बड़ा बयान
-पाक ने चीन के लिए 15 मार्च तक रोकी उड़ानें
-नहीं रहे Ctrl+C व Ctrl+V की इजाद करने वाले लॉरी टेस्लर
-मोदी का विकल्प नहीं बन सकते, यह बात केजरीवाल समझ चुके हैं
-बच्चों के लिए बनाएं जायकेदार आलू के चिप्स
-काजल लगाने के अलग-अलग तरीके, जो आंखों को बनाएंगे आकर्षक
-दिल को रखना है पूरी तरह स्वस्थ तो पिएं अनार का जूस
-वजन कम करने में सहायक है नारियल
-कश्मीर के प्राचीन शिवखोड़ी मंदिर जहां हैं स्वर्ग लोक जाने वाली सीढ़ियां
-आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को बदल दियाः अफरीदी
-सिंधू लगातार तीसरे साल ईएसपीएन की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
-डैरेन सैमी को मिलेगा पाक का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
-आईसीसी ने युसुफ अब्दुलरहीम को मैच फिक्सिंग के आरोप में लगाया सात साल का बैन
-तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने रॉस टेलर
-रिलीज हुआ फिल्म ‘थलाइवी’ से कंगना रनौत का दूसरा लुक
-कभी स्टेशन तो कभी रोड पर करते थे जूते पॉलिश, अब बने इंडियन आइडल के ‘हीरो’
-400 धमाकों के बीच टाइगर श्राॅफ ने किया लाइव एक्शन










सोमवार, 24 फ़रवरी 2020

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शन के विरोध में लोगों ने कैंडल जलाकर अपना विरोध जताया

नई दिल्ली। शास्त्री पार्क में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शन के विरोध में लोगों ने कैंडल जलाकर अपना विरोध जताया और इस हिंसक प्रदर्शन में मरने वालों की आत्मा की शांति के साथ-साथ दिल्ली में अमन-चैन बना रहे उसके लिए दुआ मांगी।




 



http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/