मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

वैश्याओ की हकीकत..

संवाददाता वाजिद अली

दिल्ली। वैश्या जिसे हमारे समाज मे बड़ी गिरी हुई नजरो से देखा जाता और अगर किसी वैश्या के बारे मे समाज के लोगो को पता चल जाता है तो वह उससे किनारा कर लेते है।दिल्ली मे वैश्यावर्ति के लिए मशहुर जगह जीबी रोड जिसे सुन कर औरतो को लाज और युवको के कान खड़े हो जाते है वहा की वैश्याओ की हकीकत ही कुछ निराली है हमारे संवाददाता ने जीबीरोड की वैश्याओ पर एक सर्वे किया जिसमे पता चला है कि वैश्याओ की वैश्यावर्ति से होने वाली कमाई का एक चौथाई भाग ही वैश्याओ तक पहुंच पाता है बाकी का तिहाई हिस्सा दलाल, मकान के मालिक और पुलिस को जाता है। 

इस बारे मे हमारे संवाददाता ने वही की एक वैश्या से बातचीत की जिसका नाम अनामिका (बदला हुआ नाम)था उससे पूछने पर जो पता चला वो काफी चौकाने वाला सच था। दरसअल जो ग्राहक दलाल अपने साथ लेकर आते है ग्राहक की कमाई का एक हिस्सा वह ले जाता है और एक हिस्सा जहा पर देह व्यापार होता है वहा के मालिक का होता है और बचा हुआ तीसरा हिस्सा इलाके की पुलिस को बतौर मंथली के तौर पर दिया जाता है...? यानि अगर देखा जाएं तो 200 रू ग्राहक किसी वैश्या के लिए देता है तो उसमे से महज 50 रू ही वैश्या के पास जाते है और बाकी के 150 रू दलाल, पुलिस, मालिक को चले जाते है जिसे सुन यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोई महिला 50 रू की खातिर अपनी इज्जत का सौदा करती है।जब संवाददाता ने अनामिका से देह व्यापार मे आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी नई-नई शादी हुई थी शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति की मृत्यु हो गई थी म़ृत्यु के बाद ससुराल वालो ने भी घर से बाहर निकाल दिया।

 पश्चिम बंगाल की रहने वाली अनामिका जाती भी तो कहा दिल्ली आने वाली ट्रेन मे बिना कुछ सोचे समझे बैठ गई और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आ गई जहा पर उसे एक दलाल बड़ी देर से देख रहा था।वही से वह उसे काम दिलाने के बहाने जीबी रोड ले आया और देह व्यापार के धंधे मे धकेल दिया अनामिका ने बताया वह मजबूर थी क्योकि खाने के लिए पैसे नही थे और न ही सोने के लिए घर तो उसने देह व्यापार करना कबूल कर लिया इसी तरह उसने कई और लड़कियों के बारे मे भी बताया के किस तरह से वह देह व्यापार के धंधे मे धकेली जाती कुछ वैश्या पेट की मजबूरी के कारण वैश्या बनती है तो कई को जबरन उठाकर वैश्यावर्ति के धंधे के धकेला जाता है।इस पर पुलिस भी चुप रहती है और किसी महिला की मदद को नही आती।

अनामिका के जरिए हमने जब कुछ और वैश्याओ से बातचीत की तो सबने यही बताया कि कोई महिला वैश्या नही बनना चाहती उन्है वैश्या उनकी मजबूरी और समाज बनाता है। क्योकि समाज मे रहने वाली अकेली लड़की को सही नही समझा जाता जिसके चलते उसे समाज मे गिरी हुई नजरो से देखा जाता है जिसके चलते कई महिलाएं वैश्यावर्ति पर उतर आती है कई महिलाएं पेट के लिए वैश्या बनती है तो कई को जबरन वैश्या बनाया जाता है..वजह चाहे जो भी हो पर उसमे कही न कही हमारी सरकार की कमी साफ दिखाई देती है जिसके चलते यह महिला ऐसे घिनोने काम को करने के लिए मजबूर होती है..।इसके लिए सरकार ने कई नए-नए कानून भी बनाए है पर वो खाली कागजो मे बने रह जाते है असल जिंदगी मे यह सब देखने को नही मिलता।

शनिवार, 20 अगस्त 2011

मंगलवार, 16 अगस्त 2011

हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेसी सतवीर बंसल उर्फ सत्ते बसपा में शामिल

-शिव विहार कांग्रेस के गढ़ में बसपा की सेंद, मुस्तफाबाद विधनसभा में कांग्रेस का किला ढेर

उत्तरी पूर्वी दिल्ली। विधनसभा क्षेत्रा मुस्तफाबाद के अन्तर्गत शिव विहार में एक विशाल जनसभा के दौरान कांग्रेस के कट्टर और मेहनतकश व्यक्ति ने कांग्रेस की गलत नीतियों को देखते हुए कांग्रेस का दामन छोड़कर हजारों समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो गये। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका उस वक्त महसूस होगा जब आगामी चुनाव आयेंगे।

सतवीर बंसल उपर्फ सत्ते को कांग्रेस का एक सच्चा और वफादार सिपाही माना जाता है। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के एक प्रत्याशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात जागकर हिन्दू बैल्ट से वोट दिलवाये और विधायक हसन अहमद जीत गये। विधायक बनने के बाद क्षेत्र के विकास कार्यों की अनदेखी की। जिन लोगों से वोट दिलवाए थे वह बुरा भला कहने लगे। उधर भाजपा की निगम पार्षद मंजू त्यागी ने भी क्षेत्र की अनदेखी की और आज भी अनदेखी कर रही है। जैसा जनता ने सोचा था वह बिल्कुल विपरीत हुआ। इसी कारण सतवीर बंसल ने कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हो गये। क्योंकि क्षेत्रा में विकास न होने के कारण जनता को जवाब देना मुश्किल हो गया था।

दिल्ली प्रदेश प्रभारी एम.एल. तोमर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा नूरा कुश्ती का खेल रही है। जबकि पूरी दुनिया जानती है कि कॉमनवेल्थ गेमों में कितना बड़ा घोटाला किया था। सबसे ज्यादा भ्रष्ट भाजपा और कांग्रेस पार्टी है। बसपा पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में चल रही है जिसका लक्ष्य भ्रष्टाचार का खात्मा और विकास है। यही कारण है कि बहन मायावती को जनता चाहती है। आने वाले समय में दिल्ली में भी हमारी सरकार होगी। सतीश इंजीनियर महासचिव दिल्ली प्रदेश ने कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा और कांग्रेस के चरित्रा को देख चुकी है। आने वाले चुनावों में दिल्ली में बसपा का बहुमत होगा।

विधयक सुरेन्द्र कुमार ने जनता को संबोध्ति करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता अभी तक जनता और कांग्रेस के हाथों की कठपुतली रही है। जैसा चाहा वैसा नचाया। सिपर्फ वोट हासिल करने के लिए जनता का इस्तेमाल किया। मतलब निकल जाने के बाद उसी जनता को भूल गये जिसने अपने कीमती वोट देकर जिताया था। बसपा पार्टी ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है और जनता की जनसमस्याओं पर पूरा ध्यान देती है। उन्होंने कहा कि आने वाले निगम और विधनसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस को ठुकराकर बसपा को बहुमत से दिल्ली में लायेगी।

शेरखान मलिक पूर्व प्रत्याशी मुस्तपफाबाद ने मंच से ऐलान किया कि कांग्रेस और भाजपा के जनप्रतिनिध् िसिपर्फ जनता को गुमराह करते है। उसे तरह-तरह के सपने दिखाकर प्रलोभन देते है। कभी तीर्थ यात्रा करवाकर तो कभी विकास के झूठे नारियल तोड़कर। मैं आज बहुत खुश हूं कि मुझे मेरा एक ऐसा साथी मिल गया है जिसने कांग्रेस के लिए पिछले चुनावों में हसन अहमद के लिए रातदिन एक कर अपने क्षेत्रा से सबसे ज्यादा वोट दिलवाये। आज वही कांग्रेस का सिपाही अपने हजारों समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए मिला पैसा क्षेत्रा में ना लगाकर हसन अहमद ने सरकार को वापस कर दिया जबकि क्षेत्रा में पैसा कितना जरूरी था। मलिक ने कहा कि हसन अहमद ने अपनी मीठी मीठी बातों से वोट तो हासिल कर लिए परन्तु क्षेत्रा की जनता का विश्वास कभी नहीं जीत पायेंगे जिसका परिणाम आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

सतवीर बंसल उपर्फ सत्ते ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के जनप्रतिनिधि जनता की मूलभूत सुविधओं के प्रति जागरूक नही है। उनके दुखों की अनसुनी कर अपनी जेब भरने में लगे है। क्षेत्रा में विकास कार्य नदारद है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। परन्तु जन प्रतिनिधि अपनी आंखे बंद किये हुए है। अब हम जाग चुके है और जनता को जगाना तथा जनता को गुमराह और झूठे वादे करने वालों का घिनौना चेहरा सामने लाने के लिए बहन मायावती के नेतृत्व में जन आंदोलन करेंगे। यह अभी हमारा आगाज है और कांग्रेस व भाजपा को इसका अंजाम देखना बाकी है। हम क्षेत्रा की जनसमस्यओं को पूरी लगन और मेहनत से, जनता की आवाज को जनजन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

http://mohdriyaz9540.blogspot.com/

http://nilimapalm.blogspot.com/

musarrat-times.blogspot.com

http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/

http://azadsochfoundationtrust.blogspot.com/