गुरुवार, 23 मई 2013

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली शार्टलिस्ट जारी की

 

·         पैसे के दम पर अथवा भाई-भतीजावाद के तहत टिकट बांटने की कांग्रेस-बीजेपी की राजनीति को आम आदमी पार्टी की चुनौती.
·         पहली शॉर्टलिस्ट में IIT इंजीनियर से लेकर वकील, पत्रकार, पूर्व सैनिक अधिकारी, आर.डब्ल्यू.ए. पदाधिकारी, नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और कांग्रेस या बीजेपी में कार्यकर्ता रहे आवेदक शामिल
·         शॉर्टलिस्ट में शामिल आवेदकों के बारे में जनता की राय के बाद होगा फैसला, ईमानदार और साफ़ छवि वाले लोगों को ही टिकट,   
 
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के 12  विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग का काम पूरा कर लिया है। शेष सभी सीटों के लिए चयन प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है और अगले कुछ सप्ताह में इसे भी अंतिम रूप दे दिया जायेगा।
आम आदमी पार्टी देश में स्वच्छ राजनीति की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है और दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया इसी बदलाव की शुरुआत है. अभी तक देश की तमाम बड़ी पार्टियों में टिकट देने का काम या तो पार्टी हाई कमान करता है या फिर पार्टी फंड या सीनियर नेताओं को मोटा पैसा चढ़ाकर टिकट मिलता है. आम आदमी पार्टी ने इस तरह की राजनीति को चुनौती देते हुए, उम्मीदवार चयन की ऐसी प्रक्रिया शुरू की है जिसमें न तो पैसा काम आ सकता है और न भाई भतीजावाद।
इस प्रक्रिया के तहत आम आदमी पार्टी कटिबद्ध है कि किसी भी दागी छवि के व्यक्ति को उम्मीदवार न बनाया जाए. देश में राजनीतिक भ्रष्टाचार की शुरुआत टिकट बंटवारे से ही शुरू होती है. 2008 के दिल्ली विधान सभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही 19-19 विधानसभा क्षेत्रों में दागी उम्मीदवार खड़े किए. बसपा ने भी 15 दागी उम्मीदवारों को टिकट दिए. इनमें से कई पर तो हत्या और अपहरण जैसे भी आरोप थे.  यह आंकड़ा तो उन लोगों का है जिनके ऊपर मामले दर्ज हैं. अगर छवि के हिसाब से देखा जाए तो आधे से ज्यादा विधायकों के ऊपर संगीन अपराध, भ्रष्टाचार अथवा चारित्रिक पतन के आरोप हैं लेकिन पहुँच के चलते उनके खिलाफ मामले दर्ज तक नहीं होते. और वे पैसे या हाईकमान तक पहुँच के चलते टिकट पा जाते हैं।
आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों की इस प्रकार की छवि के प्रति भी सजग है. स्क्रीनिंग समिति का यही काम है कि सबसे स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही शॉर्टलिस्ट में शामिल करे. स्क्रीनिंग समिति ने यह ध्यान रखा है कि शार्टलिस्ट में शामिल व्यक्ति चरित्रवान और इमानदार हो, उसने अपने इलाके में समाज सेवा का कार्य किया हो, जनता के मन में उसके प्रति सम्मान हो. यह भी देखा जा रहा है कि किसी एक परिवार से दो व्यक्ति उम्मीदवार न बनें. 
प्रथम चरण में आज जिन 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट जारी की जा रही है उनके लिए कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए। इस राजनीतिक बदलाव के लिए बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे युवा आगे आए हैं। इसमें IIT से पढ़े हुए नौजवान भी हैं और वकीलपत्रकारइंजीनियरपूर्व सैनिक अधिकारीआर.डब्ल्यू.ए. पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि भी शामिल हैं। इसमें नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता भी शामिल हैं और ऐसे लोग भी शामिल हैं जो कांग्रेस या बीजेपी के कार्यकर्ता रहे हैं। कांग्रेस या बीजेपी से आये कार्यकर्ताओं के बारे फैसला लेते समय अतिरिक्त सावधानी रखी गई है. उनके बारे में यह भी जानने की कोशिश कि गई है कि वे पार्टी से निकाले जाने पर तो नहीं आये हैं. अन्य पार्टियों से कई ऐसे आवेदक आये थे लेकिन उन्हें शार्टलिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।
पार्टी कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया ने पटपडगंज विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए आवेदन किया हैवहीँ शाजिया इल्मी ने आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्र के लिए फॉर्म भरा है। इनके बारे में भी जनता और कार्यकर्ताओं की राय ली जायेगी।
स्क्रीनिंग समिति ने जान-पहचान, जाति और धर्म से ऊपर उठकर सच्चाई और इमानदारी की राजनीति में विश्वास रखने वालों को इस शॉर्टलिस्ट में शामिल करने की कोशिश की है। लेकिन हो सकता है फिर भी कुछ तथ्य छूट गए हों. इसलिए अब ये शॉर्टलिस्ट और इसमें शामिल प्रत्याशियों का संक्षिप्त विवरण आज से अगले 15 दिन तक हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा ताकि जनता इसमें शामिल लोगों के बारे में अपनी राय दे सके।  हम दिल्ली की जनता से अपील करते हैं कि उम्मीदवारों के बारे में कोई भी अच्छी या बुरी सूचना तथ्यों सहित हमें उपलब्ध करवा दें। आम जनता की राय लेने  के बाद कार्यकर्ताओं की प्रिफ़ेन्शिअल वोटिंग होगी और इन सब के आधार पर पॉलिटिकल अफेयर समिति प्रत्याशी का चयन करेगी। प्रत्याशियों के बारे में अपनी राय और सूचना 15 दिन के  अंदर निम्न पते पर भेज सकते हैं : 
वेबसाइट : www.aamaadmiparty.org
पत्राचार : Election Cell, Aam Aadmi Party, A-119, Kaushambi, Ghaziabad, UP
हेल्पलाइन : 09718500606 
जिन 12 विधानसभा क्षेत्रों के लिए शॉर्टलिस्ट जारी की जा रही है उनके लिए अब और आवेदन स्वीकार नहीं होंगे. हालांकि शेष 58 विधानसभाओं के लिए आवेदन अभी स्वीकार किए जा रहे हैं. आम आदमी पार्टी जनता से अपील करती है कि शेष विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी अच्छी छवि वाले और योग्य लोगों को आगे लाएं या उन्हें इसके लिए प्रेरित करें।

रविवार, 17 मार्च 2013

अलेक्शिन्द्र वीनस बख्शी उर्फ नेहा बख्शी की पुस्तक "आरम्भ की ग्यारह कहानिया" का विमोचन

संवाददाता

नई दिल्ली निवोदित लेखिका नेहा बख्शी ने अपनी पुस्तक में गंगा जमुनी तहजीब की सशक्त मिसाल पेश की है। यह बात संसद ज़फर अली नकवी ने कही। उन्होंने व्यंग करते हुए कहा की आज सांसदों का जेल जाना जारी है, उन्होंने कहा की संसद को ही जेल का रूप दे देना चाहिए। आज पैसा कमाने की होड़ मे लोग गलत और सही के मायने भूल गए हैं। उन्हें नेहा की कहानियों में समाज को सुधारने की झलक दिखाई दी। उन्होंने कहा की नेहा का लेखन में पहला कदम है जो की सराहनीय रहा। उन्होंने नेहा को शुभ कामनाएं दी। वह नेहा बख्शी की पुस्तक "आरम्भ की ग्यारह कहानियां" के विमोचक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

समारोह की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविध्यालय मे पूर्व डीन व हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. निर्मला जैन ने की। संसद नकवी ने कहा की ये ग्यारह कहानियां तेजीब, और राष्ट्रीय एकता की प्रतीक है। इनमे समाज के दर्द को उकेरा गया है। प्रो. निर्मला जैन ने कहा की लेखिका ने बाजारीकर्ण, सम्प्रदैकता और दूषित परियावरण पर भी लेखिका ने प्रकाश ढला है, उन्होंने कहा की यह किताब समाज को एक नयी दिशा दे सकती है, उन्होंने कहा की ग्यारह कहानियों में प्रसिध्य कहानीकार प्रेमचन्द्र जैसी कहानी में छाप दिखाई दे रही है। अपने सम्बोषण में कहा की राजनीति सबसे पहले मानवीय का हरण करती है। वर्तमान मे संसद पढ़ा अधिक रहे है और पढ़ कम रहे है। उन्होंने कहा की नेहा बख्सी ने जिस तरह से समाज की बुराइयों को कहानी के रूप मे पेश किया है, वह काबिलेतारीफ है।

लोकापर्ण समारोह का सञ्चालन साहित्यकार व कवी प्रो. प्रेम्जन्मेजय ने किया । आभार लेखिका नेहा बख्शी ने व्यक्त किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभआरंभ मुख्या अतिथि नकवी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह मे बाबा पढ़ाधेश्वर के अलावा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरेन्द्र चौधरी, अनिल महेश्वरी ने लेखिका की कहानियों की सराहना की। इस मोके पर संसद, रिटायर बी.बी बख्शी, ऐन आर आई ललित बख्शी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विकास बख्शी, विशाल बख्शी व प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।





सोमवार, 18 फ़रवरी 2013

एक सन्यासी

एक हिन्दू सन्यासी अपने शिष्यों के साथ गंगा नदी के तट पर नहाने पहुंचा. वहां एक ही परिवार के कुछ लोग अचानक आपस में बात करते-करते एक दूसरे पर क्रोधित हो उठे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे.

संयासी यह देख तुरंत पलटा और अपने शिष्यों से पुछा;

"क्रोध में लोग एक दूसरे पर चिल्लाते क्यों हैं ?"

शिष्य कुछ देर सोचते रहे, एक ने उत्तर दिया, "क्योंकि हम क्रोध में शांति खो देते हैं इसलिए !”

"पर जब दूसरा व्यक्ति हमारे सामने ही खड़ा है तो भला उस पर चिल्लाने की क्या ज़रुरत है, जो कहना है वो आप धीमी आवाज़ में भी तो कह सकते हैं", सन्यासी ने पुनः प्रश्न किया.

कुछ और शिष्यों ने भी उत्तर देने का प्रयास किया पर बाकी लोग संतुष्ट नहीं हुए.

अंततः सन्यासी ने समझाया…

“जब दो लोग आपस में नाराज होते हैं तो उनके दिल एक दूसरे से बहुत दूर हो जाते हैं. और इस अवस्था में वे एक दूसरे को बिना चिल्लाये नहीं सुन सकते… वे जितना अधिक क्रोधित होंगे उनके बीच की दूरी उतनी ही अधिक हो जाएगी और उन्हें उतनी ही तेजी से चिल्लाना पड़ेगा.

क्या होता है जब दो लोग प्रेम में होते हैं ? तब वे चिल्लाते नहीं बल्कि धीरे-धीरे बात करते हैं, क्योंकि उनके दिल करीब होते हैं, उनके बीच की दूरी नाम मात्र की रह जाती है.”

सन्यासी ने बोलना जारी रखा,” और जब वे एक दूसरे को हद से भी अधिक चाहने लगते हैं तो क्या होता है ? तब वे बोलते भी नहीं, वे सिर्फ एक दूसरे की तरफ देखते हैं और सामने वाले की बात समझ जाते हैं.”


गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

सैर करने गए बुजुर्ग चाकू मारकर हत्या

संवाददाता

दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में सुबह को मोर्निंग वॉक के लिए गए कोर्प्रेसन बैंक के  मैनेजर की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्ट-मार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाहत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की।
त्रिलोकपुरी  के रहने वाले विनोद कुमार ( 50 साल ) सुबह की सैर करने के लिए अपने  घर से वसुंधरा पुल की तरफ गए। जब विनोद कुमार सुबह की  सैर  से घर वापस लौट  रहे थे
तो अचानक  एक शक्स  ने उन पर  सरेआम  चाकू से  ताबड़तोड़  हमला कर दिया ...जब तक विनोद कुछ समझ पाता  तब तक हमलावर ने उनके पेट में  चाकू से कई बार  कर आरोपी शक्स  मोके से फरार हो गया
घायल विनोद मोके पर  ही गिर पडा
बाद में  राहगीरों ने वारदात के सुचना पुलिस को दी मोके पर पहुची पुलिस ने घायल विनोद  लाल बहादुर  अस्पताल में भर्ती  करायाअस्पताल में विनोद ने पुलिस को बयान  दिया की उस पर हमला उसके साडू भरत सिंह (विनोद की पत्नी का जीजा) ने किया थाअस्पताल में इलाज के दौरान  विनोद की   हो गईदरअसल विनोद कुमार और भरत सिंह में  आपसी रंजिश थीजिसके चलते भरत  विनोद की हत्या करने की फ़िराक में थाविनोद के  परिजन का कहना है की परिवार में  आपसी विवाद चल रहा थाविनोद कोरर्पोरेशन बैंक की जनकपुरी  शाखा  में मैनेजर के पद पर कार्यरत थाभरत और विनोद दोनों त्रिलोकपुरी में  पास - पास  रहते हैफ़िलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं और आपसी रंजिश के चलते सरेआम हुई हत्या के आरोपी की तलाश कर रही है

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/