गुरुवार, 3 अक्टूबर 2013

 


संवाददाता

उत्तर-पूर्वी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अपने 15 वर्ष पूरे कर लिए हैं जिसके उपलक्ष्य में दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आज सीलमपुर विधानसभा में सीलमपुर के विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चौ. मतीन अहमद की अध्यक्षता में ट्रांस यमुना आयरन ट्रेडर्स एसोसिएशन (पंजी.)  की ओर से कांग्रेस सरकार के विकास के बेहतरीन 15 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित का अभिनंदन समारोह आगामी आयोजित किया। यह कार्यक्रम में शाम 5 बजे क्षेत्र स्थित लोहा मार्किट, वेलकम, सीलमपुर-III, दिल्ली,53 में आयोजित किया गया। इस अवसर शहरी विकास मंत्री श्री अरविंदर सिंह लवली, सांसद जेपी अग्रवाल आदि विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे।

रविवार, 29 सितंबर 2013

दिल्ली सरकार के 15 वर्ष पूरे होने पर सीएम शीला दीक्षित का अभिनंदन 3 अक्टूबर को सीलमपुर-III में

संवाददाता

उत्तर-पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर के माननीय विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चै0 मतीन अहमद की अध्यक्षता में ट्रांस यमुना आयरन ट्रेडर्स एसोसिएशन (पंजी.)  की ओर से कांग्रेस सरकार के विकास के बेहतरीन 15 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली की माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित का अभिनंदन समारोह आगामी 3 अक्टूबर (वीरवार) को शाम 5 बजे क्षेत्र स्थित लोहा मार्किट, वेलकम, सीलमपुर-III, दिल्ली,53 में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर माननीय शहरी विकास मंत्री श्री अरविंदर सिंह लवली विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे।

विधायक चौ. मतीन ने किया बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन

संवाददाता

पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर के विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चौ. मतीन अहमद ने क्षेत्र स्थित चौहान बांगर की गली नं. 4 में सामाजिक संस्था दीन बंधु सहायता समिति (पंजी) के नि:शुल्क बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख ओपी भगत व अध्यक्षा कु. प्रिया के अलावा अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये विधायक चौ. मतीन अहमद ने कहा कि संस्था द्वारा समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए किये जा रहे इस प्रकार के कार्याें की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी ऐसे बहुत लोग हैं जोकि समाज सेवा में तन, मन, धन से अपना भरपूर योगदान देते हैं, उनमें इस संस्था के लोग भी शामिल हैं। ये सभी लोग विशेष बधाई के पात्र हैं।

अध्यक्षा कु. प्रिया के अनुसार, यह संस्था आर्थिक रुप से कमजो़र अल्पसंख्यक, दलित वर्ग एवं अन्य पिछड़े वर्ग के जरुरतमंद छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए कार्य करती है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से इन सभी वर्गेां के छात्र-छात्राओं को नाम मात्र के पंजीकरण शुल्क की एवज में कम्प्यूटर का बेसिक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

शनिवार, 28 सितंबर 2013

अवारा किस्म की औरते मुझे और मेरे परिवार को फंसाने की दे रही है धमकी : नासरा बेगम

संवाददाता

पूर्वी दिल्ली । थाना सीलमपुर के अन्र्तगत आने वाली बुलन्द मस्जिद शास्त्री पार्क मे एक चौका देने वाला मामला सामने आया है नासरा बेगम ने डी.सी.पी व सीलमपुर एस.एच.ओ को एक शिकायत पत्र सौंपा है इस पत्र मे ७० वर्षी नासरा बेगम ने बताया कि हमारे क्षेत्र मे कुछ अवारा किस्म की औरतो की देहशत फैली हुई है । यह औरते किसी को भी अपना निशाना बनाती है । थाने या चौकी ले जाती पर उसपे कोई मुकदमा नही करती है बल्की उस व्यक्ति को छोडऩे की एबज मे पैसो की माँग करती है और पैसे लेकर इस थाने या चौकी से छोड़ दिया जाता है ।एसी ही एक औरत ने मेरे पुत्र कल्लु उर्फ शेर खान को भी अपने जाल मे फंसा लिया और उसे भी झुठे मुकदमे मे फंसा कर उससे पैसो की मांग की नासरा बेगम ने कहा कि इन औतो के  खिलाफ जाँचाकर कार्यवाही की जाए।

 






बुधवार, 25 सितंबर 2013

सीलमपुर में विधायक चौ. मतीन का अभिनंदन

संवाददाता

पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर स्थित डबल स्टोरी क्वाटर्स की रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से क्षेत्रीय विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चौ. मतीन अहमद का अभिनन्दन किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक चाै. मतीन अहमद को सम्मान के तौर पर शाॅल व गदा भेंट किया। 

इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी व कांग्रेस नेता मकसूद जमाल, जावेद बर्की, अनिल गौड़, लियाकत मसूदी, हाजी जिंदा हसन, मशकूर आलम, हाजी उमर, जावेद पप्पी, विनोद प्रधान, डॉ. हरीश, अय्यूब मसूदी, अमजद अली, जाहिद सैफी, युसूफ सिद्दीकी, सलीम लेफटी, फिरोज अंसारी, अय्यूब पहलवान, शाहिद सैफ, सुजान सिंह, त्रिलोक सिंह के अलावा क्षेत्रीय निवासी बडी़ संख्या में मौजूद थे।

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/