सोमवार, 17 सितंबर 2012

क्षेत्र के विकास को लेकर सीलमपुर के विधायक चौधरी मतीन का पुतला दहन

संवाददाता

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर विधायक के खिलाफ आज हजारो की तादाद मे जनता जनार्धन ने प्रदर्शन किया यह प्रदर्शन बह्मपुरी  की गली न. 3 से शूरू होकर इंदिरा चौक (मौहम्मदी चौक) पर समाप्त हुआ। इस बीच सीलमपुर विकास मौर्चा के सदस्यो ने चौधरी मतीन के खिलाफ नारे लगाएं और इंदिरा चौक (मौहम्मदी चौक) जाफराबाद पर विधायक चौधरी मतीन का पुतला फूंका यह प्रदर्शन सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र मे कोई तरक्की न होने की वजह से था क्षेत्र के लोगो की नाराज़गी इस वजह से भी थी क्योकि क्षेत्र मे पिछले 20 साल से कोई विकास नही हुआ न ही स्कूलों मे अच्छी तालीम और किसी भी स्कूल मे साईस और काँमर्स का न होना न ही पीने का साफ सूथरा पानी और न ही क्षेत्र के किसी पढ़े लिखे नौजवान को सरकारी नौकरी पर कार्यरत न कराना व क्षेत्र की छोटी बड़ी समस्याओ को लेकर यह प्रदर्शन हुआ-

हालाकि इस प्रदर्शन मे लगभग सभी पार्टी के नेता गण शामिल रहे जिन्होंने अपनी-अपनी बाते कही-
एम.ए चाँद राष्ट्रीय अध्यक्ष अली सेना- हमारे क्षेत्र के विधायक चौधरी मतीन ने इलाके मे कोई विकास तो किया नही बल्कि मुर्दो को दफनाने वाला कब्रिस्तान तक का बेंच दिया एम.ए चांद ने यह भी कहा कि चौधरी मतीन मुस्लमानो के नाम पर धब्बा है और राजपूत के नाम पर कलंक है।जिसके लिए उसे हम और क्षेत्र की जनता उसे कभी माफ नही कर सकती।
मसूद अली खान नेता बसपा- कांग्रेस की गलत नितियो की वजह से आज मंहगाई हद से पार हो गई है दिल्ली की जनता के लिए मंहगाई एक डायन की तरह हो रही है और कमाई न के बराबर है जिससे गरीब और गरीब होता जा रहा है।इसके साथ ही उन्होने एफ.डी आई के ऊपर भी बात कही।
शेर खान मलिक नेता सपा- शेर खाने मलिक ने कहा कि पिछले बीस साल से सीवर की समस्या ज्यो की त्यो है और आस-पास के इलाके जैसे बहुमपुरी मे सीवर चार्ज 80रूपए गज है लेकिन जाफराबाद चौहान बांगर मे 455 रपए सीवर चार्ज वसूला जा रहा है यह जनता के साभ भेदभाव और घोर अन्याय है।हम इसका पूर्ण तरीके स विरोध करते रहेगे।

अनवर चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीस पार्टी व वरिष्ठ पत्रकार- अनवर चौहान ने कहा की इलाके मे बिजली पानी की समस्या एक घनिष्ठ समस्या है।जिसके चलते क्षेत्र के लोगो को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है और यह विधायक का परम कर्तव्य होता है कि वह जनता की देखभाल करें लेकिन विधायक ही जनता की जान पर बना हुआ है वह आए दिन किसी भी गरीब रोजमर्रा के काम करने वाले की फेक्ट्री और घरो पर नाजायज छापे लगवाता है जिससे जनता काफी परेशान है और इसका बदला आने वाले चुनाव मे चौधरी मतीन से लेगीं।

अरशद नेता लोकजनशक्ति पार्टी- अरशद के मुताबिक क्षेत्र मे जनता बदलाव चाहती है और बेरहम विधायक चौधरी मतीन के गलत रवैय्ये के चलते आज जनता उसके खिलाफ खड़ी नजर आ रही है।
जीनत नफिस नेता मुस्लिम लींग- कांग्रेस पार्टी एक भ्रष्ठ पार्टी है जिसने भ्रष्टाचारप को बढ़ावा दिया है तथा बड़े-बड़े घोटाले किये है जिससे जनता मे आक्रोश है।
मौ. रूस्तम जिला अध्यक्ष पीस पार्टी- हम इलाके मे बदलाव चाहते है और जब तक चौधरी मतीन विधायक की कुर्सी पर काबिज है हमारे क्षेत्र का कोई भला या विकास नही हो सकता।

मुजफ्फर खान नेता सपा- मुजफ्फर ने कहा की हम इलाके को साऊथ इलाको की गिनती मे लाना चाहते है लेकिन इसके लिए हमे चौधरी मतीन का सर्वानाश करना होगा और इसके लिए हम कुछ भी करेगे।
इसके साथ ही क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियो का गुस्सा विधायक चौधरी मतीन के खिलाफ देखने लायक था अली सेना के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष लियाकत अली दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष अली सेना पार्टी जाकिर हुसेन , समाजसेवी खालिद बाबा, अय्यूब अंसारी अली सेना पार्टी के जिला सचिव,मुनाजिर हुसेन, सैय्यद नफीस, ताहिर पठान, सुलेमान चौधरी तथा हजारो की तादाद मे जनता ने क्षेत्र के विधायक चौधरी मतीन के खिलाफ इंदिरा चौक पुतला दहन किया व आगे की रणनीति तैयार करने की बात कही।

 





बुधवार, 12 सितंबर 2012

दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके मै फायरिंग

संवाददाता

उत्तर-पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में बदमाशो के हौंसले बुलंद हैं। ताज़ा मामला थाना उस्मानपुर का है शास्त्री पार्क लाल बत्ती पर सरे आम अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। युवक का नाम इमरान है जो सीलमपुर निवासी बताया जा रहा है। इमरान अपने चाचा मोबीन के लिए अस्पताल खाना लेकर जा रहा था तभी अचानक पीछे से कुछ बदमाशों ने इमरान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसमें इमरान को कुछ गोलियां लगी। घायल इमरान को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है जहां युवक की हालत नाजुक बनी है। समाचार लिखे जाने तक युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी जबकि वारदात कुछ कदम की दूरी पर यातायात और थाना उस्मानपुर पुलिस मौजूद थी पर बदमाशों को उनका भी खौफ नहीं था।


बुधवार, 22 अगस्त 2012

दिल्ली के शकरपुर इलाके में बुजुर्ग दम्पति की गला रेत कर हत्या

संवाददाता

पूर्वी दिल्ली। राजधानी में बदमाशो के हौंसले लगातार बुलंद है। हालत ये है कि दिन-दहाड़े वारदातों को अंजाम देने में थोड़ा भी गुरेज नहीं कर रहे है। दिल्ली के शकरपुर इलाके में बदमाशो ने ऐसे ही एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। जहां एक बुजुर्ग दम्पत्ति की गला रेट कर हत्या कर दी गयी है। पति का नाम आर.के.अरारू है जबकि पत्नी का नाम रानी है। इनकी उम्र पैसठ से सत्तर साल के बीच है।

बताया जा रहा है कि ये दोनों घर में अकेले रहते है। जब नौकरानी शाम का खाना बनाने आई तो उसने देखा कि घर में लाश पड़ी है। उसके शोर मचाने के बाद आस-पास के लोग इकट्ठे हुए। इनके बेटे कि मानें तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती समान गायब है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात लूट-पाट के इरादे से किया गया है।

आर.के.अररु के बड़े बेटे ने बताया कि आर.के. अरारू दूरदर्शन में म्युजिक एंड ड्रम विभाग में डाइरेक्टर के पद से रिटायर हुए थे और अपनी पत्नी के साथ शकरपुर में अकेले रहते थे जबकि इनके दो बेटे और एक बेटी दिल्ली से बाहर रहती हैं। घटना के बाद मौके पर पुलिस मामले कि जाँच-पड़ताल कह रही है।
पूर्वी दिल्ली के डीसीपी के प्रभाकर कुमार ने बताया कि राजधानी में बदमाशों ने हमेशा से बुजुर्गों को निशाने पर रखा है। इसके पहले भी दर्जनों मामले बुजुर्गो के साथ हो चुके हैं। इसलिए आप सभी लोगों से अपील है कि अपने बुजुर्गों से संपर्क में रहें। हम भी आपके साथ हैं, अगर कोई भी संदिग्ध देखें तो तुरंत हमसे संपर्क करें।

मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

वैश्याओ की हकीकत..

संवाददाता वाजिद अली

दिल्ली। वैश्या जिसे हमारे समाज मे बड़ी गिरी हुई नजरो से देखा जाता और अगर किसी वैश्या के बारे मे समाज के लोगो को पता चल जाता है तो वह उससे किनारा कर लेते है।दिल्ली मे वैश्यावर्ति के लिए मशहुर जगह जीबी रोड जिसे सुन कर औरतो को लाज और युवको के कान खड़े हो जाते है वहा की वैश्याओ की हकीकत ही कुछ निराली है हमारे संवाददाता ने जीबीरोड की वैश्याओ पर एक सर्वे किया जिसमे पता चला है कि वैश्याओ की वैश्यावर्ति से होने वाली कमाई का एक चौथाई भाग ही वैश्याओ तक पहुंच पाता है बाकी का तिहाई हिस्सा दलाल, मकान के मालिक और पुलिस को जाता है। 

इस बारे मे हमारे संवाददाता ने वही की एक वैश्या से बातचीत की जिसका नाम अनामिका (बदला हुआ नाम)था उससे पूछने पर जो पता चला वो काफी चौकाने वाला सच था। दरसअल जो ग्राहक दलाल अपने साथ लेकर आते है ग्राहक की कमाई का एक हिस्सा वह ले जाता है और एक हिस्सा जहा पर देह व्यापार होता है वहा के मालिक का होता है और बचा हुआ तीसरा हिस्सा इलाके की पुलिस को बतौर मंथली के तौर पर दिया जाता है...? यानि अगर देखा जाएं तो 200 रू ग्राहक किसी वैश्या के लिए देता है तो उसमे से महज 50 रू ही वैश्या के पास जाते है और बाकी के 150 रू दलाल, पुलिस, मालिक को चले जाते है जिसे सुन यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोई महिला 50 रू की खातिर अपनी इज्जत का सौदा करती है।जब संवाददाता ने अनामिका से देह व्यापार मे आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी नई-नई शादी हुई थी शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति की मृत्यु हो गई थी म़ृत्यु के बाद ससुराल वालो ने भी घर से बाहर निकाल दिया।

 पश्चिम बंगाल की रहने वाली अनामिका जाती भी तो कहा दिल्ली आने वाली ट्रेन मे बिना कुछ सोचे समझे बैठ गई और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आ गई जहा पर उसे एक दलाल बड़ी देर से देख रहा था।वही से वह उसे काम दिलाने के बहाने जीबी रोड ले आया और देह व्यापार के धंधे मे धकेल दिया अनामिका ने बताया वह मजबूर थी क्योकि खाने के लिए पैसे नही थे और न ही सोने के लिए घर तो उसने देह व्यापार करना कबूल कर लिया इसी तरह उसने कई और लड़कियों के बारे मे भी बताया के किस तरह से वह देह व्यापार के धंधे मे धकेली जाती कुछ वैश्या पेट की मजबूरी के कारण वैश्या बनती है तो कई को जबरन उठाकर वैश्यावर्ति के धंधे के धकेला जाता है।इस पर पुलिस भी चुप रहती है और किसी महिला की मदद को नही आती।

अनामिका के जरिए हमने जब कुछ और वैश्याओ से बातचीत की तो सबने यही बताया कि कोई महिला वैश्या नही बनना चाहती उन्है वैश्या उनकी मजबूरी और समाज बनाता है। क्योकि समाज मे रहने वाली अकेली लड़की को सही नही समझा जाता जिसके चलते उसे समाज मे गिरी हुई नजरो से देखा जाता है जिसके चलते कई महिलाएं वैश्यावर्ति पर उतर आती है कई महिलाएं पेट के लिए वैश्या बनती है तो कई को जबरन वैश्या बनाया जाता है..वजह चाहे जो भी हो पर उसमे कही न कही हमारी सरकार की कमी साफ दिखाई देती है जिसके चलते यह महिला ऐसे घिनोने काम को करने के लिए मजबूर होती है..।इसके लिए सरकार ने कई नए-नए कानून भी बनाए है पर वो खाली कागजो मे बने रह जाते है असल जिंदगी मे यह सब देखने को नही मिलता।

गुरुवार, 8 मार्च 2012

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/