पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर क्षेत्र के विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चैधरी मतीन अहमद ने क्षेत्र स्थित कैथवाडा में चैपाल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद जे,पी,अग्रवाल मुख्य रुप से उपस्थित थे। यह चैपाल आगामी छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता मकसूद जमाल, राजेन्द्र प्रधान, अनिल गौड़, जावेद बर्की, नौशाद आलम, अब्दुल अलीम बर्नी, अंसार खान, मशकूर आलम, केएस कमल, संतोष गुप्ता, इकबाल मलिक, राजमणि मिश्रा, अब्दुल समद के अलावा संबंधित विभाग के अघिकारी एवं क्षेत्र के निवासी भारी संख्या मे उपस्थित थे।
गुरुवार, 19 सितंबर 2013
विधायक चौ. मतीन अहमद ने कैथवाड़ा में किया चैपाल का शिलान्यास
सोमवार, 16 सितंबर 2013
क्षेत्रवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना ही जीवन का लक्ष्य: चौ. मतीन अहमद
पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर क्षेत्र के विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चैधरी मतीन अहमद ने क्षेत्र के सीलमपुर डी-ब्लाॅेक में चैपाल के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र स्थित के-ब्लाॅक की झुग्गियों में चैपाल, जे-ब्लाॅेक की सभी गलियों के निर्माण कार्य तथा डी-ब्लाॅक स्थित औषधालय में मरम्मत कार्य का भी शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए विधायक चौ. मतीन अहमद ने कहा कि ये जो विकास कार्य हैं, इन्हें क्षेत्रवासियों की आवश्यकता के आधार पर कराये जा रहे हैं। विधायक चौ. मतीन ने कहा कि अपने क्षेत्रवासियों को सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। उन्होेंने यह भी कहा कि जब तक क्षेत्र में पूर्ण रुप से चहुंमुखी विकास दिखाई नहीं देगा तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे और इसी प्रकार विकास कार्यों को पूरा कराने में अपना प्रयास निरंतर जारी रखेंगे।
इस मौके पर कांग्रेस नेता मकसूद जमाल, जावेद बर्की, अनिल गौड, लियाकत मसूदी, सद्दाम हुसैन, रिज़वान, शाहिद सैफ, मो शकील, गुडडी गुप्ता, शिबा खान, किश्वर जहां, रियाज़ अहमद, सईद कुरैशी, सरदार भाई, विनोद प्रधान, राकेश कुमार, मकसूद भाई, राजेन्द्र प्रधान के अलावा क्षेत्रीय निवासी भारी संख्या में मौजूद थे। यह जानकारी विधायक चौ. मतीन अहमद के प्रेस सचिव सह मीडिया प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने प्रेस को दी।
शुक्रवार, 6 सितंबर 2013
डीसी विजय सिंह विधूड़ी ने श्रीराम कॉलोनी के एमसीडी स्कूल का दौरा किया
संवाददाता
उत्तर-पूर्वी दिल्ली। आज श्री राम कॉलोनी में डीसी विजय सिंह विधूड़ी का दौरा एमसीडी स्कूल में था। इस मौके पर स्थानीय निगम पार्षद हाजी आस मोहम्मद ने डीसी साहब को स्कूल में होने वाली परीक्षाओं को सामने रखा। सफाई से लेकर सफाई तक, पढ़ाई से लेकर खानेदारी तक हर वो प्रेशानी जो स्कूल के फ़ायदे का था उनके सामने रखा, डीसी एसबी ने भी उनकी समस्याओं को सुना, और पूरा यकीन दिलाया कि हर प्रेशानी दूर होगी, और बहुत जल्दी उर्दू मीडियम स्कूल खजूरी में तामीर की जाएगी, इस मौके पर, हाजी आस मोहम्मद के साथ, साबिर अली अंसारी, खलील कुरेशी, महफूज आलम, हसीब सिद्दीकी, अबरार भाई, लुकमान भाई, यामीन भाई, वाहिद परधान, और भी इलाके के जाने माने लोग मौजूद हैं।
शनिवार, 31 अगस्त 2013
खजूरी के निगम पार्षद हाजी आस मोहम्मद ने विकास कार्यों की शुरूआत की
उत्तर-पूर्वी दिल्ली। आज श्री राम कॉलोनी के लोगों के चेहरे पर उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई जब निगम पार्षद हाजी आस मोहम्मद ने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार के साथ मिलकर यहां विकास कार्यों की शुरूआत की। विकास कार्य की शुरूआत डी-ब्लॉक गली नंबर 1 से हुई। विकास कार्य शुरू होने से उन लोगों के ज़बान पर ताला लग गया जो नई अफ़वाह फैलाते फिर रहे थे।
इस मौके पर साबिर अली अंसारी, अबरार चौधरी, लुकमान भाई, मास्टर रफ़ीक, यामीन भाई एन.जी.ओ वाले, महफ़ूज़ आलम, ज़ानिश भाई, खलील कुरेशी, जमील भाई, यामीन हार्डवेयर वाले, लोधी बाबा, हसीब सिद्दीकी, डॉ. आच्चन, वाहिद परधान और भी यहां के जागरुक जनता मौजुद थे।
बुधवार, 28 अगस्त 2013
15.5 करोड़ की लागत से श्रीराम कॉलोनी में होगा विकास कार्य: अरविंदर सिंह लवली
संवाददाता
उत्तर-पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के श्रीराम कालोनी में 15.5 करोड़ की लागत से जल्द विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। इस विकास कार्य की घोषणा करते हुए अरविंद सिंह लवली ने कहा कि यहां कि जनता को पूरा विश्वास था कि हाजी आस मोहम्मद उनकी कालोनी में कार्य जरूर करवाएंगे। उन्होंने कहा कि हाजी आस मोहम्मद ही इस बेसहारा कॉलोनी को सहारा दे सकते हैं।
जेपी अग्रवाल ने भी कहा कि जिस आदमी को क्या काम करना है, क्या काम बाकी है मुह ज़ुबानी याद रहता है वही जनता का सच्चा साथी है। अरविंद सिंह लवली जी ने घर-घर पानी और एक 12वीं क्लास तक का स्कूल का वादा कर गए, इस मौके पर पब्लिक की बेइंतेहा भीड़ जो आज से पहले कब किसी कार्यक्रम में दिखाई नहीं दी। भीड़ होती क्यों नहीं, कॉलोनी के विकास की बात थी जिसके हाजी आस मोहम्मद ने ऐसा कर दिखाया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के अलावा इस कार्यक्रम में महफूज़ आलम, खलील हैं क़ुरैशी, वाहिद परधान, शैतान पाल दायमा, करीम क़ुरैशी, लोधी बाबा लुकमान भाई अबरार भाई, मास्टर रफ़ीक, जमील भाई, पप्पू भाई साबिर अली अंसारी और दीगर हज़रत शामिल हैं।
http://nilimapalm.blogspot.com/
musarrat-times.blogspot.com












