बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 243 सीटों का फैसला 14 नवंबर को हो जाएगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, बिहार में 10 अक्टूबर से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो फेज में वोटिंग होगी। बिहार में मुख्य रूप से एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला होगा। इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की मौजूदगी काफी चर्चा में है। बिहार के चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) का कार्य किया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने बिहार के वोटरों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की महत्वपूर्ण जानकारी
- कुल सीटें: 243
- SC रिजर्व सीट: 38
- ST रिजर्व सीट: 2
- कुल पंजीकृत मतदाता: 7,42,00,000
- पुरुष मतदाता: लगभग 3,92,70,804
- महिला मतदाता: लगभग 3,49,82,828
- चुनाव की संभावित तिथि: अक्टूबर-नवंबर, 2025
- 85 वर्ष से ऊपर के वोटर: 4,03,985
- 18 से 19 साल के नए वोटर: 14,01,050
- दिव्यांग मतदाताः 7,20,709
- थर्ड डेंजर मतदाताः 17254
- ड्राफ्ट रोल से बाहर: 65,64,075
- फाइनल वोटर लिस्ट से बाहर: 3,66,742
- दावा और आपत्ति के दौरान जुड़े नाम: 21,53,343
- मुख्य राजनीतिक दल: JDU, BJP, RJD, कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियां (CPI, CPIML), जन सुराज पार्टी, LJP (राम विलास- चिराग पासवान गुट), RLJP (पशुपति पारस गुट), AIMIM, RLJP, HAM, VIP
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुख्य मुद्दे
रोजगार, बिहार से होने वाला पलायन, अपराध, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, बिजली-सड़क-पानी, महिला आरक्षण, लोकप्रिय कल्याणकारी योजनाएं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें